मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा जल्द बनने वाली हैं दुल्हन
मुंबई । प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा की शादी की डेट सामने आ चुकी है। एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मार्च में वे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी। मीरा चोपड़ा बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल संग राजस्थान में सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री की शादी की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है।
मीरा चोपड़ा 12 मार्च को जयपुर में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 11 मार्च को शुरू होने वाला दो दिवसीय शादी के फंक्शन में केवल 150 मेहमान ही शामिल होने वाले हैं। शादी जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिजॉर्ट में होगी। इन सब के बीच अब एक्ट्रेस के शादी का कार्ड ऑनलाइन सामने आया है। बता दें कि शादी का फंक्शन दो दिन तक चलेगा। प्री वेडिंग फंक्शन 11 मार्च और 12 मार्च हिंदू परंपरा से शादी होगी।
मनोज मुंतशिर का ट्वीट,मैं हाथ जोड़ कर, माफी मांगता हूं,'
डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर रिलीज के साथ ही विवाद हो रहा है. फिल्म के डायलॉग्स को दर्शकों ने पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया. डायलॉग्स की जमकर आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी खूब ट्रोल भी किया. ट्रोलिंग के बाद अब मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है.
मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी
मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं स्वीकार करता हूं कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!
'आदिपुरुष' के डायलॉग्स से क्यों नाराज हुए फैंस?
'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था. फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई और प्रभास-कृति की फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की. लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को सिर्फ निराशा ही मिली. फिल्म के डायलॉग्स से दर्शक नाराज हुए.
लोगों का कहना है कि मनोज मंतशिर ने फिल्म के डायलॉग्स रामायण के समय के अनुसार नहीं, बल्कि आज की बोलचाल के हिसाब से लिखे. डायलॉग्स को लेकर मनोज मंतशिर को लोगों का गुस्सा अब तक झेलना पड़ रहा है. ट्रोलिंग के बाद राइटर ने कई बार सफाई भी दी और अब उन्हें माफी मांगी पड़ी है.
ट्रोलिंग के बाद बदले गए डायलॉग्स
'आदिपुरुष' में दिखाए गए हनुमान, रावण, इंद्रजीत जैसे किरदारों के संवाद से गुस्सा दर्शकों ने फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठाई थी. हाई कोर्ट भी सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को लताड़ लगा चुका है, जिसके बाद मेकर्स ने डायलॉग्स बदलने का फैसला लिया. अब फिल्म के डायलॉग्स बदले जा चुके हैं. 'आदिपुरुष' का एडिटिड वर्जन ही थिएटर्स में दिखाया जा रहा है, लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में पूरी तरह से नाकामयाब हुई है.
छत्तीसगढी फिल्म गुइंया देखने टॉकिजों में उमड रहे दर्शक
भिलाई । एन माही फिल्म्स के बेनर तले एवं मनीष मानिकपुरी के निर्देशन में बनी अमलेश नागेश की बहुप्रतिक्षित फिल्म गुईया को देखने दुर्ग, भिलाई सहित प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में भारी दर्शक उमड रहे है। अधिकांशतर सिनेमाघरों में टिकिट नही मिल रही है, हाउसफूल का बोर्ड लग रहा है। फिल्म के अच्छे गीत संगीत, फिल्मांकन और जर्बदस्त एक्षन को दशको ने फिल्म देखने के बाद खूब सराहा। कई दर्षकों ने फिल्म के गाना गाकर भी सुनाया और कहा कि इसके सभी गाने सुपरहीट है। यह फिल्म जहां एक्शनऔर रोमांश व कमेडी से भरपूर है वहीं इसकी कहानी सस्पेंस व बेहद ही रोचक है जो दर्शकों को बहुत भा रही हैं। दर्शकों का कहना है कि हम लोगों ने अभी तक अमलेश को कमेडी किंग के रूप मे जानते थे, हमें यकीन नही हो रहा है कि वे इनता बढिया एक्शन भी कर लेंगे। पहली बार अमलेश का एक्शन देखकर बहुत ही आनंद आया। फिल्म के हिरो अमलेश नागेश जहां छग में पहली पसंद वाले यूट्यूबर है, वहीं सतीश जैन के निर्देशन मे बनी फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी से दर्शकों के दिल पर राज करने लगे हैं, जिसके कारण इनके कई लाख फालोअर है। ले शुरू होगे मया के कहानी के बाद दर्शकों को अमलेश नागेश की दूसरी फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार 8 दिसंबर को सिनेमा घरों में अमलेश की इस फिल्म के लगते ही दर्शक इस फिल्म को देखने टूट पडे। फिल्म के हिरो अमलेश नागेश, हिरोईन हेमा शुक्ला, खलनायक पुष्पेन्द्र सिंह, क्रांति दीक्षित, दिव्या नागदेवे, आर मास्टर, नितेश, सहित सभी कलाकार जहां रायपुर के प्रभात टॉकीज में दर्शकों से रू ब रू हुए वहीं। हिरो अमलेश नागेश, हिरोईन हेमा शुक्ला भिलाई के चन्द्रा, दुर्ग के अप्सरा टॉकीज में दर्शको से मिलने पहुंचे। इन दोनो कलाकारों के टॉकीज पहुंचते ही दर्शक व इनके सैकडों फैंस अपने इन देानो चहेते कलाकारों को सेल्फी लेने व ऑटोग्राफ लेने चारों ओर से घेर लिया। दुर्ग में तो बहुत ही मुश्किल से इन दोनो कलाकारों को भीड से बचाया गया और बाउंसरों के सपोर्ट से इन्हें टॉकीज के मैनेजर जावेद भाई के चेम्बर में बिठाया गया। मनीष मानिकपुरी के डायरेक्शन की भी हो रही है तारीफ इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी की भी तारीफ प्रिमियर शो में फिल्म देखने के बाद जहां फिल्म से जुडे सभी लोग कर रहे है, वही दर्शक भी इस फिल्म के निर्देशक की सराहना कर रहे है। हालांकि मनीष मानिकपुरी ने अब तक जितनी भी फिल्मे बनाई वे सभी फिल्में बहुत ही बेहतरीन रही है लेकिन इतना दर्शको का प्यार उनके किसी भी फिल्म को नही मिली है, वे इससे पहले हिन्दी फिल्म अलाप के अलावा छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा को लेकर मार डारे मया मा, व लीक हटकर इनके द्वारा बनाई गई वैदेही सहित इनकी सभी फिल्मों को इतना मया दुलार दर्शकों का नही मिला था जितना इस फिल्म से मनीष को मिल रहा है। हालांकि उनके ये फिल्मे भी काफी उच्च स्तर की थी इस फिल्म से मनीष मानिकपुरी छॉलीवुड में पूरी तरह से अच्छे ढंग से स्थापित हो जायेंगे।
ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म में देव के रूप में नजर आएंगे रणवीर सिंह
नई दिल्ली । ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव की रिलीज के बाद से, देवा नामक प्रत्याशित भाग दो के लिए प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है। इस किरदार को कौन निभाएगा, इस बारे में अटकलों के साथ कई सिद्धांत सामने आए हैं। सिद्धांत रणबीर कपूर द्वारा दोहरी भूमिका निभाने से लेकर शाहरुख खान द्वारा देवा के किरदार में कदम रखने तक थे। रणवीर सिंह के संभावित रूप से भूमिका निभाने के बारे में रिपोर्टें प्रसारित हुईं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की गई।
ब्रह्मास्त्र भाग 1: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत शिवा ने एस्ट्रावर्स पेश किया, जिसने अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय सहित अपने शानदार कलाकारों के साथ भारतीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म को न केवल अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली, बल्कि 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी मिला। फिल्म के विभिन्न तत्वों के बारे में चर्चा के बीच, शिव के पिता देव की कास्टिंग तीव्र जिज्ञासा का विषय बन गई।
फिल्म की रिलीज के बाद, प्रशंसकों ने इस भूमिका के लिए संभावित अभिनेताओं के बारे में अनुमान लगाया, जिसमें ऋतिक रोशन, कन्नड़ स्टार यश और रणवीर सिंह जैसे नाम सामने आए। अब, ब्रह्मास्त्र की शुरुआत के एक साल से अधिक समय बाद, एक विशेष स्रोत ने News18 को बताया है कि एक प्रशंसक सिद्धांत सटीक निकला है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र श्रृंखला की बहुप्रतीक्षित दूसरी किस्त में देव के चरित्र को जीवंत करने के लिए आधिकारिक तौर पर रणवीर सिंह को चुना है।
‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 4’ पर, प्रतियोगी निखिल पटनायक ने भारतीय एथलीट्स का सम्मान दिया
‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 4’ पर, प्रतियोगी निखिल पटनायक ने भारतीय एथलीट्स का सम्मान दिया
इस शुक्रवार, ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है जबर्दस्त मनोरंजक थ्रिलर 'मंगलवार' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
इस शुक्रवार, ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है जबर्दस्त मनोरंजक थ्रिलर 'मंगलवार' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
वॉचो एक्सक्लूसिव की 'फ्लैश' सीरीज़ अब करेगी दर्शकों का मनोरंजन
ईद पर क्या कुछ है खास?
'सिंघम अगेन' के बाद अब Bhool Bhulaiyaa 3 की बारी, इस दिन रिलीज होगा हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म का ट्रेलर
नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम अगेन' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया। अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह और कई अन्य स्टार्स को लेते हुए बनी इस फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब फैंस को इंतजार है कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का।
'सिंघम अगेन' के बाद 'भूल भुलैया 3' का इंतजार
दिवाली पर 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल सकता है। इसका ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है। बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का इतना लंबा ट्रेलर दिखाया गया है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और रवि किशन के अभिनय से सजी यह फिल्म रिलीज से तीन हफ्ते की दूरी पर है। इस बीच अब मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर के लिए हुंकार भरी है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
पहले चर्चा थी कि 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर के बीच मेकर्स ने इस प्लान को कुछ दिनों से पोस्टपोन कर दिया है। 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर रिलीज की अब नई डेट सामने आ गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर अब बुधवार 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।
इतना लंबा होगा फिल्म का ट्रेलर
रिपोर्ट में कहा गया है कि भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रविवार 6 अक्टूबर को जारी किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने तारीख आगे बढ़ाते हुए इसे 9 अक्टूबर कर दिया। ट्रेलर हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर होगा। यह भी बताया गया है कि ट्रेलर को जयपुर में लॉन्च किया जा सकता है। 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर 3 मिनट 3 सेकंड लंबा होगा।
'अब फिल्म देखने की जरूरत नहीं!' Sigham Again का ट्रेलर देख यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रोहित शेट्टी पर कसा तंज
नई दिल्ली। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्र्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज हो गए। मुंबई के एक ग्रैंड इवेंट में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। एक्शन, रोमांच और जबरदस्त डायलॉग्स से भरपूर 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है।
अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की सिंघम अगेन का ट्रेलर सोमवार (7 अक्टूबर) को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में निर्माताओं द्वारा जारी किया गया। जहां ट्रेलर रामायण के संदर्भ के साथ अच्छाई बनाम बुराई की कहानी के दिलचस्प मोड़ के लिए सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले ट्रेलर के रूप में भी इसकी चर्चा हो रही है।
रिलीज हुआ 5 मिनट लंबा ट्रेलर
सितारों से सजी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस कहानी में आपको रामायण से इंस्पायर्ड ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सिंघम 3 का ट्रेलर करीब 5 मिनट लंबा है। इसे भारतीय फिल्मों के इतिहास में सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। स्टार कास्ट का परिचय कराने के चक्कर में फिल्म की पूरी कहानी लगभग ट्रेलर में सामने आ गई है।
रोहित शेट्टी पर ध्रुव ने कसा तंज
अब जाने माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सिंघम अगेन का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया के जरिए रोहित शेट्टी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सिंघम 3 का पूरी कहानी सीधे यूट्यूब पर जारी करने के लिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद। अब थिएटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।" ध्रुव के इस कमेंट के बाद कुछ फैंस ने उनकी हां में हां मिलाते हुए कहने लगे कि लंबे ट्रेलर की वजह से फिल्म देखने का एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। तो वहीं कुछ लोगों ने ध्रुव की आलोचना करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने कमेंट किया,"रोहित शेट्टी ने सबकी मूवी टिकट बचा के नया स्टंट कर दिया! अब थिएटर की लाइन में नहीं, यूट्यूब पर सिंघम 3 का एक्शन देख लो।" फिल्म 1 नवंबर को भूल भुलैया के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्री बुकिंग के मामले में Rajinikanth की Vettaiyan का कमाल, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ रुपये
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में रजनीकांत की पर्दे पर वापसी किसी त्योहार से कम नहीं है। उनकी पिछली फिल्म जेलर ने पर्दे पर धमाल मचाया था और ग्लोबली 600 करोड़ की कमाई की थी। अब 'वेट्टैयन' के साथ फैंस को इससे कुछ ज्यादा ही उम्मीद है।
नजर आएगी अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी
फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसने पहले से ही काफी ज्यादा बज बनाया हुआ है। इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी देखने को मिलेगी। फिल्म की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं। प्री रिकॉर्ड बुकिंग में फिल्म ने कमाल ही कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की प्री सेल बुकिंग में अब तक 50 लाख के टिकट बिक चुके हैं।
कितनी हुई प्री-बुकिंग सेल
फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस अधिकारी और अमिताभ बच्चन वकील के किरदार में नजर आएंगे। इन दोनों एक्टर्स के अलावा फिल्म में फहाद फाजिल और राणा दु्ग्गुबती भी नजर आएंगे। सोमवार को इसकी टिकट बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पिछले 24 घंटों में फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 102% का उछाल देखा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 3.36 करोड़ रुपये के टिकटों की बिक्री हुई जबकि मंगलवार तक ये आंकड़ा 6.81 करोड़ रुपये पहुंच गया।
वहीं ब्लॉक बुकिंग से फिल्म अब तक 5.8 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस हिसाब से देखा जाए तो वेट्टैयन पहले दिन एडवांस बुकिंग के मामले में कुल 12.51 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी के साथ ये आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगरा से क्लैश करेगी। जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार राव और विक्की कौशल की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी इसी दिन रिलीज होने वाली है।
'जब दरवाजा खुला और उसे देखा तो', Deepika Padukone से पहली बार मिलकर क्यों शॉक्ड हुए थे Sanjay Leela Bhansali
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में संजय लीला भंसाली का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उनकी फिल्मों के सेट से लेकर ऐतिहासिक कहानियों को बड़े पर्दे पर जिस तरह से निर्देशक उतारते हैं, उसकी तारीफ करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं।
भंसाली को कई सितारों का करियर संवारने का क्रेडिट जाता है, जिनमें से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)हैं। 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत भले ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी, लेकिन उन्हें हमेशा संजय लीला भंसाली की एक्ट्रेस कहा जाता है।
हाल ही में 'लव एंड वॉर' के निर्देशक ने बताया कि जब उनकी दीपिका पादुकोण से पहली मुलाकात हुई थी, तो कैसा मंजर था। वह एक्ट्रेस से पहली बार मिलकर हैरान रह गए थे।
दीपिका पादुकोण को देखकर दंग रह गए थे निर्देशक
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत करते हुए कई खुलासे किए। इन्ही में से एक था दीपिका से पहली मुलाकात का किस्सा।
संजय लीला भंसाली ने कहा
"मैं दीपिका पादुकोण से मिलने पहली बार उनके घर गया था, उन्होंने मेरे लिए दरवाजा खोला था। हालांकि, मैं उनकी खूबसूरती और उनकी आंखें देखकर पूरी तरह से दंग रह गया। मुझे उन्हें देखकर ये एहसास हुआ कि उनके हाव भाव से लेकर, उनकी कोमलता, मतलब वह सचमुच बहुत सुंदर हैं। जैसे ही उन्होंने बात करना शुरू किया, मुझे एहसास हुआ कि उनकी आवाज भी बेहद प्यारी है। मुझे ये महसूस हो गया था कि मैं सही जगह पर सही समय पर पहुंचा हूं। मुझे पता था कि मैं इस लड़की को किसी भी रंग में ढाल सकता हूं। आपकी एक इंस्टिंक्ट होती है, जो आपके सोल को किसी और के सोल से कनेक्ट करती है"।
संजय लीला भंसाली की वजह से ही मिले रणवीर-दीपिका
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण के साथ रामलीला से लेकर बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया।
मूवी में दीपिका पादुकोण के अपोजिट रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए। संजय लीला भंसाली को ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया जाता है।
Anupamaa में आया 15 साल का लीप, इन स्टार्स ने ज्वाइन किया शो, जानें कौन बनी हैं रुपाली गांगुली की बेटी
नई दिल्ली। राजन शाही के शो में अक्सर पारिवारिक मूल्यों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है। इन दिनों 'अनुपमा' काफी चर्चा में है। यह शो लंबे समय से लीप को लेकर चर्चा में है। कहानी को कुछ साल आगे बढ़ा कर दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में अनुपमा शो के लीप के बाद का प्रोमो सामने आया है।
अनुपमा सीरियल की कहानी का फोकस अब नए किरदारों और अनुपमा की जेनरेशन पर होगा। सामने आए लीप प्रोमो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को अधेड़ उम्र की महिला के रूप में दिखाया गया है। वह बूढ़ी हो गई हैं और गुजारे के लिए 'अनु की रसोई' बिजनेस करती है।
15 साल आगे बढ़ेगी 'अनुपमा' की कहानी
शो के करेंट ट्रैक में दिखाया गया है कि आध्या को डिंपी की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। अनुपमा, आध्या को पुलिस के हवाले करने का फैसला करती है। वहीं, आध्या अपनी मां अनुपमा की डांट से बचने के लिए घर छोड़कर भाग जाती है। अब कहानी 15 साल से आगे बढ़ेगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि आध्या जब से घर छोड़कर गई है, तब से वापस नहीं आई। उधर, अनुपमा अपना छोटा सा बिजनेस करती है।
शो में हुई नए किरदारों की एंट्री
एक तरफ अनुपमा, आशा भवन संभालती है, तो दूसरी ओर आध्या पैसे कमाने के लिए टूरिस्ट गाइड का काम करती है। शो में शिवम खजुरिया की एंट्री होगी, जो अनुपमा के बिजनेस पार्टनर और आध्या बनीं अलीशा परवीन के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले करेंगे।
नहीं दिखे गौरव खन्ना
नए प्रोमो ने अनुज (गौरव खन्ना) की उपस्थिती पर सवाल खड़े किए हैं। फैंस के मन में सवाल है कि लीप के बाद उनका किरदार दिखेगा या नहीं। बता दें कि अनुज, शाह परिवार में ही नहीं दिखेंगे। बहरहाल, अनुपमा शो में आने वाले इस लीप को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
'तुमसे मिलके ऐसा लगा...' Madhuri Dixit के साथ रोमांटिक हुए श्रीराम नेने, पति का प्यार देख शरमा गईं एक्ट्रेस
नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'धक-क धक ' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज भी अपनी डांसिंग स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। इन दिनों माधुरी 'डांस दीवाने' शो जज कर रही हैं। हर बार भारती सिंह की कॉमेडी और कंटेस्टेंट्स के डांस की वजह से सुर्खियां बटोरने वाला ये शो इस बार माधुरी और श्रीराम नेने (Sriram Nene) की वजह से सुर्खियों में हैं।
डांस दीवाने' शो पर श्रीराम नेने स्पेशल मेहमान होंगे। चैनल की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में श्रीराम और माधुरी की सिजलिंग परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल छू लिया है। कपल ने 1989 में रिलीज हुई 'परिंदा' के हिट सॉन्ग 'तुमसे मिलके ऐसा लगा' पर रोमांटिक डांस किया। यह माधुरी दीक्षित की ही फिल्म है।
फिल्म- माई का लाल रूद्र प्रदर्शन 10 मई को शुभारम्भ
भिलाई,। स्टार क्विन प्रोडकशन के बेनर तले एवं मुंबई के मशहूर डायरेक्टर सुभाष जायसवाल के निर्देशन एवं छॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर दीपक जिंदावनी, छॉलीवुड क्वीन हिरोइन हेमा शुक्ला, भूनेश साहू, विनय अम्बस्ट, उपासना वैष्णव, सलीम अंसारी,शमशीर सिवानी सहित छॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं द्वारा अभिनीत छत्तीसगढी फिल्म माई का लाल रूद्र जिसकी शूटिंग जले के पाटन विकासखण्ड के बेहद ही रमणीय स्थाल कौही व उसके आस पास के क्षेत्रों में हुई थी वह बनकर पूरी तैयार है और आगामी 10 मई को पूरे छग में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार दीपक कुमार और भूनेश साहू की जोड़ी पर्दे पर दिखेगी। इस फिल्म में गौर करने वाली बात ये है की छत्तीसगढ़ी एवं भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कलाकार इस फिल्म में साथ का काम कर रहे थे। इस फिल्म के प्रोडयूसर दीपक जिन्दवानी ने बताया कि इस फिल्म के निर्देशक कई प्रसिद्ध टीवी सीरियलों को डायरेक्ट कर चुके मुंबई के प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष जायसवाल बिलासपुर वाले एवं एसोसिएट डायरेक्टर छॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर प्रभाकर बर्मन एवं सहायक निर्देशक शोएब खान व गोविन्दा है। जबकि फिल्म के हिरो दीपक कुमार, भूनेश साहू, हिरोईन हेमा शुक्ला, पूजा देवांगन है। इसके अलावा हिन्दी, छत्तीसगढी, भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विनय अम्बस्ट, छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री उपासना वैष्णव, छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के मल्टी स्टार अभिनेता शमशीर सिवानी, छॉलीवुड के जाने माने कमेडियन सलीम अंसारी चचा, चन्द्रशेखर चकोर, घनश्याम वर्मा, आलोक मिश्रा, तुफान, अश्वनी बंजारे, मनमोहन ठाकुर, इस्टाग्राम स्टार राज साहू, शैलेन्द्र राजपूत, लोकल फाईटर महेश साहूं एवं ग्रुप व कमलेश सहित छॉलीवुड के अन्य प्रसिद्ध कलाकार इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आयेंगे। वहीं इसमें कमेडी का तड़का छॉलीवुड के प्रसिद्ध कमेडियन सेवकराम लगाने जा
रहे है। फिल्म के सभी दृश्यो को अपने रेड कैमरे में कैद करने का कार्य छॉलीवुड के नंबर एक सीनियर कैमरामैन तोरण सिंह राजपूत एवं राज कर रहे हैं जबकि सभी कलाकारों को सजाने और संवारने का कार्य छॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकपमैन विलास राउत एवं ड्रेस मेन जीवन निषाद है। प्रोडक्शन मैनेजर दिलीप गुप्ता एवं धनराज है। इसके कोरियाग्राफर एनटीआर, गीतकार संजय मैथिल, एवं संगीतकार संजय मैथिल व परवेज खान है। स्क्रिप्ट राईटर सहित इसके संयोजक प्रभाकर बर्मन है।
ग्रेट इंडियन कपिल शो : शादी के सवाल पर सोनाक्षी ने दिया मजेदार जवाब, ऋचा ने 'हीरामंडी' में दिए 99 रीटेक
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो:- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार शो में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल नजर आएंगी। इन सभी ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम किया है। शो के प्रोमो में कपिल शर्मा अभिनेत्रियों से दिलचस्प सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
शादी को लेकर सोनाक्षी ने दिया यह जवाब:
कपिल शर्मा को सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी के बारे में भी सवाल करते हुए देखा जा सकता है। वह सोनाक्षी से कहते हैं कि आलिया ने शादी कर ली और कियारा ने भी कर ली। उनके इतना कहते ही सोनाक्षी बोल पड़ती है कि जले पर नमक छिड़क रहे हो। वह जानता है कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है।
ऋचा ने दिए 99 रीटेक:- शूटिंग के दौरान रीटेक देने के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने 12 से ज्यादा रीटेक नहीं दिए। वहीं, ऋचा चड्ढा ने सभी को चौंकाते हुए कहा कि उन्होंने 99 रीटेक दिए थे। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एपिसोड में कई खुलासे होने वाले हैं।
कपिल बोले- भैया कहने वाली को नहीं मिलेगी पानीपुरी
प्रोमो की शुरूआत में सभी अभिनेत्रियां पानीपुरी के स्टॉल पर खड़ी नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा दुकानदार बने हुए है, जिन्हें भैया बुलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा सभी को पानीपुरी खिलाने के लिए कहती हैं। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि पानीपुरी खत्म है जी। सोनाक्षी इसकी वजह पूछती हैं तो कपिल कहते हैं, "जो भैया बोलती है, उनके लिए खत्म है।" इसके बाद सभी जोर से ठहाका लगाते हैं।
Tanaav 2 Review: कश्मीर में आया सीरिया से नया दुश्मन, घाटी के अंदरूनी 'तनाव' पर मानव विज का दमदार पंच
नई दिल्ली। कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दों पर सिनेमा में पहले भी ऋतिक रोशन की मिशन कश्मीर जैसी कई फिल्में बनाई जा चुकी है। लेकिन साल 2022 में आई वेब सीरीज तनाव ने घाटी में आतंकवाद की बढ़ती टेंशन को बखूबी दिखाया। पहले सीजन की सफलता के बाद अब तनाव का सीजन 2 (Tanaav 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 6 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है।
पहले सीजन के मुकाबले नए सीजन में सीरीज तनाव क्या नयापन लेकर आई है। उसके बारे में वेब सीरीज का रिव्यू (Tanaav Season 2 Review) करते हुए डिटेल्स में जानते हैं।