छत्तीसगढ़ / बालोद
सपनों की नई उड़ान: आरटीई ने बदली नन्हीं भाविका और उसके परिवार की दुनिया
बालोद। अगर इरादे मजबूत हों और अवसर मिल जाए, तो अभाव के बीच भी खुशियों के फूल खिल सकते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है ग्राम सिरपुर की रहने वाली नन्हीं भाविका राणा की, जिसका चयन 'शिक्षा का अधिकार' (आरटीई) के अंतर्गत हुआ है। यह महज एक स्कूल में दाखिला नहीं है, बल्कि एक पूरे परिवार के बेहतर भविष्य की ओर बढ़ता कदम है।
युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण शिविर में बालोद महाविद्यालय के रोवर-रेंजर ले रहे प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन की सीख से बढ़ा आत्मविश्वास
बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद के रोवर-रेंजर एवं यूनिट लीडर इन दिनों युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।
चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी: 1 की मौत और 17 घायल
बालोद । धमतरी जिले के एक यादव परिवार के लिए 'चौथिया' की रस्म उस समय हादसे में बदल गई, जब बालोद जिले के झलमला-रानीमाई मार्ग पर उनकी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में जा रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के भानपुरी निवासी टीकाराम यादव की बेटी का विवाह डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोर्ररीठमा में हुआ था। शुक्रवार शाम परिवार के लगभग 35 सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। शाम करीब 6:30 बजे तालगांव के आगे रानीमाई मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुरेश यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई।
घायलों मनीष यादव और दीपक यादव के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। महिलाओं को पहले बस से भेजा गया था, जबकि कुछ लोग मेटाडोर से गए थे। शेष लोग पिकअप में जा रहे थे। आरोप है कि चालक उमाशंकर निर्मलकर वाहन को तेज गति से चला रहा था और यात्रियों द्वारा बार-बार सावधानी बरतने की बात कहने के बावजूद उसने रफ्तार कम नहीं की।
हादसे के बाद अफरा-तफरी, राहगीरों ने पहुंचाई मदद
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन से उछलकर सड़क किनारे और झाड़ियों में जा गिरे। कई घायलों के सिर पर चोट आई, जबकि कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बच्चे सुरक्षित, कई घायल गंभीर
वाहन में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 10 बच्चे भी सवार थे, जो बीच में बैठे होने के कारण सुरक्षित बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। वहीं अन्य कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
चालक की भूमिका पर जांच जारी
प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। चालक ने अपने बयान में बताया कि मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया।
अनुभव की कमी भी बनी कारण
जांच में यह भी सामने आया है कि चालक को ड्राइविंग का सीमित अनुभव था। वह करीब एक वर्ष पहले ही ड्राइवर बना था। जिस पिकअप वाहन को वह चला रहा था, उसे उसके परिजनों द्वारा हाल ही में खरीदा गया था।
पुलिस कार्रवाई
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज किया जाएगा। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर किया जा रहा है।
जल संचय : आयोजित किया जा रहा है निरंतर जागरूकता अभियान
आज जिले के विभिन्न स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत निरंतर जागरूकता अभियान आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के प्राथमिक शाला खेरथाडीह, पूर्व माध्यमिक शाला तरौद आदि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता रैली का आयोजन कर स्कूली बच्चों को जीवन में पानी के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।
प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य अधिकारी हुए शामिल
बालोद । जिला पंचायत सभाकक्ष में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, जल संरक्षण तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाले विभिन्न संरचनाओं के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर घनश्याम सिन्हा एवं सहायक मास्टर ट्रेनर हितेन्द्र बघेल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रे वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, रिचार्ज पिट, मैजिक पिट, सोकपीट निर्माण कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं जे.एस. जी.बी अंतर्गत ट्रेंच, चेक डेम, रिचार्ज पीट, कंटूरट्रेंच, डब्लू.ए.टी. निर्माण कार्य इत्यादि इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक एसबीएम एवं पीएमएवाई, उपअभियंता, विकासखण्ड समन्वयक एसबीएम एवं पीएमएवाई तथा तकनीकी सहायक मनरेगा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कमरौद हनुमान मंदिर : चोरी के बावजूद भक्तों की अटूट आस्था, चोर को पकड़ने पुलिस नाकाम
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर भक्तों की गहरी श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। पिछले महीने हुई चोरी की घटना के बावजूद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई। चोरों ने चांदी के आभूषण, मुकुट समेत कीमती सामान लूट लिया, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी अपराधी को पकड़ने में पूरी तरह विफल रही है। ग्रामीणों में आक्रोश है, फिर भी भगवान हनुमान के प्रति भक्तों का विश्वास डगमगाया नहीं। इसी क्रम में एक ज्वेलर ने नया चांदी का मुकुट दान कर आस्था का अनुपम उदाहरण पेश किया।
होर्डिंग पर पोस्टर चिपकाते युवक को हाई वोल्टेज करंट ने झुलसाया, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना ने इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। होर्डिंग पर पोस्टर लगाने के प्रयास में एक 30 वर्षीय युवक हाई वोल्टेज बिजली के शिकार हो गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आसपास के लोग शोक में डूब गए।
धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बालोद के तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 56 ग्राम चिट्टा व 16 लाख की जब्ती
बालोद/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी और बालोद क्षेत्र में नशे के खिलाफ जारी अभियान की एक बड़ी सफलता के तहत धमतरी पुलिस ने बालोद जिले के तीन हेरोइन तस्करों को धरदबोचा है। पुलिस ने 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ मोबाइल, नकदी और एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर हवालात भेज दिया है। जब्त सामग्री की कुल बाजार कीमत लगभग 16,24,240 रुपये बताई जा रही है।
प्रज्ञा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास : डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती का भव्य आयोजन
बालोद। जिले में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को प्रज्ञा बुद्ध विहार, अंबेडकर चौक के निकट उत्साहपूर्ण और सम्मानजनक माहौल में धूमधाम से मनाई गई। सुबह से शुरू हुए इस आयोजन ने डॉ. आंबेडकर के समतामूलक समाज, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के आदर्शों को जीवंत कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने उनके जीवन और संघर्ष को याद करते हुए संकल्प लिया।
बालोद में IPL सट्टे का 'खेला', पुलिस की भूमिका पर 'थर्ड अंपायर' होने का आरोप?
फिरोज अहमद खान
RTI के जवाब से खुला वन विभाग का पोल: 5 लाख का हाट बाजार 6 साल में भी नहीं बना, सामग्री का अता-पता नहीं
दल्ली राजहरा/बालोद। वन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला RTI के जवाब से सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता अंकित टाटिया ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन रायपुर को शिकायत कर तत्कालीन रेंजर जीवन लाल सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर ने प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बच्चों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला टेंगना बरपारा का आकस्मिक निरीक्षण कर शाला के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कक्षा चैथीं एवं पांचवीं में पहुँचकर बच्चों से आज पढ़ाए गए विषय के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो गई है। इसलिए बच्चों को उनके पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान आदि की जानकारी के अलावा खेलकूद आदि गतिविधियां भी संपन्न कराई जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी में पहुँचकर बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से पहाड़ा सुनाने को कहा। कलेक्टर के कहने पर कक्षा पहली के बालिका प्रियंका ने 17 की पहाड़ा एवं कक्षा पहली के बालक शिवम ने 13 की सही-सही पहाड़ा सभी को अभिभूत कर दिया। बच्चों के पहाड़ा ज्ञान की कलेक्टर एवं मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को टाफी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी लेने पर बच्चों ने डाॅक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत और अनुशासन तथा पूरे मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की समझाईश दी। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को मनुष्य सहित संपूर्ण जीव-जंतुओं के लिए पानी की महत्ता एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करने तथा पीने एवं अन्य काम में उपयोग के बाद शेष बचे पानी को पेड़-पौधें आदि में डालने की सीख भी दी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं अन्य अधिकारियों के अलावा शिक्षकगण उपस्थित थे।
नीर चेतना अभियान : झलमला में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
बालोद । गिरते भू-जल स्तर एवं पानी की समस्या को देखते हुए जल संचय, जन भागीदारी 2.0 के अंतर्गत ग्राम झलमला में नीर चेतना अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने जल सरक्षण और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) का विशेष अभियान शुरू किया है। जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.एस. राजपुत के मार्गदर्शन में ग्रामवासीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अभियान के तहत ग्राम पंचायत झलमला में एकता ठाकुर के घर श्रमदान के माध्यम से सोक पीट का निर्माण किया गया। ग्रामीणों से घर के छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और पारम्परिक जल स्त्रोतो को पुर्नजीवित करने जन समुदाय एवं बिहान समूह के माध्यम से वृंदावन कलस्टर सिवनी द्वारा रंगोली, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं सोखता गढ्ढा का निर्माण कर जीवंत उदाहरण के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासीयों से पानी को अनमोल धरोहर मानकर उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ लेने का आग्रह किया गया साथ ही जन समुदाय एवं जनभागीदारी के द्वारा सोखता गढ्ढ़ा बनाने गली भ्रमण कर एवं घर-घर जाकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत केे सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि ऐसे अभियान ग्रामीणों की सहभागिता से ही सफल होते है। सभी नागरिको से जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य दुष्यंत साहू, सरपंच श्रीमत्ति चुम्मन ठाकुर, विकास विस्तार अधिकारी अशोक कुमार धु्रव, डीएमएम अजय सिंह एवं जनपद पंचायत बालोद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने किया संग्रहण केन्द्र जगतरा एवं धोबनपुरी और धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण
धान का रखरखाव, उठाव आदि की व्यवस्था के अलावा हमालों से बातचीत कर धान उठाव के कार्य में सहयोग करने को कहा
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा एवं धोबनपुरी धान संग्रहण केन्द्र के अलावा धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की उचित रखरखाव एवं धान का समुचित उठाव आदि के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बारिश आदि विपरित मौसम के दौरान धान को सुरक्षित रखने हेतु कैप कव्हर आदि की समुचित व्यवस्था, पानी आदि की निकासी की उचित व्यवस्था एवं मिलर्स को नीलाम किए गए धान के समय पर उठाव आदि के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर श्रीमती मिश्रा ने धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे हमालों से बातचीत कर धान संग्रहण केन्द्रों में उनके लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ उनके मांगों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित जिला विपणन अधिकारी एवं संग्रहण केन्द्र के प्रभारी को हमालों एवं मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान के साथ-साथ संग्रहण केन्द्र में हमालों और मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी टिकेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान संग्रहण केन्द्र जगतरा में धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे मजूदरों से बातचीत की और धान उठाव के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने हमालों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समय पर उनके मजदूरी भुगतान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हमालों तथा संग्रहण केन्द्र में काम करने वाले मजदूरों का तत्काल मजूदरी भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम जगतरा डीएमएफ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हमालों एवं मजदूरों के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान निधि से मजदूरों के विश्राम हेतु शेड निर्माण एवं मुख्य मार्ग से मार्कफेड खाद गोदाम तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में 04 अप्रैल से क्रेताओं के द्वारा धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान के लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य में हमालों से बातचीत कर संग्रहण केन्द्र में हमालों एवं मजदूरों के लिए विश्राम स्थल, शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय आदि के अलावा समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था एवं समय पर मजदूरी भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया।
जिले में कृषि केन्द्रों का निरीक्षण एवं अनियमितता पर निरंतर कार्यवाही जारी
बालोद । भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पी.ओ.एस. मशीन, भौतिक स्कंध एवं कृषकों को वितरित उर्वरक मात्रा का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले के सिन्हा कृषि केन्द्र गुरेदा में विक्रय प्रतिबंध, साहू कृषि केन्द्र झलमला, देवानंद कृषि विकास केन्द्र झलमला, किसान खाद भण्डार, सिकोसा, सार्थक कृषि केन्द्र बालोद, शारदा कृषि केन्द्र पिनकापार में निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही सेवा सहकारी समिति बालोद, सेवा सहकारी समिति गुण्डरदेही एवं सेवा सहकारी समिति कचांदुर में भी स्टॉक का निरीक्षण किया गया एवं पी.ओ.एस. मशीन से नियमानुसार विक्रय हेतु समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण लगातार चलता रहेगा एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाये जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। किसानो से अपील है कि अपने रकबा के अनुसार स्वयं के उपयोग हेतु ही खाद प्रतिष्ठानों से खाद क्रय करें तथा यूरिया एवं डीएपी के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक उर्वरक एस.एस.पी., एन.पी. के. एम.ओ.पी., नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य तरल घुलनशील उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
आरक्षक से डीएसपी तक का प्रेरक सफर : ओम प्रकाश सेन की कर्तव्यनिष्ठा ने रचा इतिहास
बालोद। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर पुलिस सेवा में कदम रखने वाले ओम प्रकाश सेन ने मेहनत और समर्पण से एक मिसाल कायम की है। 2007 में आरक्षक के रूप में शुरू हुआ उनका सफर अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पहुंच गया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।
बालोद में कलेक्टर की नाक के नीचे मुरूम की लूट : जिला खनिज अधिकारी की आंखें बंद!
बालोद। जिले में प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा उजागर हो रहा है। ग्राम पंचायत सिवनी में नर्सरी के ठीक पीछे गौतम गुप्ता नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर अवैध मुरूम उत्खनन कर रहा है। संयुक्त जिला कार्यालय से महज 300 मीटर दूर यह कृत्य हो रहा है, फिर भी जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर सोते हुए हैं। यह न केवल खनिज विभाग और राजस्व विभाग को चुनौती दे रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी गहरा संकट पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है, क्योंकि अधिकारियों की उदासीनता से जिले भर में कानून का राज खतरे में पड़ गया है।