देश-विदेश
"G20 समिट: AI एंकर से स्वागत करेगा, Ask Gita देगा हर सवाल का जवाब"
राजधानी दिल्ली में जी20 समिट 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होने वाला है, जिसमें भारत अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी दिखाएगा. इसके लिए भारत मंडपम तैयार किया गया है. इसमें ‘Mother of Democracy’ एग्जिबिशन आयोजित की गई है. इसमें AI जनरेटेड एंकर मेहमानों का स्वागत करेगा. इसके अलावा, AI चैटबॉट ASK Geeta को भी शोकेस किया गया है. इसका इंटरफेस ChatGPT जैसा है. यह चैटबॉट मेहमानों के सवालों का जवाब श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान के आधार पर देता है.
G20 समिट में डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक्सपीरियंस हॉल तैयार किए गए हैं. इन हॉल में दुनियाभर से आए मेहमान डिजिटल वर्ल्ड में भारत की उपलब्धियों को एक्सपीरियंस कर सकेंगे. बात चाहे Ask Gita की हो या फिर UPI की… इन हॉल में मेहमानों को डिजिटल इंडिया का पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा.
G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी. आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है. इसे ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है. प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI है. ASK Geeta चैटबॉट यूजर्स के सवालों के जवाब हिंदी और अंग्रेजी में देता है. सरकार का मानना है कि इससे मेहमान भारत के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे. इसके अलावा, सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को 2014 के बाद डिजिटल सफलताओं के बारे में बताया जाएगा.
पेमेंट करना होगा आसान
जी20 सम्मेलन में पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने UPI वन वर्ल्ड फ्रेमवर्क के तहत प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट को लगाया गया है, जिसमें UPI सेवाओं का सपोर्ट दिया गया है. विदेशी मेहमान इसके जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा, India Meteorological Department (IMD) ने जी20 समिट वेन्यू के पास ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाया है, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी.
हॉट स्पॉट बनी हुई है दिल्ली
दिल्ली इस वक्त दुनियाभर के लिए हॉट स्पॉट बनी हुई है. इसकी वजह G20 Summit है, जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है. दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियां दिल्ली में एक मंच पर होंगी. देश के सबसे बड़े इनडोर हॉल भारत मंडपम में इस सिम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. G20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के तमाम बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. इनके स्वागत के लिए दिल्ली को सजा दिया गया है. भारत मंडपम में वैसे तो बहुत कुछ देखने लायक है, लेकिन सरकार AI और डिजिटल वर्ल्ड में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाना चाहती है. यही वजह है डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक एक्सपीरियंस हॉल तैयार किया गया है.
"विश्व बैंक की सराहना: भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के परिवर्तनकारी प्रभाव पर टिप्पणी"
नई दिल्ली: विश्व बैंक ने शुक्रवार को वर्तमान भारत सरकार के तहत पिछले 10 वर्षों में परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की सराहना की. वित्तीय संस्थान ने कहा कि भारत ने केवल छह वर्षों में ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है, जिन्हें हासिल करने में आमतौर पर लगभग पांच दशक लग जाते.
वित्तीय समावेशन के लिए जारी अपने G20 ग्लोबल पार्टनरशिप (GPFI) दस्तावेज़ में विश्व बैंक ने उल्लेख किया कि कैसे भारत ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस), जन धन, आधार, ONDC और CoWin जैसी पहलों के साथ एक मजबूत डिजिटल सार्वजनिक सामान बुनियादी ढाँचा विकसित किया है.
भारत द्वारा आयोजित G20 शिखर सम्मेलन की प्रत्याशा में तैयार किए गए जीपीएफआई दस्तावेज़ में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और डीपीआई परिदृश्य को आकार देने में सरकारी नीतियों और विनियमों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया है. विश्व बैंक ने “JAM ट्रिनिटी” (जन धन, आधार, मोबाइल) के महत्व को रेखांकित किया है, जो सार्वभौमिक बैंक खाते तक पहुंच, आधार पहचान और मोबाइल कनेक्टिविटी को जोड़ती है.
दस्तावेज़ में कहा गया कि हालांकि, इस छलांग में डीपीआई की भूमिका निस्संदेह है, डीपीआई की उपलब्धता पर आधारित अन्य पारिस्थितिकी तंत्र चर और नीतियां महत्वपूर्ण थीं. इनमें अधिक सक्षम कानूनी और नियामक ढांचा बनाने के लिए हस्तक्षेप, खाता स्वामित्व का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय नीतियां और पहचान सत्यापन के लिए आधार का लाभ उठाना शामिल है.
दस्तावेज़ में शीर्ष बिंदु
1/ जन धन योजना (जेएएम) ट्रिनिटी, जिसमें प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), आधार और मोबाइल नंबर शामिल हैं, ने वित्तीय समावेशन दरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
2/ रिपोर्ट के अनुसार, केवल छह वर्षों में, भारत ने अपनी वित्तीय समावेशन दर को 2008 में 25% से बढ़ाकर 80% वयस्कों तक पहुंचा दिया है.
3/ भारत की डीपीआई ने न केवल सार्वजनिक क्षेत्र को बदल दिया है बल्कि निजी संगठनों की दक्षता भी बढ़ा दी है.
4/ कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने एसएमई ऋण देने में 8 प्रतिशत अधिक रूपांतरण दर, मूल्यह्रास लागत में 65 प्रतिशत की कमी और धोखाधड़ी का पता लगाने से संबंधित लागत में 66% की कमी दर्ज की है.
5/ रिपोर्ट में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की अभूतपूर्व सफलता पर प्रकाश डाला गया, जिसमें अकेले मई 2023 में लगभग 14.89 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 9.41 बिलियन से अधिक लेनदेन हुए. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए, यूपीआई लेनदेन का कुल मूल्य भारत के नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया.
6/ फरवरी 2023 में चालू भारत और सिंगापुर के बीच UPI-PayNow इंटरलिंकिंग ने G20 की वित्तीय समावेशन प्राथमिकताओं के अनुरूप तेज, सस्ता और अधिक पारदर्शी सीमा पार भुगतान की सुविधा प्रदान की है.
बता दें कि 2014 में लॉन्च होने के बाद से प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) में कई गुना वृद्धि देखी गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएमजेडीवाई खातों की संख्या मार्च 2015 में 147.2 मिलियन से तीन गुना बढ़कर जून 2022 तक 462 मिलियन हो गई, जिनमें से 56 प्रतिशत खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है, जो कुल मिलाकर 260 मिलियन से अधिक है.
इसके अलावा देश की स्मार्टफोन आधारित तेज भुगतान प्रणाली यूपीआई ने खुदरा डिजिटल भुगतान के लिए व्यापक लोकप्रियता हासिल की है. भारत के श्रीलंका, फ्रांस, यूएई और सिंगापुर जैसे कई देशों के साथ यूपीआई लिंक हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
विश्व बैंक की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर कहा कि विश्व बैंक द्वारा तैयार किए गए एक G20 दस्तावेज़ में भारत के विकास पर एक बहुत ही दिलचस्प बिंदु साझा किया गया है. भारत ने केवल 6 वर्षों में वित्तीय समावेशन लक्ष्य हासिल कर लिया है, अन्यथा इसमें कम से कम 47 वर्ष लग जाते. हमारे मजबूत डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे और हमारे लोगों की भावना को बधाई. यह समान रूप से तीव्र प्रगति और नवप्रवर्तन का प्रमाण है.
"G20 शिखर सम्मेलन पर बड़ी डील: अमेरिका, भारत, यूएई, और सऊदी अरब के बीच जॉइंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर डील का ऐलान?"
नई दिल्ली: G20 शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है, लेकिन उसके पहले ही बड़ी खबर आ रही है. G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका, भारत, यूएई और सऊदी अरब रेलवे को लेकर जाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक बड़ी डील का ऐलान कर सकते हैं. इस डील के तहत खाड़ी और अरब देशों के बीच संपर्क को बढ़ाने के लिए रेलवे के जरिए नेटवर्क स्थापित किया जाएगा. इस नेटवर्क को खाड़ी के विभिन्न बंदरगाहों के जरिए भारत तक शिपिंग लेन के जरिए जोड़ा जाएगा. इस पूरे नेटवर्क से भारत और अरब देशों के बीच व्यापार कई गुना बढ़ने की उम्मीद है.
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios ने सूत्रों के हवाले से इस मेगाप्लान की जानकारी दी है. दरअसल, अरब देशों में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका इस विशाल रेलवे प्रॉजेक्ट को बढ़ावा देना चाहता है. खाड़ी देश चीन के बेल्ट एंड रोड परियोजना में बहुत अहम स्थान रखते हैं. जी 20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त रेलवे प्रॉजेक्ट बाइडन के लिए एक प्रमुख उपलब्धि हो सकती है. अमेरिका रेलवे प्रॉजेक्ट को ऐसे समय पर आगे बढ़ा रहा है जब बाइडन प्रशासन सऊदी अरब के साथ एक बड़ी डील को पूरा करने के लिए राजनयिक रूप से जोर दे रहा है.
अमेरिका चाहता है कि सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य हो जाएं. बाइडन साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से इस डील को पूरा कराना चाहते हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने रेलवे प्रॉजेक्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. व्हाइट हाउस ने इस पर केवल इतना ही कहा है कि बाइडन वैश्विक आधारभूत ढांचा और निवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस दिशा में अभी बातचीत चल रही है और कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. भारत, यूएई और सऊदी अरब भी ने भी अभी इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है.
बताया जा रहा है कि अगर इन चारों देशों के वार्ताकार अगले दो दिनों में सहमत हो जाते हैं तो चारों देशों के नेता एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. इस रेलवे परियोजना के तहत अरब देशों को रेलवे के जरिए जोड़ा जाएगा. इसके बाद समुद्री बंदरगाहों के जरिए भारत भी इस नेटवर्क से पूरी तरह से जुड़ जाएगा. अगर सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य होते हैं तो भविष्य में इजरायल को भी इस रेलवे प्रॉजेक्ट का हिस्सा बनाया जा सकता है. यही नहीं इजरायल के बंदरगाहों के जरिए इसे यूरोप से भी आसानी से जोड़ा सकेगा.
"G-20 सम्मेलन: भारत के 3 महत्वपूर्ण नेताओं की भागीदारी संकेत, रात्रिभोज में होंगे शामिल"
नई दिल्ली: दुनिया के शक्तिशाली G20 नेताओं की मेजबानी के लिए भारत तैयार है. वैश्विक नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच गए हैं. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक दोपहर के समय भारत पहुंचने वाले हैं.
जी-20 सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीडर्स के स्वागत में कल (9 अगस्त) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज (dinner) का आयोजन किया है. इस डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है. देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है.
शामिल होंगे INDIA गठबंधन के 3 बड़े नेता
विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल 3 बड़े नेता रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल रात कोलकता से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी. वहीं, 10 सितंबर को वह वापस कोलकाता लौट सकती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी रात्रिभोज में शामिल होने वाले हैं.
2022 के बाद PM से नीतीश की पहली मुलाकात
बिहार सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. 12 जुलाई 2022 में पटना में हुई मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की यह 2023 में यह पहली मुलाकात होने वाली है. कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हो सकते हैं. हालांकि, विपक्षी गठबंधन में शामिल कई सीएम इस रात्रिभोज से नदारद भी रहने वाले हैं.
इन दिग्गज कारोबारियों को भी मिला न्योता
मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति ने डिनर के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है. देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के साथ ही टाटा संस के एन चंद्रशेखरन, बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और भारती एयरटेल के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल समेत करीब 500 बड़े कारोबारियों को रात्रिभोज के लिए न्योता मिला है. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा और समिट से जुड़े देशों के लीडर्स के अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सबी प्रमुखों को भी बुलाया गया है.
शास्त्रीय संगीत के जरिए होगा संस्कृति का परिचय
राष्ट्रपति ने मेहमानों के सम्मान में जिस रात्रिभोज का आयोजन किया है. उसमें शास्त्रीय संगीत की कई शैलियों का प्रदर्शन भी होने वाला है. इस दौरान ‘गंधर्व आतोद्यम’ समूह ‘भारत वाद्य दर्शनम’ यानी की भारत की संगीतमय यात्रा की प्रस्तुति देने जा रहा है. इसमें संतूर, सारंगी, जल तरंग और शहनाई जैसे भारतीय शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा.
समिट में शामिल होंगे ये नेता
जापान के प्रधानमंत्री फिमियो किशिदो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सौक यौल, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन मौजूद रहेंगे. वहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वहां के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री समिट में शामिल होंगे.
सड़क दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत, घर में मचा कोहराम
भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल और बलांगीर जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को सुबह की सैर पर निकले तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंगुल जिले के पल्लाहरा के राजेश सुंधी और माधब कुमार समद, तथा बोलांगीर जिले के पुरुषोत्तम भोई के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों ने कहा, “मृतक दोस्त राजेश और माधब रोजाना सुबह नेशनल हाईवे पर टहलने जाते थे। सुबह छह बजे मुक्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर वाहन लेकर मौके से भाग गया।”
पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लाहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, 17 वर्षीय पुरुषोत्तम अपने चार दोस्तों के साथ रविवार तड़के पटनागढ़-बोलांगीर राज्य राजमार्ग पर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने गेंडाबंजी गांव में उसे टक्कर मार दी।
आदिवासी छात्र पुरुषोत्तम की दु:खद मौत से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने वैन के फरार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नाकाबंदी कर दी। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम हटाया।
सड़क दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत, घर में मचा कोहराम
भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल और बलांगीर जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को सुबह की सैर पर निकले तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंगुल जिले के पल्लाहरा के राजेश सुंधी और माधब कुमार समद, तथा बोलांगीर जिले के पुरुषोत्तम भोई के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों ने कहा, “मृतक दोस्त राजेश और माधब रोजाना सुबह नेशनल हाईवे पर टहलने जाते थे। सुबह छह बजे मुक्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर वाहन लेकर मौके से भाग गया।”
पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लाहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, 17 वर्षीय पुरुषोत्तम अपने चार दोस्तों के साथ रविवार तड़के पटनागढ़-बोलांगीर राज्य राजमार्ग पर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने गेंडाबंजी गांव में उसे टक्कर मार दी।
आदिवासी छात्र पुरुषोत्तम की दु:खद मौत से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने वैन के फरार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नाकाबंदी कर दी। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम हटाया।
अमेरिका ने सीरिया में ईरान के ठिकाने पर किया हवाई हमला, 9 की मौत
वाशिंगटन । इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब अमेरिका ने भी हमला किया है। उसने बुधवार को सीरिया में फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास को समर्थन दे रहे ईरान के हथियार भंडारण केंद्र को निशाना बनाते हुए उस पर हवाई हमला किया। अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमले में 9 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने इसे अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ हमलों का जवाब बताया है। ये 2 हफ्ते में दूसरी बार है, जब अमेरिका ने सीरिया में ईरान के किसी ठिकाने को निशाना बनाया है। ताजा हमला 2 F-15 लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया। ऑस्टिन ने बताया, हमला ईरान से जुड़ा है, जो ऐसे सशस्त्र समूहों का समर्थन करता है जिन्हें अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सेनाओं पर हमलों में वृद्धि के लिए दोषी मानता है। ठिकानों का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और संबद्ध समूहों द्वारा किया जाता था।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों की गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल
सांबा । अधिकारियों ने कहा कि बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजरों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।
घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि घायल जवान को रात करीब एक बजे वहां लाया गया था। “गोली लगने से घायल 28 वर्षीय बीएसएफ जवान को यहां लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे एक सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसे लगभग 1 बजे यहां लाया गया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीमें तुरंत यहां पहुंच गईं। , “डॉ शमशाद ने एएनआई से बात करते हुए कहा।
ओडिशा के मतदाताओं के पास डबल इंजन की सरकार चुनने का सुनहरा अवसर : किरण देव
औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे : प्रियंका गांधी
रायबरेली , उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मैं आपको बार-बार बता रही हूं। असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां भी भाजपा को अन्य दलों को पीछे धकेलने के लिए किसी को मैदान में उतारने की जरूरत है, वह ऐसा कर रहे हैं। तेलंगाना चुनाव में ये बात बिल्कुल साफ हो गई है।
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ये दिखाता है कि भाजपा की सरकार और उनके नेता महिलाओं के पक्ष में कभी खड़े नहीं हो सकते क्योंकि जब वो महिला ओलंपिक मेडल लेकर आई तब तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनको घर बुलाकर उनके साथ चाय पी और फोटो खिंचवाई। जब उसी महिला ने आंदोलन किया और कहा कि मेरे साथ अत्याचार हुआ है तो किसी ने उसको पूछा तक नहीं। आज ये परिस्थिति है कि उनके बेटे को चुनाव में टिकट मिल गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जो उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने नाम (अडानी अंबानी का नाम) लेना बंद कर दिया ये सही नहीं है, राहुल गांधी रोज रोज इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं...मेरी प्रधानमंत्री जी को सलाह हैं कि पहले हमारे घोषणा पत्र को पढ़ लें फिर टिप्पणी करें। उन्होंने पढ़ा नहीं है उनके जो मन में आता है वो कह देते हैं कि ये लिखा है। जो वे कह रहे हैं वैसा कुछ नहीं लिखा है।
मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र, लंबाई की शर्तों में ढील : निखिल आनंद
नई दिल्ली , भारत में मिस यूनिवर्स के आयोजन का स्वामित्व रखने वाले निखिल आनंद ने बुधवार को यहां कहा कि इस वर्ष मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र और लंबाई की सीमा हटा दी गयी है, ताकि इसके कारण किसी महिला को इससे वंचित न होना पड़े।
उन्होंने राजधानी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। श्री निखिल आनंद ने कहा, महज लंबाई और उम्र ज्यादा होने की वजह से कई होनहार महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। इसलिये इस वर्ष मिस यूनिवर्स में उम्र और लंबाई की शर्तों में ढील देने के साथ ही अन्य बहुत सारे बदलाव कर रहे हैं, ताकि मिस यूनिवर्स के मंच पर हर वर्ग की महिलायें अपने प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने में सक्षम हो।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता प्रतियोगी को हर पढ़ाव पर ख़ुद की कमियों को देखने परखने और समझने का भी मौक़ा देती है। निखिल आनंद ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में भारत के सभी राज्यो में 'स्टेट लेवल कंपीटिशन' आयोजित होने की संभावना है और उसके बाद तमाम विजेताओं के बीच मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का चयन होगा और वो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधि करेंगी।
इस अवसर पर मिस यूनीवर्स की उपाध्यक्ष मारियो बुराको ने कहा, मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता मंच देशों को आपस में जोड़ता और गहरे संबंध स्थापित करता है।
मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने कहा, मैने कुछ ही समय भारत में बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे ये मुझे वर्षो से जानते हैं। भारत बेहतरीन संस्कृति का समागम है। मैं यहाँ आ कर बहुत अपनापन महसूस कर रही हूं।
मॉडल और ब्यूटी क्वीन शेन्निस पलासियोस मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ से पहली मिस यूनीवर्स हैं। उल्लेखनीय है कि मिस यूनीवर्स इस बार लम्बे अंतराल के बाद भारत की मेजबानी में होने जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश
जागरूकता गतिविधियां लगातार करते रहें, मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करने का प्रयास करें
भोपाल , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण के लिये 13 मई को होने वाले मतदान के संदर्भ में संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करें, उनसे संवाद करें, उनकी शंकाओ का समाधान करें और गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधाओं के बारे में भी बतायें। उन्होंने कहा कि मतदाता वोट देने मतदान केन्द्र तक आयें, इसके लिये सभी जरूरी प्रबंध किये जायें। श्री राजन बुधवार को चौथे चरण के मतदान वाले 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे।
श्री राजन ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाये। सरल, सुगम, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप से निर्विघ्न मतदान कराने के लिए सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करें। गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर छाया, शीतल जल, बैठने की व्यवस्था, कूलर, पंखे, दवा सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं।
श्री राजन ने कहा कि निर्वाचन के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये सभी अधिकारी अपने लेवल ऑफ अलर्टनेस को बनाये रखें।
श्री राजन ने वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिन भवनों में पाँच या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहाँ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त मतदान कर्मियों की तैनाती करें।
स्ट्रांग रूम सील्ड हुए
विदिश, लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत निर्वाचन सामग्री को मतदान दलों के अधिकारीगणों के द्वारा निर्धारित वाहनो में बैठकर सामग्री जमा कराने हेतु विदिशा के जाफरखेडी स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में पहुंचकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार सम्पूर्ण सामग्री का मिलान कराने के उपरांत स्ट्रांगरूम में जमा कराई गई है।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला समेत अन्य के द्वारा मतदानकर्मियों के पहुंचने पर उन सबका फूल मालाओं से स्वागत किया हैै। गौरतलब हो कि विदिशा विधानसभा अंतर्गत दिव्यांगो के द्वारा संचालित मतदान केन्द्र क्रमांक 195 के मतदानकर्मी सबसेे पहले सामग्री जमा कराने हेतु शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी पहुंचे। इन सभी दिव्यांग मतदानकर्मियों का भव्य स्वागत किया गया। इसी प्रकार सभी मतदानकर्मियों के स्वागत की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित मापदण्डो के अनुसार सम्पूर्ण निर्वाचन सामग्री का विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांगरूमों में सुरक्षित रखने के कार्य पूर्ण होने के उपरांत लोकसभा निर्वाचन 05 सागर के पुलिस पे्रक्षक श्री एमजेड डिंगलोई और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 18 विदिशा के पुलिस पे्रक्षक श्री जी विजय कुमार और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मंे विधानसभावार स्ट्रांगरूम को सील्ड करने की कार्यवाही पूर्ण की गई है।
स्ट्रांगरूम के लाॅक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिनी शर्मा, पांचो विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग आफीसर समेत अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहें।
बैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केन्द्रों में पुनर्मतदान के आदेश
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश, 10 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
भोपाल , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्रमांक 129-अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, क्र. 276-दूदर रैयत, क्र. 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई 2024 (शुक्रवार) को फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं। यह मतदान 10 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 10 मई को सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 9 मई को रवाना होंगे। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बैतूल को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत् प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए हैं। पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों सहित प्रेक्षकों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बैतूल को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी। जिसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था। जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के आदेश जारी किए हैं।
बाल विवाह रोकने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित
विदिशा , कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने अक्षय तृतीया दस मई के अवसर पर जिले में बाल विवाह रोकने के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए है। उनके द्वारा जिला, जनपद व ग्राम स्तर पर विभिन्न प्रकार की समितियां गठित की गई है जो अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में बाल विवाह रोकने के दायित्वांे का निर्वहन करेंगे।
कलेक्टर श्री वैद्य के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जो बाल विवाह संबंधी सूचनाएं प्राप्ति उपरांत अविलम्ब कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियांे को सूचित करेगा। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07592-299058 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी विभाग की सहायक संचालक श्रीमती आकांक्षा मरावी को नियुक्त किया गया है कंट्रोल रूम दुर्गानगर मैनरोड के पास संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला सशक्तिकरण कार्यालय में बनाया गया है।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के संचालन हेतु पांच-पांच घंटे की तीन पालियों में अधिकारी, कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है जो नियत समय पर कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर सौंपे गए दायित्वों का क्रियान्वयन करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने खो-खो खेल कर दिया मतदान का संदेश
रैली निकालकर शपथ लेने के बाद पारम्परिक साड़ी में खेला खो-खो
इन्दौर। इंदौर जिले को मतदान में अग्रणी बनाने के लिए नियमित रूप से नये-नये कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता की गतिविधियों का आयोजन बहुत ही उत्साह से किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं स्वयं और क्षेत्र के सभी लोगों को मतदान अवश्य करने का संदेश प्रभावी रूप से देने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में महू के ग्राम उंडवा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहले एक जागरूकता रैली निकाली उसके बाद मतदान करने की शपथ ली और फिर अपने बचपन को जीवंत करते हुए पारम्परिक साड़ी में खो-खो खेला। मतदान जागरूकता के लिए पारम्परिक खेल के जरिये संदेश देने का यह तरीका महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों द्वारा भी खूब पसंद किया गया।
मतदान जन जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों का आयोजन
इन्दौर , इंदौर संभाग में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल तथा नगरीय क्षेत्र के स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर के मतदाताओं को जागरूक करने, मतदान का प्रतिशत बढाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निकाय द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार, नगर के मुख्य चौराहे पर जन जागरूकता एवं स्विप गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिसर से जन जागरूकता रथ एवं निकाय के कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से स्वीप गतिविधि अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 13 मई को होने वाले मतदान में प्रतिशत बढाने हेतु नागरिकों को घर-घर जाकर मतदान करने हेतु आमंत्रण-पत्र उपलब्ध करवाए गए। साथ ही मतदान दिवस पर निर्धारित 13 दस्तावेज की जानकारी हेतु पेम्पलेट धार शहर में उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संजयसिंह ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक, कृष्णकान्त खोडे, सी.एम.एम., परसराम डोडवाल, संजय कडुस्कर, भागवेन्द्र, प्रदीप चावडा, कुशेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्र यादव, आकाश भारई व अन्य कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थें। वाहन रैली को श्री संजय मराठा, उपयंत्री द्वारा झंडी दिखाकर शहर में स्वीप गतिविधि का प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया। वाहन रैली षहर के मुख्य मार्गों- पाटीदार चौराहा, घोडा चौपाटी, मोहन टॉकिज, धानमंडी चौराहा, आनन्द चौपाटी, पौ-चौपाटी, गाछावाडी, मौतीबाग चौक, धारेष्वर, छत्री चौराहा, हटवाडा, मोहन टॉकिज होते हुए नगर पालिका परिसर में समापन किया गया।