मनोरंजन
"Kareena Kapoor का नया ओटीटी फ़िल्म 'जाने जान' का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर"
फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी Kareena Kapoor अब ott डेब्यू कर रही हैं. उनकी फिल्म अब फ्लैश होने को तैयार है. Kareena Kapoor, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है. सस्पेंस से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी.
फिल्म में Kareena Kapoor का नाम माया डिसूजा है जो बेहद ग्लैमरस है और अपनी सुन्दरता कई को दीवाना बना दी हैं. फिल्म की कहानी इसके आस पास ही घूमती हुई नजर आ रही है. विजय वर्मा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक स्कूल टीचर की भूमिका में जयदीप अहलावत मौजूद हैं. फिल्म में कुछ थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस के साथ साथ कुछ एडल्ट साइंस की दिखाई दे रहे हैं इस फिल्म में लव रोमांस के साथ सस्पेंस भरा हुआ है कुल मिलाकर या फिल्म करीना कपूर की यादगार ott डेब्यू साबित होने को तैयार है.
एक साल बाद दिखेंगी Kareena Kapoor
बता दें कि करीना कपूर काफी लंबे समय बाद दर्शकों के सामने फिल्मों में आने वाली है उन्होंने बड़े पर्दे पर ही अब तक काम किया है. 21 सितंबर को ‘जाने जान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के लगभग एक साल बाद करीना कपूर इस फिल्म में दिखाई देंगी.
'देवरा पार्ट 1' जल्द तोड़ेगी थलापति विजय की GOAT का रिकॉर्ड?
Devara Part 1 Box Office Collection Day 10: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा- पार्ट 1' 27 सितंबर से सिनेमाहॉल में बवाल मचाने के लिए आ गई है. फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज बन गया था. ऊपर से सैफ अली खान के नेगेटिव अवतार ने फिल्म को हिंदी दर्शकों के बीच भी पहले ही फेमस कर दिया था.
फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन 82.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म बहुत जल्द कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाली है. हालांकि वीकेंड में एंट्री करने के बाद फिल्म की कमाई घटी, लेकिन उसका फिल्म की ओवरऑल कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. फिल्म अब अपने दूसरे वीकेंड में है और इसमें एंट्री करते ही फिल्म की कमाई फिर से बढ़ी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 10 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
'देवरा- पार्ट 1' ने किया कितना कलेक्शन?
फिल्म ने पहले हफ्ते यानी 8 दिनों में 215.6 करोड़ कमाए थे. वहीं 9वें दिन फिल्म की कमाई 9.25 करोड़ रही. आज फिल्म की रिलीज का 10वां दिन है. फिल्म ने आज शाम 6:30 बजे तक सैक्निल्क पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 8.51 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की टोटल कमाई 239.36 करोड़ हो चुकी है.
'देवरा पार्ट 1' ने वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई
फिल्म जहां इंडिया में 250 करोड़ के आसपास पहुंचने वाली है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है. सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 345 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी फिल्म आज 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही थिएटर्स से हटी थलापति विजय की फिल्म GOAT ने इंडिया में 251.69 करोड़ की कमाई की है. यानी देवरा अब बहुत जल्द इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.
'देवरा- पार्ट 1' स्टारकास्ट
फिल्म में जूनियर एनटीआर तो हैं ही, साथ ही उन्हें बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का भी साथ मिला है. जो फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं. इसके अलावा, ये फिल्म जाह्ववी कपूर के लिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर पहली बार साउथ में डेब्यू कर चुकी हैं.
फिल्म का निर्देशन कोरतला शिवा ने किया है. ये वही हैं जिन्होंने 'जनता गैराज' बनाई थी. फिल्म ओरिजनली तेलुगु भाषा में बनाई गई है. इसके अलावा, इसे हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिला भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.
Bigg Boss 18 Contestants List: विवियन डिसेना से गुरुचरण सिंह तक, मिलिए सारे घरवालों से, जो होने जा रहे हैं कैद
Bigg Boss 18,टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' रविवार 6 अक्टूबर 2024 यानी आज दस्तक दे रहा है। रात को 9 बजे ग्रैंड प्रीमियर होगा और इस सीजन के 18 सदस्यों के चेहरों से पर्दा हटेगा। लेकिन हम आपके लिए पहले ही इन 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर आ गए हैं। आइये आपको इन सभी से मिलवाते हैं, जो तकरीबन 3 महीने तक बिग बॉस के घर के अंदर कैद रहेंगे और दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह का नाम, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के लिए कंफर्म है। कुछ महीनों पहले वो अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद काफी हो-हल्ला हुआ था। करीब 25 दिन बाद वो वापस लौटे थे। कई खुलासे किए थे कि उनके ऊपर करोड़ों रुपये का कर्ज है। उन्हें काम नहीं मिल रहा है।शिल्पा शिरोडकर, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की साली और नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। वो 90 के दशक की सेंसेशनल एक्ट्रेस रह चुकी हैं। शाहरुख खान से लेकर गोविंदा तक के साथ काम कर चुकी हैं। 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' (2013) से कमबैक किया।करण वीर मेहरा ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' जीता है। वो टीवी एक्टर हैं। 'रागिनी एमएमएस 2, 'मेरे डैड की मारुती', 'ब्लड मनी', 'बदमाशियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।विवियन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें 'प्यार की एक कहानी' सीरियल से पहचान मिली थी। 'मधुबाला', 'शक्ति' जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रहे हैं। 'झलक दिखला जा 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा ले चुके है। उज्जैन, मध्य प्रदेश में पले-बढ़े हैं। 10 साल की उम्र तक वो अपने पिता की तरह फुटबॉलर बना चाहते थे। उन्होंने 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन 2016 में इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2022 में विवियन ने Egyptian जर्नलिस्ट Nouran Aly का हाथ थामा। इनकी एक बेटी भी है।
'देवरा' ने 8 दिनों में कमा डाले 408 करोड़
जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'देवरा: पार्ट वन' ने 8 दिनों में 408 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर अब देवरा की भारत में कुल कमाई 227.8 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड 350.1 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। जिसे देवरा ने पीछे छोड़ दिया है।
शेमारू टीवी के 'कर्माधिकारी शनिदेव' शो में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे बाल कलाकार दर्श अग्रवाल
अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लीजिए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर उतरने वाली है ‘फ्लाइट’!
12 जुलाई को Mission Impossible 7 फिल्म सिनेमाघरो में दस्तक देगी
नई दिल्ली: मिशन इम्पॉसिबल (Mission: Impossible) स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) अपने एक्शन से हमेशा एक नया बेंचमार्क सेट कर सबको हैरान कर देते हैं. अब टॉम क्रूज की ‘डेड रेकनिंग पार्ट वन’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. 12 जुलाई को ये एक्शन फिल्म सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली है. अब इसका एक BTS वीडियो भी सामने आया है जिसमें खतरनाक ट्रैन सीक्क्वेंस दिखाया गया है. यकीन इस फर्स्ट रिव्यू को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी.
माना जाता है कि टॉम क्रूज के लिए कोई भी मिशन इम्पॉसिबल नहीं है. ग्लोबल सुपरस्टार अपने अगले मिशन के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. अपनी इस हैरान कर देने वाली फिल्म के साथ वह एक बार फिर से फैसं को एंटरटेन करने वाले हैं. टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट 1’ इसी महीने 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है. एक बार फिर दर्शकों को पर्दे पर खतरनाक और जांबाजी वाले स्टंट से देखने को मिलेंगे. फिल्म रिलीज के कुछ समय पहले ही एक BTS शेयर किया गया है जिसमें ट्रेन सीक्वेंस का ऐसा खतरनाक सीन दिखाया गया है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए. ये वीडियो टॉम क्रूज ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया है.
हैरान कर देगा खतरनाक स्टेंट वाला वीडियो
शेयर किए गए वीडियो में ट्रेन सीक्वेंस का खतरनाक स्टंट दिखाया गया है, क्रूज पहाड़ों और नदियों के बीच स्टंट वाला जलवा दिखाने वाले हैं, ये इस वीडियो से ही साफ हो गया है. राइटर डारेक्टर क्रिस्टोफर इस ट्रेन सीक्वेंस को एक अगले लेवल पर ले जाना चाहते थे और उन्हें कोई ऐसी ट्रेन नहीं मिली जिसे स्टंट सीन के लिए यूज किया जा सके. उन्होंने बताया कि शूटिंग में बर्बाद करने के लिए ये ट्रेन भी खुद ही बनानी पड़ी. ट्रेन सीक्वेंस वाला ये BTS वीडियो देख फैन्स दीवाने हुए जा रहे हैं. इस वीडियो में कुछ ऐसे सीन भी हैं जो दिल दहलाने के लिए काफी हैं.
twitter.com/TomCruise/status/1676622885991972865
‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का हो रहा बेसब्री से इंतजार
इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि वह इस फिल्म की रिलीज का अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. फिल्म में जिस तरह कैमरा, एक्शन और प्रैक्टिल लेवल पर काम किया गया है उसकी भी लोग दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं. इतना ही नहीं अब फिल्म को लेकर रिव्यू भी इंटरनेट पर आने लगे हैं. लोग इस फिल्म को पिछली ‘मिशन इम्पॉसिबल’ से कंपेयर कर रहे हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि गजब के एक्शन सीक्वेंस वाली इस फिल्म में टॉम के अलावा विंग रैम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन और वैनेसा किर्बी भी अहम भूमका में नजर आएंगे. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की रिलीज डेट पर लोग नजरें टिकाए बैठे हैं. ‘मिशन इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन’ का लिखा और डायरेक्टर दोनों क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है. फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी.
बॉलीवुड में 50 के दशक में राज करने वाली: एक्ट्रेस बहन और खास कनेक्शन इमरान हाशमी
नई दिल्ली: इमरान हाशमी ने अपने एक्टिंग करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. आज भले ही वह इंडस्ट्री में फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब हो रहे हों लेकिन कभी इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान हाशमी की दादी भी हिंदी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं. अपने दौर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं.
फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी पीढ़ियां लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाती आ रही है. कुछ सितारों के फैमिली मेंबर्स आज भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं और अपने दिलकश अंदाज से फैंस के दिलों को जीतते आ रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं एक एक्टर इमरान हाशमी हैं. इमरान हाशमी एक दौर में अपने काम से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान हाशमी की दादी भी हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने 50 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था.
इमरान हाशमी से है खास कनेक्शन
फोटो में नजर आ रही 50 के दशक की ये पॉपुलर एक्ट्रेस इमरान हाशमी की दादी पूर्णिमा हैं. पूर्णिमा ने हिंदी सिनेमा में खूब शोहरत हासिल की थी. दिग्गज एक्ट्रेस 40 और 50 के दशक में अपने एक्टिंग टैलेंट को लेकर खासतौर पर पहचानी जाती थीं. पूर्णिमा ने एक्टर शौकत हाशम मोहम्मद निवास से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मेहरबानो मोहम्मद रख लिया था. इस शादी से पूर्णिमा का एक बेटा सैयद अनवर हाशमी हुआ. सैयद अनवर हाशमी इमरान हाशमी के पिता हैं. लेकिन पूर्णिमा की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और उन्होंने शौकत हाशम मोहम्मद निवास से तलाक लेकर जाने माने प्रोड्यूसर भगवान दास वर्मा से शादी कर ली.
बहन ने भी एक्टिंग को ही चुना करियर
पूर्णिमा ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत फिल्म ‘ठेस’ से की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इडंस्ट्री में कई फिल्मों में शानदार किरदार निभाए. पूर्णिमा की बहन शिरीन बानो भी एक्टिंग में करियर बनाया और वह भी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रहीं. शिरीन निर्देशक महेश भट्ट और निर्माता मुकेश भट्ट की मां हैं. वहीं वह एक्ट्रेस पूजा भट्ट और उनकी सौतेली बहन आलिया भट्ट की दादी भी हैं.
एण्डटीवी के सोशल ड्रामा ‘भीमा‘में एक छोटी-सी लड़की ‘भीमा’ की दमदार कहानी
एण्डटीवी का नया शो ‘भीमा‘ जरूर देखें, क्यों? आइए जानते हैं एण्डटीवी के सोशल ड्रामा ‘भीमा‘में एक छोटी-सी लड़की ‘भीमा’ की दमदार कहानी और समान अधिकारों के लिए संघर्ष करने के उसके सफर को दिखाया गया है। इस शो का प्रसारण 6 अगस्त, 2024 सेरात 8ः30 बजेकिया जाएगा। इसे राज खत्री प्रोडक्शंस ने निर्मित किया है। यह शो 1980 कीपृष्ठभूमि पर आधारित है और अपनी जोरदार कहानी तथा मजबूत एवं अनोखे किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ‘भीमा’ क्यों अलग है और सबसे दिलचस्प शोज़में से एक कैसे बन जाता है,इसके कारण नीचे बताए जा रहे हैं:
1. फिर से उठखड़े हाने और चुनौती का सफर: ‘भीमा’ में भीमा नाम की एक लड़की की दिल को झकझोर देनेवाली, लेकिनप्रेरणादायी यात्रा शामिल है। यह किरदार प्रतिभाशाली तेजस्विनी सिंह निभा रही हैं।भीमा का जीवन न्याय के लिए लगातार संघर्ष करने की गवाही देता है। यह शो बड़ीसावधानी से भीमा के परिवार,समाज और आर्थिक स्थिति के कारण बनने वाले बुरे हालात के साथ उसका सामना दिखाताहै। कई तरह के अन्याय और भेदभाव झेलने के बावजूद भीमा निडर होकर इन बाधाओं पर जीतहासिल की कोशिश करती है।
2. 1980 के ग्रामीणपरिदृश्य की एक झलक: इस शो का काल्पनिक, लेकिन प्रेरक कथानक 1980 के दशक केग्रामीण परिवेश को दिखाता है। इसमें उस वक्त की सामाजिक-आर्थिक स्थितियाँ औरसांस्कृतिक आयाम दिखाए गए हैं। कहानी बयां करने में वह दौर गहराई लेकर आता है। ऐसेमें किरदारों के संघर्ष और जीत ज्यादा असर डालती है।
3. दिल को छूलेने वाले किरदार: इस शो में अमित भारद्वाज भीमा के सहयोगी, लेकिनउलझन में रहने वाले पिता मेवा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि स्मितासाबले उसकी माँ धनिया की भूमिका अदा कर रही हैं। नीता मोहिन्द्रा इसमें प्रभावशालीकैलाशा बुआ बनी हैं,जबकि माया शर्मा को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) का किरदार मिला है। हर किरदार इसशो की कहानी में बड़ा योगदान देता है।
4. डॉ. बी. आर.आम्बेडकर की विरासत को श्रद्धांजलि: ‘भीमा’ की कहानी कानूनों के लिए एक बच्ची कीअटूट प्रतिबद्धता और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बी. आर. आम्बेडकर के आदर्शोंके लिए उसके समर्पण पर केन्द्रित है। समाज में व्याप्त वर्गीकरण, भेदभावऔर प्रताड़ना को देखकर भीमा संविधान में बताए गए समानता के सिद्धांतों को बनाए रखनेके मिशन के लिए प्रेरित होती है। ताकतवर लोगों के भयानक विरोध के बावजूद भीमा अपनेअधिकारों के लिये लगातार लड़ती है।
5. माँ-बेटी काताल-मेल: ‘भीमा’ के सबसे दमदार पहलुओं में से एक है माँ और बेटी के रिश्ते काखूबसूरत चित्रण। अपनी बेटी के भविष्य और उसकी सुरक्षा के लिए धनिया का डर भीमा केमजबूत संकल्प से टकराता है,जिससे बनने वाला आयाम मार्मिक और दमदार भी होता है। उनकी बातचीत मेंपीढ़ी-दर-पीढ़ी से चले आ रहे तनावों और साझा सपनों का उल्लेख होता है, जिससेकहानी आगे बढ़ती है।
6. एक ऐसा सोशलड्रामा, जिसेजरूर देखा जाना चाहिए: भीमा का प्रीमियर होने वाला है और दर्शक ऐसी कहानी कीउम्मीद कर सकते हैं,जो उनका मनोरंजन करने के साथ ही सामाजिक बाधाओं से उभरने की एक जोरदार कहानीभी लेकर आएगा। इसमें आशा,संकल्प और बदलाव के सार्वभौमिक विषय होंगे। यह सीरीज अपने दिलचस्प कथानक औरशानदार किरदारों के कारण सबसे अनोखी सीरीज बन जाती है। दर्शकों को भीमा कीचुनौतियाँ और जीत अपने जैसी लगेगी और ऐसे में उसका सफर प्रेरणादायक तथा दिल को छूलेने वाला बन जाएगा। देखिए ‘भीमा’रात 8:30 बजे, हरसोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर!
एक्टर्स ने अपने ग्रैंडपैरेन्ट्स को बताया, सुपरहीरो!
मुंबई, सितंबर2024: ग्रैंडपैरेन्ट्स की अक्सर हमारे दिलों में एक खास जगह होती है। उनसे हमें ज्ञान, प्रेम और मार्गदर्शन मिलता है, जो हमारे जीवन को आकार देता है। कई एक्टर्स अपने ग्रैंडपैरेन्ट्स को सुपरहीरो मानते हैं, क्योंकि उन्होंने उनके सपनों को प्रेरित किया, उन्हें बढ़ावा दिया और अपना पूरा सहयोग दिया। इस इंटरनेशनल ग्रैंडपैरेन्ट्स डे पर एण्डटीवी के एक्टर्स अपने जीवन में ग्रैंडपैरेन्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। यह कलाकार हैं आशुतोष कुलकर्णी (कृश्ण बिहारी वाजपेयी, ‘अटल’), तेजस्विनीसिंह(‘भीमा’ में भीमा की भूमिका निभा रहीं), ज़ारा वारसी (चमची, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और वैभव माथुर (टीका, ‘भाबीजी घर पर हैं’)। भीमा में भीमा की भूमिका निभा रहीं तेजस्विनी सिंह ने बताया, ‘‘मेरी दादी मेरी सुपरहीरो हैं! वह मुझे सुरक्षा का एहसास कराती हैं और बहुत प्यार करती हैं। वह मुझे कहानियाँ भी सुनाती हैं और स्वादिष्ट खाना बनाती हैं! दादी मेरी शूटिंग के दौरान हमेशा मेरे साथ रहती हैं। वह मेरे साथ खेलती हैं और मेरी बातें सुनती हैं। और जब वह मुझे अपनेपन से गले लगाती हैं, तब सुरक्षा और प्यार का एहसास मिलता है। वह मुझे हंसाती हैं, जो कि मुझे बहुत पसंद है और हमेशा मुझे अपने सबसे बढ़िया अंदाज़ में रहने के लिये प्रोत्साहित करती हैं। चाहे कुछ भी हो, वह हमेशा मेरा साथ देती हैं। बड़ी होने पर मैं उनके जैसी बनना चाहती हूँ- दयालु, बुद्धिमान और बेहद मजबूत! मेरा सौभाग्य है कि वह मेरी जिन्दगी में हैं। वह असल जिन्दगी में मेरी सुपरहीरो हैं।’’ ‘अटल’ में कृष्ण बिहारी वाजपेयी की भूमिका अदा कर रहे आशुतोष कुलकर्णी ने कहा, ‘‘बचपन के दिनों में मेरा बहुत सारा वक्त नानाजी और नानीजी के साथ बीता। और उनसे मिले प्यार तथा देखभाल का कोई पैमाना नहीं था। खासकर नानाजी के साथ मेरा रिश्ता आध्यात्मिक था, क्योंकि वह एक बड़े भक्त थे और लगातार राम नाम का जाप किया करते थे। उन्होंने मुझे एकाग्र रहने, तनाव से निपटने और आत्मिक शांति बनाये रखने का महत्व समझाया। नानाजी को हमेशा लगता था कि राम नाम के जाप से हमें सुरक्षा मिलती है और हमें कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि भगवान हमेशा हमारे साथ हैं। आस्था, आध्यात्म और मानसिक सेहत के लिये उन्होंने मुझे कीमती सबक सिखाये। इसके लिये मैं उनका बहुत आभारी हूँ, क्योंकि यह बातें जीवन की चुनौतियों में लगातार मेरा मार्गदर्शन करती हैं।’’ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में चमची की भूमिका निभा रहीं ज़ारा वारसी ने बताया, ‘‘मेरे ग्रैंडपैरेन्ट्स ने मेरे बचपन को प्यार, बुद्धिमानी और उन अनगिनत कहानियों से भर दिया है, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मुझे बहुत अच्छे से याद आता है कि मेरे नाना किस तरह मुझे ईमानदारी का महत्व समझाते थे और जब नानी अपनी सीक्रेट रेसिपीज बताती थीं, तब मुझे बड़ा मजा आता था। उनके होने से ही सब-कुछ बेहतर हो जाता था और मेरा सौभाग्य है कि इस जिन्दगी में वह मुझे मिले। उनसे गले लगना कमाल का होता है और उनके शब्दों में बड़ी बुद्धिमानी होती है। उनका प्यार भी सबसे ज्यादा मजबूत है। मैं चाहती हूँ कि वह मुझ पर नाज़ करें और मैं उनके सिखाये सभी मूल्यों के मुताबिक चलूं।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में टीका बने वैभव माथुर ने कहा, ‘‘मेरे दादा और दादी साधारण स्थितियों को भी जादुई यादों में बदल देने की क्षमता रखते थे। दादा ऐसी कहानियाँ सुनाते थे, जो मुझे दूसरी दुनिया में पहुँचा देती थीं, जबकि दादी इतने प्यार से मेरी देखभाल करती थीं कि कभी कुछ गलत हो जाने का एहसास ही नहीं होता था। यह बुद्धिमानी और जिन्दगी के सबक उनके प्यार में लिपटे होते थे। चाहे अपने मूल्यों पर खरा रहने के लिये दादा की सलाह हो या अपने सपनों को पूरा करने के लिये दादी का प्रोत्साहन, वह दोनों ही मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। उनकी मौजूदगी से मेरा बचपन बेहद खास हो गया और अब भी मुझे उनकी यादों से ताकत मिलती है। उन्होंने मुझे परिवार, आदर और दयालुता का महत्व समझाया।’’
अपने चहेते कलाकारों को देखिये ‘अटल’ में रात 8:00 बजे, ‘भीमा’ में रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर!
मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं'
नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा बुधवार को मुंबई में एक इवेंट अटेंड करने आई थीं जहां उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अनुष्का दो बच्चों, अकाय और वामिका की मां हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली के साथ बच्चों की पेरेंटिंग में क्या-क्या और कैसी-कैसी चुनौतियां आती हैं इस पर बात की। स्लरर्प फार्म के यस मॉम्स एंड डैड्स कार्यक्रम में बोलते हुए, अभिनेत्री ने माता-पिता पर परफेक्ट पेरेंट्स बनने के दबाव को लेकर भी बात की।
अनुष्का पर रहता है परफेक्ट बनने का प्रेशर
इस पर बात करते हुए अनुष्का ने कहा, 'हम पर परफेक्ट बनने का बहुत प्रेशर है, लेकिन हम वो नहीं हैं और ये बिल्कुल ठीक है। हम कभी-कभी शिकायत करते हैं और ये बच्चों के सामने मानना भी ठीक है ताकि उन्हें पता चले कि हम भी गलतियां करते हैं '।
"फुकरे 3: पोस्टर पर जबरदस्त पोज में, ट्रेलर रिलीजिंग की डेट घोषित"
फुकरे 3 का दर्शकों को काफी इंतजार है कई बार रिलीजिंग डेट में बदलाव होने के बाद आखिरकार मार्क्स में इसकी रिलीजिंग डेट की घोषणा कर दी. साथ ही फिल्म के कुछ चुनिंदा किरदारों का पोस्टर भी शेयर किया है जो देखने में बेहद दिलचस्प है. इसमें पंकज त्रिपाठी से लेकर अन्य कई किरदारों को देखकर फैंस काफी क्रेजी हो गए.
फुकरे 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार है. लगातार अपनी रिलीज डेट में बदलाव करने के बाद अब यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में छाने को तैयार है. फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को भी लोगों ने बेहद पसंद किया. अब इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के पोस्टर सामने आए इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठाया है.
वरुण के जरिए शेयर किए गए इस पोस्टर में एक तरफ जहां वह मोर बने नजर आ रहे हैं. पुलकित सम्राट लटके हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं, फिल्म में पंडित जी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी चश्मा लगाए सड़क के बीचों-बीच बेहद भोले बन कर बैठे नजर आ रहे हैं. वरुण ने पोस्टर शेयर करने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा.
अमर-प्रेम की कहानी में फिर होगा लोचा? सलमान-आमिर की तीन दशक बाद फिर बन सकती है इस फिल्म में जोड़ी
नई दिल्ली। सलमान खान और आमिर खान दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार खान हैं। एक अपने एक्शन के लिए मशहूर है, दूसरा फिल्मों में अपने परफेक्शन के लिए। ये जोड़ी साल 1994 में फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में नजर आई थी, जिसमें उनके अपोजिट करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्म के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली थी। तब से अब तक फैंस सलमान खान और आमिर खान को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ देखने की कई बार इच्छा जता चुके हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका ये ख्वाब अधूरा ही रह गया था।
हालांकि, अब लगता है कि फैंस का ये सपना पूरा हो सकता है, क्योंकि दोनों साथ में जल्द ही एक बड़ी फिल्म करते हुए नजर आ सकते हैं।
किस फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं सलमान-आमिर?
पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों से ये खबर सामने आ रही थी कि राजकुमार संतोषी अपनी सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल को लेकर काम कर रहे हैं। इस बीच ये अफवाहें भी उड़ी की सलमान खान और आमिर की जगह फिल्म में किसी युवा अभिनेता जैसे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को मेकर्स कास्ट कर सकते हैं।
हालांकि, अब न्यूज पोर्टल मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, कोई नया चेहरा नहीं, बल्कि सलमान खान और आमिर खान ही अंदाज अपना-अपना के सीक्वल में अपने ऑइकोनिक किरदार अमर और प्रेम के किरदार को दोबारा निभा सकते हैं। आपको बता दें कि 1994 में रिलीज हुई फिल्म में आमिर खान ने 'अमर' टीलू और सलमान खान ने प्रेम भोपाली का किरदार अदा किया था।
हालांकि, सलमान खान और आमिर सालों बाद इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर मेकर्स और दोनों ही सुपरस्टार्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
1994 में अंदाज अपना-अपना में नजर आए थे ये सितारे
'अंदाज अपना-अपना' की कहानी दो ऐसे लड़कों की है जो एक नंबर के फेंकूचंद होते हैं। दोनों की मुलाकात करिश्मा और रवीना से होती है। फिल्म में एक्ट्रेस के रियल नेम ही उनके किरदारों के नाम है। बस करिश्मा का नाम रवीना और रवीना का नाम करिश्मा होता है।
अमर और प्रेम दोनों को जब ये पता चलता है कि रवीना (करिश्मा)अमीर बाप की बेटी हैं, तो वह उसे इम्प्रेस करने में लग जाते हैं, लेकिन बाद में उनके सामने सच्चाई खुलती है, तो काफी लोचा होता है। इस फिल्म ने थिएटर में खूब धमाल मचाया था। सलमान खान और आमिर खान की कॉमिक टाइमिंग लोगों को बेहद पसंद आई थी।
साउथ स्टार Rajendra Prasad की बेटी गायत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, Jr NTR ने जताया शोक
नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा में सुबह सुबह एक बेहद दुखद खबर आई। जाने माने तेलुगु अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का 5 अक्टूबर को निधन हो गया। गायत्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आनन फानन में उन्हें 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मेडिकल टीम के काफी प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
अस्पताल में किया गया था भर्ती
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार,राजेंद्र प्रसाद की बेटी को शुरू में गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई और बाद में उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि,उन्हें लगभग 12:40 बजे दिल का दौरा पड़ा,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
38 साल की थीं गायत्री
रिपोर्ट्स से जानकारी मिली कि राजेंद्र प्रसाद उस समय किसी फिल्म के सेट पर थे जब उन्हें अपनी बेटी गायत्री की तबीयत के बारे में पता चला। उनकी बेटी 38 साल की थीं। गायत्री का अंतिम संस्कार आज हैदराबाद में किया जाएगा।
गायत्री के परिवार में उनकी बेटी साई तेजस्विनी हैं। साई ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। गायत्री के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। राजेंद्र प्रसाद के एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने पहले बताया था कि उनकी बेटी गायत्री ने लव मैरिज की थी जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक उनसे बात नहीं की थी। हालांकि बाद में वो मान भी मान गए थे।
जूनियर एनटीआर ने जताया दुख
देवारा अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए लिखा, “राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, मुझे बहुत प्रिय थी। उनकी मृत्यु की खबर सुनना मेरे लिए और भी दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"
सिंदूर और मंगलसूत्र पहने इस फिल्म के सेट पर नजर आईं Aamrapali Dubey, बोलीं- अब सिर्फ स्टारडम से नहीं चलेगा काम
नई दिल्ली। टीवी सीरियल्स के बाद भोजपुरी सुनेमा में अपनी धाक जमाने वालीं आम्रपाली दुबे की फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। मासूम से चेहरे पर चुलबुली अदाएं लिए आम्रपाली अपनी अदाकारी के जरिये लोगों का हर बार दिल जीतती हैं। कई हिट फिल्में देने वालीं आम्रपाली की हाल ही में मंगलसूत्र पहने फोटो वायरल हुई है। इसके पीछे का कारण क्या है, आइये जानते हैं।
आम्रपाली दुबे की जोड़ी कई अभिनेताओं संग पसंद की जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी केमेस्ट्री को निरहुआ के साथ पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस की झोली में 'मातृ देवो भव:' फिल्म है, जिसकी उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में हो रही है।
मार्डन दिखने वाली Ananya Panday दिल से हैं बिल्कुल देसी, नजर से दूर रखने के लिए अपनाती हैं देसी टोटके
नई दिल्ली। पिछले दिनों प्राइम वीडियो पर अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कॉल मी बे (Call Me Bae) रिलीज हुई थी जिसमें उनकी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी।
कैसी है अनन्या पांडे की CTRL?
अब एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म CTRL में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इसके प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। वहीं इसके फर्स्ट रिव्यू की बात करें तो क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को दमदार बताया है। वहीं अंदाज में एकदम मॉर्डन दिखने वाली अनन्या पांडे दिल से एकदम देसी हैं। इस बात सबूत हाल ही में वायरल हो रहे उनके एक वीडियो से मिला। अनन्या ने बताया कि वो बुरी नजर को मानती हैं और हर हफ्ते मां से अपनी नजर उतरवाती हैं।
Shweta Tiwari ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, बेटी पलक को नहीं लगा अच्छा, बोलीं- मुझे कॉपी किया
नई दिल्ली। श्वेता तिवारी की दिलकश अदाओं का हर कोई दीवानी है। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक फोटोज पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। उनकी हर एक पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस 44 साल की हो गई हैं। अपने बर्थडे के मौके पर वो दुबई में थीं।श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वो व्हाइट टॉप, व्हाइट शर्ट और डेनिम पहने नजर आईं। कुछ तस्वीरों में अकेल तो कुछ में वो अपने फ्रेंड्स के साथ पोज करती, केक काटती और मस्ती करती नजर आ रही हैं।