खेल
AFG vs SA Live Streaming: CT के तीसरे मैच में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका, जानें मैच देखने का सही पता
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सामना साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम से होगा। टूर्नामेंट में ग्रुप बी की दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मैच खेलेंगी। ऐसे में हशमतुल्लाह शाहिदी और टेम्बा बावुमा की कोशिश हर हाल में जीत दर्ज करने पर होगी।
हाल ही में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली गई। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। टीम को दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 6-6 विकेट से रौंदा था।
अफगानिस्तान वनडे फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने से पहले उन्होंने बांग्लादेश पर 2-1 से वनडे सीरीज जीती और तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को 2-0 से हराया। अफगानिस्तान के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब और अजमतुउल्लाह उमरजई हैं। टीम में राशिद खान नूर अहमद और मोहम्मद नबी के रूप में 3 बेहतरीन स्पिनर हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मैच शुक्रवार, 21 फरवरी को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कितने बने शुरू होगा?
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले दोपहर 2 बजे होगा।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।
रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डूसन, कॉर्बिन बॉश।
रिजर्व: क्वेना मफाका
साउथ अफ्रीका को पड़ न जाएं लेने के देने, अफगानिस्तान से बचना नहीं होगा आसान
कराची: वनडे विश्व कप-2023 और 2024 टी-20 विश्व कप बड़ी टीमों को उलटफेर का शिकार बनाने वाली अफगानिस्तान की टीम का सामना शुक्रवार को पूर्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से होगा। पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही अफगानिस्तान की टीम यहां भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर करना चाहेगी।
सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाली अफगान टीम दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान टेम्बा बावुमा, टोनी डी जोर्जी, रासी वान डर डुसैं और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में जबकि हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गेंदबाजी है टेंशन
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसका गेंदबाजी विभाग है क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया, नांद्रे बर्गर और जेराल्ड कोएत्जे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। मार्को यानसेन और लुंगी एंगिडी को उनका अच्छी तरह से साथ देना होगा।
स्पिन विभाग में केशव महाराज और तबरेज शम्सी की अहम भूमिका होगी। दक्षिण अफ्रीका का हाल में वनडे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने वनडे विश्व कप 2023 के बाद जो 14 वनडे खेले हैं उनमें से उसे केवल चार मैच में जीत मिली। वह लगातार छह मैच में हार सामना करके इस टूर्नामेंट में उतर रहा है।
अफगानिस्तान ने दिखाया है दम
अफगानिस्तान ने हाल में आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया और पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने इस तरह से साबित कर दिया है कि उसकी टीम को अब केवल छुपा रुस्तम तक सीमित रखना सही नहीं होगा।
अफगानिस्तान का मजबूत पक्ष उसका स्पिन विभाग है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और बाएं हाथ के नूर अहमद और नांगेयालिया खारोटे शामिल हैं। वे तीनों ग्रुप मैच पाकिस्तान में खेलेंगे जहां स्पिन निर्णायक कारक होगा। तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजई ने अफगानिस्तान की वनडे में सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उनके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में फजलहक फारूकी भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
मोहम्मद शमी और शुभमन गिल ही नहीं, भारत की जीत में इन खिलाड़ियों का भी बड़ा हाथ
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। टूर्नामेंट के इस दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंद दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम 49.4 ओवर में 228 रन बना पाई। जवाब में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। भारत की जीत में मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के अलावा कई प्लेयर्स का योगदान रहा।
शुभमन गिल
रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर मैदान पर आए शुभमन गिल नाबाद पवेयिलन लौटे। शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ मैच जिताऊ पार्टनरशिप की। ओपनर गिल ने 125 गेंदों पर शतक लगाया। यह आईसीसी इवेंट में उनका पहला शतक है। वह 129 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
केएल राहुल
केएल राहुल ने शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में केएल राहुल ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया। विकेट के पीछे भी राहुल काफी मुश्तैद नजर आए। उन्हें बांग्लादेश की पारी के दौरान 3 कैच भी लपके।
रोहित शर्मा
229 रनों का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान ने 113.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हिटमैन ने 36 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी की आग उगलती गेंदबाजी के कारण ही बांग्लादेश टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। शमी एक बार फिर वनडे विश्व कप 2023 वाली लय में नजर आए। उन्होंने विकेट चटकाने के साथ ही रन गति पर भी लगाम लगाई। भारतीय तेज गेंदबाज ने 10 ओवर फेंके और 5.30 की इकोनॉमी से 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
हर्षित राणा
चैपिंयस ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह को बेंच पर बैठाया और इंग्लैंड सीरीज में वनडे डेब्यू करने वाली हर्षित राणा को तरजीह दी। राणा ने भी इस मौके का भरपूर लाभ उठाया और शमी का साथ दिया। राणा ने 7.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 4 की इकोनॉमी से 31 रन देकर 3 शिकार किए।
IND vs BAN: विजयी आगाज के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंचा भारत, इस मामले में प्वाइंट्स टेबल में रह गया पीछे
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने विजयी आगाज किया है। गुरुवार, 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत के बावजूद भी भारत प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सका। वह नेट रन रेट के मामले में पीछे रह गया है।
बांग्लांदेश पर जीत के बाद भारत का नेट रन रेट +0.408 है। वहीं, टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान को 60 रन हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट +1.200 है। ऐसे में ग्रुप में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर काबिज है। भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत का अगला मुकाबला अब 23 फरवरी को पाकिस्तान से है।
पाकिस्तान से होगा अगला मुकाबला
गौरतलब हो कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन मुकाबले में से कम से कम दो मुकाबले जीतने हैं। भारत अगर रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पटखनी दे देता है तो वह नॉक आउट राउंड में आसानी से पहुंच जाएगा, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त मिलती है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान नेट रन रेट से मामला फंस सकता है।
चार टीमें पहुंचेगी नॉक आउट राउंड में
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनको 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं। वहीं, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज पर तीन-तीन मुकाबले खेलेगी और टॉप-2 टीमें नॉक आउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। 21 फरवरी को ग्रुप-बी में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
IND vs BAN मैच रिपोर्ट
भारत और बांग्लादेश के मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 35 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि, तौहीद हृदय (100) और जाकिर अली (68) ने शतकीय साझेदार कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। पूरी टीम 49.4 ओवर में 228 रन बनाकर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46.3 ओवर में 6 विकेट रहते आसानी से मैच जीत लिया। शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ा। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 41-41 रन की पारी बेहतरीन पारी खेली। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया एलान, धाकड़ बल्लेबाज की हुई वापसी
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। टीम में जेमी स्मिथ की वापसी हुई है और फिल साल्ट की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्मिथ ने भारत दौरे पर सीमित ओवरों के दौरे के दौरान विकेटकीपिंग की थी।
टी20 सीरीज के दौरान लगी चोट के कारण स्मिथ भारत में वनडे सीरीज में नहीं खेले थे। हालांकि, उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है और वे टूर्नामेंट के पहले मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी भी करेंगे। सितंबर 2023 में ही अपना वनडे डेब्यू करने वाले स्मिथ इस फॉर्मेट में सिर्फ सात मैच खेले हैं और 133 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 का रहा है।
तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
जेमी स्मिथ ने यह स्कोर पिछले साल लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। हालांकि, उन्होंने अभी तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की है और उन्होंने ऐसा सिर्फ पांचवें और छठे नंबर पर किया है। 24 साल के जेमी स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि जो रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान ने भरत के खिलाफ वनडे सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। कटक में दूसरे वनडे में उन्होंने 69 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से हार गई थी।
खिलाड़ियों की चोट से परेशान है ऑस्ट्रेलिया
भारत में 3-0 से सीरीज जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास भी डगमगा गया होगा। ऑस्ट्रेलिया का फॉर्म भी अच्छा नहीं रहा है क्योंकि वे पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार वनडे सीरीज हार चुके हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह भी चोटों की समस्या से जूझ रहा है, जिसके कारण पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श बाहर हो गए हैं। मिशेल स्टार्क भी व्यक्तिगत कारणों से अंतिम समय में टूर्नामेंट से बाहर हो गए। चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी की सीमित संभावनाओं के साथ, दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश करेंगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
IND vs PAK: 'कुछ भी गारंटी नहीं है', भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर युवराज सिंह का बड़ा बयान, मैच को बताया खास
नई दिल्ली। भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार 23 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच अक्सर होने वाली लड़ाइयों के कारण इस मुकाबले को काफी चर्चा हो रही है। पिछली बार दोनों टीमें जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में भिड़ी थीं। भारत ने एक करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था।
दोनों के मैच से पहले भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। युवराज सिंह उन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं जो भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कई रोमांचक मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं। चाहे वह टी20 विश्व कप 2007 का फाइनल हो, विश्व कप 2011 का सेमीफाइनल हो या चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल, हर इवेंट में यह ऑलराउंडर सबसे आगे रहा। प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब दोनों देश मिलते हैं तो 'कुछ भी गारंटी नहीं होती', हर मैच फाइनल जैसा होता है।'
कुछ गारंटी नहीं है
युवराज सिंह ने जियो हॉटस्टार के 'ग्रेटेस्ट राइवलरी रिटर्न्स' शो में कहा, 'कोई भी प्रारूप हो, भारत-पाकिस्तान का खेल हमेशा फाइनल जैसा लगता है- चाहे वह ग्रुप मैच हो, सेमीफाइनल हो या चैंपियनशिप हो। दबाव बहुत ज्यादा होता है। आप हारना नहीं चाहते क्योंकि इससे टूर्नामेंट का माहौल बनता है। जीतने से गति और आत्मविश्वास बढ़ता है। मुझे याद है कि पिछली बार जब मैंने चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, तो हमने पहले गेम में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन उन्होंने हमें फाइनल में हरा दिया था। इसलिए, कुछ भी गारंटी नहीं है, लेकिन इतने बड़े मंच पर जीत के साथ शुरुआत करना, जब पूरी दुनिया देख रही हो, बहुत महत्वपूर्ण है।'
युवराज ने खेली थी धमाकेदार पारी
युवराज सिंह की बात करें तो, कैंसर के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने के बाद, उन्होंने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ लीग गेम में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 32 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच को भारत ने डीएलएस के बाद 124 रनों से जीत लिया। युवराज को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राजकुमार राव बनेंगे ऑन-स्क्रीन 'क्रिकेट के दादा', सौरव गांगुली ने किया खुद खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के बारे में बात की और बताया कि बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में उनकी भूमिका निभाएंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि राजकुमार राव भूमिका निभाएंगे।
सौरव गांगुली ने कहा, मैंने जो सुना है उसके अनुसार राजकुमार राव भूमिका निभाएंगे...लेकिन तारीखों का मुद्दा है... इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लगेगा।
ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय करियर
गौरतलब हो कि पूर्व कप्तान ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फॉर्मेट में 18,575 रन बनाए हैं। कोलकाता के राजकुमार बाद में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष बने और बाद में पिछले साल अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
2008 में लिया संन्यास
उन्होंने भारत को 21 टेस्ट जीत और साल 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई की तकनीकी समिति में भी काम किया और भारतीय महान खिलाडियों सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। गांगुली ने 2008 में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया और इस दौरान उन्होंने 18,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।
कार का हुआ एक्सीडेंट
बात दें कि हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट तब हुआ जब वो अपने काफिले के साथ दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से बर्धमान जा रहे थे। सौरव गांगुली इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी काफिले के बीच में एक लॉरी आ गई, जिसके चलते कारों को इमरजेंसी ब्रेक मारनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस हादसे में न तो दादा को कोई चोट पहुंची और न ही उनके किसी साथी को।
74 साल में पहली बार, केरल की टीम ने रचा इतिहास; 2 रन की लीड से रणजी ट्रॉफी में कर दिया कमाल
नई दिल्ली। केरल ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। 74 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब केरल पहली बार रणजी ट्ऱॉफी का फाइनल खेलेगा। केरल के इस ऐतिहासिक उपलब्धि में एम अजहरुद्दीन ने अहम भूमिका निभाई। केरल ने सेमीफाइनल में गुजरात को कड़ी टक्कर देते हुए शिकस्त दी।
शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात पर पहली पारी में दो रन की बढ़त हासिल करने के बाद केरल पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी केरल ने एम अजहरुद्दीन के शानदार 177 रनों की बदौलत 457 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात ने कड़ी टक्कर दी।
स्पिन जोड़ी ने किया कमाल
प्रियांक पंचाल के शानदार 148 रनों और आर्य देसाई और जयमीत पटेल के महत्वपूर्ण 70 रनों की बदौलत टीम केरल के स्कोर को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन केरल की स्पिन जोड़ी आदित्य सरवटे और जलज सक्सेना ने अंतर पैदा किया और दोनों ने मिलकर आठ विकेट लेकर मैच को अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।
सचिन बेबी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
गुजरात को केरल की पहली पारी में दो रन की बराबरी करनी थी, तभी अरजान नागवासवाला ने सरवटे की गेंद को लेग साइड में मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग फील्डर सलमान निजार के हेलमेट से टकराकर हवा में उछल गई, जिससे स्लिप में सचिन बेबी ने आसान कैच लपक लियास, जिससे गुजरात की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
कन्कशन सब्स्टीट्यूट पर विवाद
निजार को बाद में स्ट्रेचर पर ले जाया गया और एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया। केरल कैंप ने आश्वासन दिया है कि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है, उन्हें ले जाने के लिए परिसर में एक एम्बुलेंस स्टैंडबाय खड़ी थी। कन्कशन सब्स्टीट्यूट को उतारा गया, जिसके बाद विवाद छिड़ गया।
अंत में केरल ने इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में जम्मू और कश्मीर को सिर्फ एक रन से हराने के बाद, सिर्फ दूसरी बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम अब पूरे राज्य की उम्मीदों को लेकर फाइनल में उतरेगी।
IND vs BAN: भारतीय टीम दुबई में प्रचंड आरंभ को तैयार, बांग्ला शेरों के हौसले पस्त करने उतरेगी 'रोहित ब्रिगेड'
नई दिल्ली। भारतीय टीम दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के प्रचंड आरंभ के लिए तैयार है। 12 वर्ष बाद भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के विरुद्ध गुरुवार को करेगी।
क्रिकेट में हाल में उतार-चढ़ाव भरे अतीत ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना अनिवार्य कर दिया है। बांग्लादेश के विरुद्ध यह मैच मौजूदा सवालों को दूर करने की दिशा में पहला कदम होगा।
ये सवाल बढ़ा रहे चिंता
भारत टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में शामिल है, लेकिन यह गेंदबाजी इकाई चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से उबरकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने शानदार दिनों को वापस ला पाएंगे? क्या शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके कई देशों की मौजूदगी वाली प्रतियोगिता के दबाव को झेल पाएंगे?
दिग्गजों पर रहेंगी नजरें
इस संदर्भ में आईसीसी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वरदान की तरह है क्योंकि भारत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी वनडे प्रारूप में सहज महसूस करते हैं और वे यहां अच्छे प्रदर्शन की आशा करेंगे। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है।
हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।
गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के विरुद्ध तीन वनडे मैच की सीरीज में एक शतक और दो अर्धशतक जड़कर सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है।
सुलझाना होगा बांग्लादेशी पहेली
ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि, भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बांग्लादेश का सामना करने से पहले उन्हें चयन से जुड़ी कुछ पहेलियों को सुलझाना होगा।
राहुल का बल्लेबाजी क्रम बना सवाल
इसकी शुरुआत लोकेश राहुल के बल्लेबाजी क्रम से होती है। क्या वह अपने पसंदीदा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे या फिर अक्षर पटेल उनसे ऊपर आएंगे और वह छठे नंबर पर उतरेंगे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विरुद्ध शुरुआती दो मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन अंतिम वनडे में वह पांचवें नंबर पर उतरे।
पूरी संभावना है कि टीम प्रबंधन लचीलापन अपनाएगा और मैच की स्थिति के अनुसार ही कोई निर्णय करेगा। हालांकि, गेंदबाजी में सही संतुलन हासिल करना बड़ी चुनौती है, विशेषकर चोट की वजह से बुमराह की अनुपस्थिति के कारण।
तेज गेंदबाजी है कमजोरी
मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नई गेंद के साझेदार के रूप में साथ निभाने के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा में से एक को चुना जाएगा। शमी को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। राणा ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और वह सपाट पिचों पर भी अपनी गति और उछाल के साथ बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।
अर्शदीप बाएं हाथ के कोण और अपनी गेंदबाजी में मौजूद विविधता के कारण नई गेंद की जिम्मेदारी साझा करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके अलावा भारत के तीन स्पिनरों को खिलाने की संभावना है जबकि हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे, लेकिन यहां भी भारत को इस बात पर विचार करना होगा कि रवींद्र जडेजा और अक्षर के बाद एकादश में तीसरा स्पिनर कौन होगा।
कुलदीप-वरुण में किसे मिलेगा अवसर
भारत को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच से किसी एक को चुनने का मुश्किल निर्णय करना होगा। अगर हालिया फॉर्म को पैमाना माना जाए तो 'रहस्यमयी स्पिनर' चक्रवर्ती को मौका मिलना चाहिए लेकिन कुलदीप ने मंगलवार को यहां नेट पर कुछ प्रतिष्ठित बल्लेबाजों को चकमा देकर अपनी क्षमता दिखाई।
बांग्लादेश कर चुका है परेशान
भारत इस बात से सांत्वना ले सकता है कि बांग्लादेश भी उथल-पुथल से गुजर रहा है और शाकिब अल हसन जैसे स्टार खिलाडि़यों की अनुपस्थिति से कमजोर हो गया है। हालांकि भारत कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहेगा क्योंकि बांग्लादेश ने अतीत में वैश्विक प्रतियोगिताओं में उसे परेशान कर चुका है।
टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा और वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब और नाहिद राणा।
सुनील गावस्कर की कलम से... 'मिलिंद रेगे की जिंदगी थी मुंबई क्रिकेट, वह मेरे बड़े भाई की तरह थे'
सुनील गावस्कर। 'मैं जानता था, ये होने वाला है। मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले उनसे मंगलवार को अस्पताल में मिला था। वह मुझसे हाथ मिलाने के लिए लगातार अपना हाथ आगे बढ़ा रहे थे, शायद उन्हें पता था कि हम कभी नहीं मिलने वाले हैं। मैंने उनसे कहा मैं तुमसे 22 की सुबह मिलूंगा और उन्होंने मुझे एक फीकी मुस्कान दी। वह मेरे बड़े भाई की तरह थे।'
ये शब्द हैं महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के, जो मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे के निधन से बेहद दुखी थे। रेगे का बुधवार को 76 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
बचपन से साथ रहे गावस्कर-रेगे
रेगे के साथ बिताए पलों को याद करते हुए गावस्कर ने कहा, 'हम साथ बड़े हुए और एक ही स्कूल व कालेज में पढ़े। हमने कंपाउंड में साथ टेनिस बाल क्रिकेट खेला था। रेगे मुझसे पहले रणजी ट्रॉफी खेले थे और आज जो काम मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियान और शम्स मुलानी कर रहे हैं, वह कभी रेगे करते थे, जब मुंबई का शीर्षक्रम विफल रहता था।'
इसलिए भारत के लिए नहीं खेल पाए रेगे
वह भारत के लिए खेलने के लिए उपयुक्त थे, लेकिन प्रसन्ना व एस वेंकटराघवन के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाए। फिर 24 साल की उम्र में उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ साल बाद वापसी की और मुंबई की कप्तानी भी की।
मुंबई क्रिकेट उनकी जिंदगी
''पिछले हफ्ते जब उन्हें पहली बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मैंने उन्हें बताया था कि मुंबई ने हरियाणा के विरुद्ध मामूली बढ़त हासिल कर ली है और वह तुरंत खुश हो गए थे। मुंबई क्रिकेट उनकी जिंदगी थी। हम एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब हम कुछ महीने के थे। इसलिए मैं उनके मृत शरीर को नहीं देख पाऊंगा और अंतिम संस्कार के लिए वापस नहीं आऊंगा। मेरी ओर से यह स्वार्थी लग सकता है, लेकिन मैं वास्तव में अपने बड़े भाई का अंतिम संस्कार नहीं कर पाऊंगा।''
रेगे का सम्मान और करियर
रेगे की याद में मुंबई और विदर्भ के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन एक मिनट का मौन रखा। मुंबई के खिलाड़ी बुधवार को नागपुर में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे।
1966 से 1978 तक एक दशक से अधिक के करियर में रेगे ने 52 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया। एक ऑफ स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में रेगे ने 29.23 की औसत से 126 विकेट लिए और 23.56 की औसत से 1532 रन बनाए।
मिलिंद रेगे सर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। वह मुंबई के सच्चे क्रिकेटर थे, जिन्होंने शहर के क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया।- सचिन तेंदुलकर
इन 5 कीवी प्लेयर्स के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, Will Young और Tom Latham के अलावा ये खिलाड़ी भी रहे मैच के हीरो
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से रौंद दिया। कराची के नेश्नल स्टेडियम में हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर सिमट गई गई। टॉम लाथम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा 4 अन्य प्लेयर भी मैच के हीरो रहे।
विल यंग
विल यंग और टॉम लाथम के बीच बीच चौथे विकेट के लिए 118 रनों की पार्टनरशिप हुई। नसीम शाह ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने विल यंग को फहीम अहमद के हाथों कैच आउट कराया। यंग ने 94.69 की स्ट्राइक रेट से 113 गेंदों पर 107 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौकों के साथ ही 1 शानदार छक्का भी लगाया।
टॉम लाथम
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने भी मुकाबले में शतक लगाया। वह 118 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 113.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 104 गेंदें खेलीं। लाथम ने मुकाबले में 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने आतिशी पारी खेली और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स की पारी समाप्त हुई। उन्होंने 39 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की बदौलत 61 रन जड़ दिए। फिलिप्स ने 156.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हारिस रऊफ ने उनका विकेट चटकाया।
विलियम ओ रुड़की
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओ रुड़की ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इस दौरान वह किफायती भी रहे। उन्होंने 9 ओवर में 5.20 की इकोनॉमी से 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। विलियम ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेाबज साउद शकील, कप्तान मोहम्मद रिजवान और खुशदिल शाह को पवेलियन की राह दिखाई।
मिचेल सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी मुकाबले में गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने इस दौरान थोड़े ज्यादा रन खर्च कर दिए। सेंटनर ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 66 रन खर्च कर 3 सफलताएं प्राप्त कीं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.60 की रही। सेंटनर ने बाबर आजम, तैयब ताहिर और हारिस रऊफ को अपने जाल में फंसाया।
IND Vs BAN Pitch Report: टॉस बनेगा 'बॉस', भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान कैसा खेलेगी दुबई की पिच?
नई दिल्ली। Ind vs Ban Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। दोनों ही टीमें ग्रुप-ए की है और दोनों की नजरें मैच जीतकर अभियान का आगाज करने पर हैं।
बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। हाल ही में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम भी भारत को रौंदने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले से पहले आइए आपको बताते है दुबई की पिच के बारे में।
IND Vs BAN Pitch Report: कैसा खेलेगी दुबई की पिच? (Dubai International Cricket Stadium Pitch)
दरअसल, भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। आमतौर पर दुबई की पिच पर पेसर्स को खूब मदद मिलती है, लेकिन इस बार फ्रेच पिच की वजह से यहां बल्ले और गेंद के बीच उचित संतुलन मिलने की उम्मीद है।
दुबई में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती हुई नजर आएगी। ओस यहां अहम भूमिका निभाएगा, जिसकी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। आइए एक नजर डालते है दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के वनडे स्टैट्स पर।
मैच खेले गए- 58
नतीजा नहीं निकला- 1 मैच
पहले बैटिंग करते हुए जीते- 22 मैच
बाद में बैटिंग करते हुए जीते- 34 मैच
हाइएस्ट टीम टोटल- 355/5 (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- 2015)
सबसे कम टीम टोल- 91 ऑलआउट (नामीबिया बनाम यूएई- 2023)
हाईएस्ट सफल चेज- 287/8 (49.4 ओवर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान- 2013)
सबसे कम टोटल डिफेंड- 168 ऑलआउट (यूएई बनाम नेपाल- 2022)
एवरेज पहली पारी का स्कोर- 219
टोटल शतक- 34
टोटल फिफ्टी- 181
टोटल चौके- 2920
टोटल छक्के- 494
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पिछले 5 वनडे रिकॉर्ड और आंकड़े
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 1
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए- 4
उच्चतम टोटल-2024 में कनाडा बनाम यूएई द्वारा 241/6
सबसे कम टोटल- 2024 में संयुक्त अरब अमीरात बनाम स्कॉटलैंड द्वारा 132 ऑल आउट
उच्चतम सफल लक्ष्य: 2024 में कनाडा बनाम स्कॉटलैंड द्वारा 40.3 ओवर में 220/3
सबसे कम कुल बचाव: 241/6 कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात द्वारा साल 2024
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है, जिसमें 5 स्पिनर्स शामिल हैं। रवींद्र जडेजी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का नाम हैं। टीम इंडिया के पहले मैच की प्लेइंग-11 में जडेजा- अक्षर और कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीदें ज्यादा हैं।
ICC Champions Trophy 2025 India's Squad: टीम इंडिया इस प्रकार-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
6 गेंद पर चाहिए थे 11 रन... बचे थे 7 विकेट, फिर एनाबेल ने बल्ले से किया धमाका; यूपी को मिली लगातार दूसरी हार
नई दिल्ली। क्रिकेट का सीजन अपने चरम पर है। महिला प्रीमियर लीग से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी तक लगातार कई मैच एक साथ हो रहे हैं। वहीं, हर किसी की नजरें महिला प्रीमियर लीग पर भी बनी हुई है। हाल ही में महिला दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यूपी वॉरियर्स को टूर्नामेंट के छठे मैच में 7 विकेट से रौंदकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 7 विकेट खोकर 166 रन बना सकी।
इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने एक गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट खोकर 167 रन बना लिए। आखिरी ओवर तक इस मैच में रोमांच देखने को मिला। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और टीम की तरफ से एनाबेल सरदलैंड ने यह रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Delhi Capitals Women Vs UP Warriorz: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से रौंदा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम पहले बैटिंग करने आईं। पहले बैटिंग करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम की तरफ से किरण ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। उनके अलावा श्वेता सहरावत (37) और हेनरी (33*) रन बनाकर लौटी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
शेफाली वर्मा खराब शॉट खेलकर आउट, लैनिंग-सदरलैंड ने खेली मैच विनिंग पारी
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में ही 59 रन जोड़ डाले थे। शेफाली एक बार फिर खराब शाट खेलकर आउट हुईं, लेकिन लैनिंग और सदरलैंड ने टीम को जीत दिलाई। इससे पहले सदरलैंड ने दो विकेट भी झटके थे। उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑ द मैच चुना गया।
बता दें कि आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और क्रीज पर एनाबेल सदरलैंड और कैप की जोड़ी मौजूद थीं। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक एंड पर सदरलैंड पहुंची। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर एनाबेल ने लगातार दो चौके जड़े। फिर आखिरी दो गेंद पर सिंगल आए और एक गेंद बाकी रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ये मैच जीत लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ये मौजूदा सीजन की दूसरी जीत रही, जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम ने अभी तक दो मैच खेले है और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
आज से दिखेगा 8 का दम, पाकिस्तान से लेकर दुबई तक जमेगा क्रिकेट का रंग
नई दिल्ली। पाकिस्तान तथा न्यूजीलैंड के बीच कराची में बुधवार को उद्घाटन मैच के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी। आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट में विश्व क्रिकेट की शीर्ष आठ टीमें ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी।
अगले तीन सप्ताह तक चलने वाले टूर्नामेंट में रोमांच की पराकाष्ठा देखने को मिलेगी। विश्व कप के समान कठिन माने जाने वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीमें क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखने की कोशिश में होंगी। पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो रही है, जिसके मैच रावलपिंडी, कराची और लाहौर के साथ दुबई में आयोजित किए जाएंगे।
तीन दशक की के बाद आईसीसी इवेंट
1996 विश्व कप की सहमेजबानी करने के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी आईसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन काफी मुश्किल भरा रहा। वनडे क्रिकेट की प्रासंगिकता पर चल रही बहस के बीच टूर्नामेंट की महत्ता को स्थापित करना भी एक चुनौती था। टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता और टेस्ट प्रारूप के लिए प्रतिबद्धता की जद्दोजहद में कहीं न कहीं इसके लिए जगह बनाना विकट था।
शायद ही किसी क्रिकेट आयोजन में इतना भू राजनीतिक तनाव, दो अहम प्रतिभागियों के दो प्रशासनिक बोर्ड की जिद और मेजबान स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर आशंकाएं देखने को मिली। इससे नब्बे के दशक की यादें ताजा हो गई जब उपमहाद्वीप में क्रिकेट का आयोजन आनन फानन में की गई किसी पार्टी की तरह लगता था। लेकिन एक बार जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान पहले मैच के टॉस के लिए उतरेंगे तो मैदान से बाहर ये सारी बातें हाशिये पर चली जाएंगी।
पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में खिताब जीता था। पहले मैच में पाकिस्तान की प्रतिभाशाली टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी, जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच है जिसे हमेशा टूर्नामेंट का 'ब्लॉकबस्टर' माना जाता है । इसमें सरहद के आर पार जज्बात उमड़ेंगे, यादों की परतें खोली जाएंगी और इंटरनेट मीडिया किसी अखाड़े से कम नहीं दिखेगा।
भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ होगा दांव पर
भारत के लिए इस टूर्नामेंट में काफी कुछ दांव पर होगा। आधुनिक क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जीत के साथ वह यहां से विदा लेना चाहेंगे। भारतीय वनडे टीम में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित और कोहली की जगह नहीं दिखती। यहां खराब खेलने पर टेस्ट क्रिकेट में भी उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है । वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में विफलता की गाज कोच गौतम गंभीर पर भी गिर सकती है।
इंग्लैंड के विरुद्ध घरेलू सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से गंभीर को तात्कालिक राहत भले ही मिल गई हो, लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार को इतनी जल्दी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में आईसीसी ट्रॉफी उनके लिए बड़ा सहारा बन सकती है। भारतीय टीम ने भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई वनडे खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी लेकिन एक सत्र या एक पल का खराब प्रदर्शन सारे समीकरण बिगाड़ सकता है। जैसा 2023 विश्व कप फाइनल में हुआ जब पूरे टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम आखिर में दबाव में आ गई।
ये भी होंगे प्रबल दावेदार
ऑस्ट्रेलिया: 2006 और 2009 में खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया भले ही नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइनिस के बगैर खेल रही हो, लेकिन उसे कमतर नहीं आंका जा सकता। टीम की कप्तानी अनुभवी स्टीव स्मिथ करेंगे, जिन्हें बड़े टूर्नामेंट में टीम को आगे ले जाने का अनुभव है।
इंग्लैंड: इंग्लिश टीम के कुछ प्रमुख खिलाडि़यों पर बढ़ती उम्र और खराब फार्म हावी है, लेकिन जोस बटलर, जो रूट और लियाम लिविंगस्टोन से एक अंतिम बार उसी चिर परिचित प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है या हैरी ब्रूक और बेन डकेट जैसे युवा खिलाड़ी नया रास्ता बना सकते हैं ।
न्यूजीलैंड: 2000 की चैंपियन कीवी टीम भी ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के संन्यास के बाद नए खिलाड़ियों के साथ उतरी है। केन विलियमसन ट्रंपकार्ड हैं और उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड को पहला आईसीसी खिताब दिला सकेंगे। टीम में चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह काइल जैमिसन को जगह दी गई है।
साउथ अफ्रीका: साउथ अफ्रीकी टीम ने 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती, लेकिन हाल ही में कोई खिताब नहीं जीत पाई और इस कमी को पूरा करना चाहेगी। साउथ अफ्रीकी टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थीं और यहां वह आइसीसी ट्रॉफी की कसक को पूरा करने उतरेगी।
पाकिस्तान: पाकिस्तान अगर भारत के विरुद्ध मैच को लेकर जज्बाती होने से उबर जाए और उसे ही आखिरी किला नहीं माने तो यह टीम खतरनाक साबित हो सकता है। पाकिस्तान के पास अव्वल दर्जे का तेज आक्रमण और फखर जमां तथा सलमान अली आगा जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं ।
अफगानिस्तान: अफगानिस्तान टीम की जीत को अब उलटफेर नहीं माना जाता है। राशिद खान आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर रहे अजमतुल्लाह उमरजई और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे मैच विनर उसके पास हैं।
बांग्लादेश: बांग्लादेश की टीम लगातार इस टूर्नामेंट का हिस्सा रही है और दूसरी ओर बांग्लादेश 2007 वनडे विश्व कप में उलटफेर कर चुका है और उसे दोहराना चाहेगा।
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड
ग्रुप बी- इंग्लैंड, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया,साउथ अफ्रीका
अब तक के चैंपियन
1998- दक्षिण अफ्रीका
2000- न्यूजीलैंड
2002- भारत, श्रीलंका
2004- वेस्टइंडीज
2006- ऑस्ट्रेलिया
2009- आस्ट्रेलिया
2013- भारत
2017- पाकिस्तान
भारत की बांग्लादेश से पहली टक्कर, जानिए कहां, कब और कैसे देखें Champions Trophy का मैच
नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांगलादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया की कोसिश जीत हासिल करने की होगी। भारत के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ये टीम कभी भी उलटफेर कर सकती है।
टीम इंडिया इस बात को अच्छे से जानती है क्योंकि बांग्लादेश पहले भी उसे जख्म दे चुकी है। बांग्लादेश भी जानती है कि भारत का मुकाबला करना आसान नहीं है और इसिलए वह पूरी कमर कसकर आएगी। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय फैंस कैसे इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं, हम बताते हैं आपको।
भारत को इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी उम्मीदे हैं। दोनों अहम टूर्नामेंट से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में शतक जमाया था। वहीं कोहली ने अहमदाबाद मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेंदबाजी में भारत की पूरी उम्मीदें मोहम्मद शमी पर टिकी हैं। उनके पास अनुभव है और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके ऊपर काफी भार रहेगा। बुमराह चोट के कारण इस चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीठ में समस्या हो गई थी।
भारत और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच गुरुवार 20 फरवरी को खेला जाएगा
कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा
कहां देख सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं
कहां देख सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश की लाइव स्ट्रीमिंग?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर देखी जा सकती है
कब शुरू होगा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। मुकाबला का टॉस दो बजे होगा।
घबराने का नहीं! Babar Azam ने बता डाली अपनी रणनीति; रोहित ‘ब्रिगेड’ के लिए बड़े काम आएगी ये बात
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में फैंस को बस इंतजार रहता है उस दिन का जब मैदान पर भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) की टीमें हो और दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिले। भारत-पाक मैच का क्रेज ही कुछ अलग रहता है।
इस बार 23 फरवरी 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टक्कर होने वाली है। इस महामुकाबले से पहले वर्ल्ड के बेस्ट बैटर में से एक बाबर आजम ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है। आइए जानते हैं बाबर ने क्या कहा।
Babar Azam ने Champions Trophy में Ind vs Pak मैच से पहले क्या कहा?
दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। साल 1996 के बाद घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान का ये पहला आईसीसी टूर्नामेंट है।
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल पहले यानी साल 2017 में हुआ था, जहं पाकिस्तान ने भारत को मात देकर पहली बार ये ट्रॉफी जीती थी। साल 2017 वाली पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का हिस्सा बाबर आजम थे और इस बार भी बाबर आजम टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा है।
इस बीच भारत-पाक के बीच महामुकाबले से पहले बाबर आजम ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूम मैं बहुत उत्साहित हूं, और सभी फैंस उत्साहित हैं।
बाबर ने आगे कहा,
"2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। हमारे पास नए खिलाड़ी आ रहे हैं, हमारे पास केवल तीन या चार खिलाड़ी हैं जो उस विजेता टीम का हिस्सा थे। लेकिन विश्वास, आत्मविश्वास नहीं बदला"
उन्होंने ये भी कहा कि बहुत कुछ बदल गया है। किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं हैं। अतीत में जो हुआ वह हमसे परे है। हमने अपनी गलतियों पर चर्चा की है और हम उन पर काम किया है। जब किसी भी टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपकी जिम्मेदारी होती है और टीम आप पर भरोसा जताती है तो इसमें मैं सकारत्मक तरीके से लेता हूं।
रही बात पाकिस्तान की प्लानिंग है कि वह घेरलू परिस्थितियों का ज्यादा-से -ज्यादा फायदा उठाए। उनका मिशन टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कराची में न्यूजीलैंड से मुकाबला करने और रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ अपने ग्रुप चरण के चरण को समाप्त करने की है।
वहीं, 23 फरवरी को भारत के खिलाफ बड़े मैच को लेकर बाबर ने कहा,
"जब आप घर पर खेलते हैं तो आपको वह बढ़त मिलती है क्योंकि आप परिस्थितियों को जानते हैं। आपको पता है कि पिच पहली और दूसरी (पारी) दोनों में कैसा व्यवहार करेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी क्योंकि अन्य सभी टीमें सर्वश्रेष्ठ में से हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी करना बहुत मायने रखता है।”
5 बल्लेबाज '0' पर ढेर , कुल गिरे 19 विकेट और टूट गया भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड; USA ने कर दिखाया चमत्कार
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर हर मैच में रिकॉर्ड टूटते हुए देखे जाते है। कई रिकॉर्ड्स तो ऐसे बनते है जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होता है कि ऐसा हो सकता है। मौजूदा समय में जहां हर क्रिकेट फैन की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी पर अटकी हुई है, तो वहीं इस टूर्नामेंट से पहले अमेरिका की क्रिकेट टीम ने एक मैच में ऐसी जीत दर्ज की, जिससे भारतीय क्रिकेट टीम का 40 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया।
यह अल अमीरात में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का मुकाबला रहा, जिसमें यूएसए ने ओमान को 57 रन से रौंदकर रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की।
USA ने भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड किया धराशायी
दरअसल, अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मैच में यूएसए का सामना ओमान से हुआ। इस मैच में अमेरिका की टीम ने मेंस वनडे क्रिकेट में सबसे कम टोटल का सफलतापूर्वक डिफेंड का रिकॉर्ड बनाया। ओमान की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी का फैसला किया था।
पहले बैटिंग करते हुए अमेरिका की टीम 122 रन पर ढेर हो गई और टीम की तरफ से कोई भी अर्धशतकीय और शतकीय पारी नहीं खेल सका। इसके जवाब में यूएसए के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और ओमान को 65 रन पर समेट दिया। इस तरह यूएसए की टीम ने ओमान को 57 रन से मात दी।
USA Vs Oman के मैच में कुल गिरे 19 विकेट
यूएसए और ओमान के बीच खेले गए मैच में कुल 19 विकेट गिरे। इस दौरान 9 स्पिनर्स द्वारा एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान-बांग्लादेश के मैच की बराबरी हो गई। साल 2011 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में सभी 19 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे।
क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
ओमान बनाम यूएसए के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा हुआ जो आज से पहले कभी क्रिकेट के इतिहास में देखने को नहीं मिला। दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 61 ओवर फेंके, लेकिन मैच में सभी 366 गेंद स्पिनर्स ने डाली। यानी दोनों टीमों ने तेज गेंदबाजों को मौका नहीं दिया। यह पहली बार है जब किसी वनडे में स्पिनर्स को ही मौका दिया गया हो। इन स्पिनर्स ने 19 विकेट लिए और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।