छत्तीसगढ़ / दुर्ग
सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत
खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन जांच अभियान के पांचवे दिन
दुर्ग । राज्य शासन द्वारा 27 मई से 11 मई 2026 तक ’’सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के पाचवां दिवस 01 मई को जिले में स्थित अस्पतालों एवं अस्पतालों से जूडे फार्मेसी में वेक्सीन स्टोरेज/कोल्ड चेन सुविधा का निरीक्षण किया गया। जूनवानी भिलाई में स्थित अभिषेक मिश्रा अस्पताल श्री शंकराचार्य अस्पताल, नेहरू नगर स्थित हाईटेक अस्पताल में संचालित ओ.पी.डी. आई.पी.डी. एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर, राम नगर स्थित स्पर्श अस्पताल के तीनों ओ.पी.डी. आई.पी.डी. एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर तथा शास्त्री नगर भिलाई में संचालित बी.एम. शाह अस्पताल के ओ.पी.डी.एवं सेंट्रल मेडिकल स्टोर में वेक्सीन स्टोरेज/कोल्ड चेन सुविधा का जांच किया गया। इस संबंध में रेफ्रिजरेटर टेम्परेचर डिस्प्ले, लागर रिकार्ड एवं वैक्सीन ट्रांसपोर्ट सुविधा/वैक्सीन कैरियर उपलब्धता की जांच की गई। उक्त के साथ-साथ वैक्सीन के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड का मिलान किया गया, इस प्रकार कुल 10 फर्मों के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया।समस्त संस्थानों में वैक्सीन का संधारण नियमानुसार उचित तापमान पर पाया गया। समस्त फर्मो को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए। । भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इसी प्रकार खाद्य शाखा द्वारा जांच अभियान दुर्ग में संचालित मेसर्स हॉटल कैम्बियन, हॉटल गारनेट, मेसर्स अरिहंत रेस्टोरेंट, मेसर्स सूर्या पैलेस, मेसर्स के.एफ.सी. मेसर्स मिस्टर ईडली, मेसर्स इंडियन कॉफी हाउस, मेसर्स वृंदावन हॉटल की जांच/निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् किया गया, जिसमें संचालकों को उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय संचालित किये जाने का निर्देश दिया गया एवं अखबारी पेपर उपयोग नहीं किये जाने व तेल का उपयोग बार-बार नहीं करने एवं वेज-नानवेज को पृथक-प्थक संधारण किये जाने व हेडकैप, ग्लब्स, एपरॉन उपयोग में लाये जाने हेतु हिदायत दी गई एवं निर्देशित किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सुशासन तिहार : जन समस्या निवारण शिविर का आगाज
सुशासन तिहार के पहले दिन 196 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू
दुर्ग । जिले में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ आज नगर निगम दुर्ग के चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर से हुआ। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शिविर का निरीक्षण कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पहले दिन कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 145 मांग एवं 51 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लर्निंग लाइसेंस एवं 1 राशन कार्ड का मौके पर ही वितरण कर हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करना है। पहले दिन की सफलता से यह स्पष्ट है कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी पहल सिद्ध हो रहा है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि “शिविरों के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो। सुशासन तिहार के माध्यम से हम शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल, एडीएम वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, सभापति श्याम शर्मा, देवनारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू, गोविंद्र देवांगन, सुरूचि उमरे, कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसटीपी से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में बैठक संपन्न
दुर्ग । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ग्राम कचांदुर में समोदा नाला के समीप निर्माणाधीन 150 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नगर पालिक निगम दुर्ग में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल के पुनः उपयोग के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अक्ष्यता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम, पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला उद्योग केंद्र, शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर और नगर निगम भिलाई के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्ययोजना पर जल के पुनः उपयोग के संबंध में रायसुमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्लांट नवंबर 2027 तक बन कर तैयार हो जाएगी। एसटीपी के पानी के पुनः उपयोग एसीसी सीमेंट जामुल, छावनी औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योग, सिंचाई, रेल्वे सर्विस यार्ड व मेडिकल कॉलेज कचांदुर और आईटीआई भिलाई में गार्डनिंग, वाहन सफाई और सिंचाई आदि के उपयोग में लाया जा सकेगा। कलेक्टर सिंह ने संबंधित संस्थानों से अधिकारियों को पानी की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा करने के निर्देश दिए है।
धन्नू के बनाए मटके बुझा रहे है लोगों की प्यास
-मिट्टी के हुनर से हर दिन कमा रहे 2 से ढाई हजार रुपये
दुर्ग । एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की खुशबू आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही है। उसके बनाए मटके न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि गर्मी में ठंडक का सुकून भी दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ऐसे ही मेहनतकश कारीगरों को सम्मान देते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए, जिससे उनके काम को नई रफ्तार मिलेगी। इसी कड़ी में दुर्ग निवासी 27 वर्षीय धन्नू राम चक्रधारी एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। वे उन हजारों कुम्हारों में से एक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर और मेहनत से जीवन की राह बना रहे हैं। कम उम्र में ही पिता का साया उठ जाने के बाद धन्नू राम ने हार नहीं मानी। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने अपने पुश्तैनी कुम्हार काम को आगे बढ़ाया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से मिट्टी के बर्तन बनाने को अपना व्यवसाय बना लिया और आज इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। धन्नू ने बताया कि वे सिरसा से मिट्टी लाते हैं, उसे अच्छी तरह तैयार कर पारंपरिक बर्तन जैसे गुल्लक, मटका और सुराही बनाते हैं। उनके बनाए बर्तन दुर्ग के इंदिरा मार्केट में बिकते हैं, जहां से उन्हें रोजाना लगभग 2 से ढाई हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। सालाना उनकी कमाई करीब 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंचती है, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है।
गर्मी के मौसम में मटका और सुराही की मांग बढ़ने से उनका काम और बेहतर चल रहा है। इस कार्य में उनके परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है। उनके परिवार में उनकी मां और एक बेटा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को रोजगार मिल रहा है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे हैं।
श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन
मुख्य न्यायाधिपति के मार्गदर्शन में श्रमिकों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी
दुर्ग । ’अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के पावन अवसर पर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर विधिक जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा समय-समय पर यह निर्देशित किया गया है कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग, विशेषकर श्रमिकों, को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना न्याय प्रणाली की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रह जाए। इसके अतिरिक्त, मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य में आयोजित नेशनल लोक अदालतों के माध्यम से लाखों प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण पर विशेष बल दिया गया है, जिससे श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीघ्र न्याय प्राप्त हो सके तथा विवादों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के विशेष अवसर पर जिला दुर्ग में आयोजित विधिक जागरूकता शिविरों का मुख्य उनके विधिक अधिकारों, श्रम संबधी कानूनों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक करना रहा। सेठ रतनचद सुराना लॉ कॉलेज, दुर्ग में आयोजित विशेष विधिक जागरूकता शिविर में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा श्रमिकों के अधिकारों, विभिन्न श्रम कानूनों के अतर्गत प्राप्त संरक्षण, कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में सरल, प्रभावी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण, भेदभाव या अन्याय की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में अष्टम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल, अधिवक्तागण एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय जेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलव्ही) एवं एलएडीसीएस कर्मचारियों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। इसके अतिरिक्त, जिले के अन्य स्थानों पर भी न्यायाधीशगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर नागरिकों एवं श्रमिकों को श्रम कानूनों, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा पॉम्पलेट वितरण, जनसंवाद, व्यक्तिगत परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन तक सरल भाषा में विधिक जानकारी पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा उपरोक्त विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर यह सुनिश्चित करने का सुदृढ कदम उठाया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर श्रमिक वर्ग, तक विधिक सेवाएं सुलभ एवं प्रभावी रूप से पहुँच सके।
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन
दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए। इस दौरान मजदूरों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। मंत्री यादव के इस कदम को मजदूरों ने अपनत्व का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए, जिन्होंने मंत्री के साथ बैठकर भोजन किया और इस पल को ऐतिहासिक बताया। पंगत में बैठकर उन्होंने मजदूरों से बात-चीत करते हुए भोजन किया और उनके घर परिवार का हॉल चाल जाना। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उनका परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक
200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता
दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक और अनुदान राशि का चेक वितरित किया। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (ग्रामोद्योग विभाग) के माध्यम से दुर्ग जिले के 21 पंजीकृत कुम्हारों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। इस योजना से प्रत्येक परिवार के तीन सदस्य लाभान्वित होंगे, जिससे कुल 63 लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में 200 ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। इस सहायता से चालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हर हाथ को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंधक साकेत, सुरेन्द्र कौशिक, शिवेन्द्र परिहार, कमलेश फेकर, बंटी हरीश चौहान, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, कुंभकार समाज के अध्यक्ष इंद्र कंुभकार, पार्षद मनीष साहू एवं गोविंद देवांगन उपस्थित थे।
मजदूर दिवस पर सनातन धर्म परिषद ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान
भिलाई \l मजदूर दिवस पर सनातन धर्म परिषद के संयोजन में भिलाई के सुपेला स्थित कॉफी हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमशील महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था। इस अवसर पर भिलाई नगर निगम के अंतर्गत संचालित एसआरएलएम (SRLM) केंद्र में कार्यरत लगभग 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आयोजक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार राव व प्रदेश अध्यक्ष सुरज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन (वैशाली नगर), विधायक देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर), सर्व समाज कल्याण समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू),समाजसेवी नगर पालिक निगम मिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू , एम के साहू समाजसेवी जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, नगर निगम PRO तिलेश्वर साहू, श्रीमती दिव्या भसीन एवं अधिवक्ता श्रीमती तुलसी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर समाजसेवी प्रीतिबाला साहू का जन्मदिन मनाया गया। मानव अधिकार संगठन से अध्यक्ष जितेंद्र हासवानी, उपाध्यक्ष जे. सूफी रूमी एवं महासचिव डी. मोहन राव उपस्थित रहे। प्रभात वेलफेयर सोसायटी से श्रीमती अनिता वर्मा एवं राजेश साहू ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा क्षेत्र से कराटे एसोसिएशन के प्रतिनिधि—नेशनल मेडलिस्ट एवं कोच गिरी राव, श्री .पी. राजू, राम कुमार पांडे, मांधी सोनी, भारत साहू, श्रवण साहू, शुभाष सोनी, कु. विधि मिश्रा, कु. काजल बेहरा एवं अमस्कान्त तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
नगर पालिक निगम से स्वास्थ्य अधिकारी के.के. सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश देशमुख, राष्ट्रीय महासचिव शिवम त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सूरज साहू, प्रदेश महासचिव राजेश हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल साहू, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनील तिवारी, प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, गीतांजलि कौशिक, प्रदेश सचिव श्रीमती यामिनी हस्मुख, सह-कोषाध्यक्ष कबीर साहू एवं विधि प्रमुख शहीरा शंकर साहू की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रम की गरिमा, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों ने एसआरएलएम केंद्र से जुड़ी महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं सम्मानित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने किया हज यात्रियों का सम्मान
भिलाई । मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की ओर से इस साल हज के मुबारक सफर पर जा रहे जायरीनों का इस्तकबाल किया गया। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में हुए इस आयोजन मे दुर्ग-भिलाई के 60 से ज्यादा जायरीन शामिल हुए। सभी का गुलपोशी और तोहफे के साथ इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम हाफिज इकबाल अंजुम हैदर, हाफिज असगर अली और हाफिज कारी शहादत हुसैन ने आजमीने हज को मुबारकबाद दी और हज की अहमियत बयान की। निजामत मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन ने की।
आयोजन में इस साल हज पर जाने वाले खुशकिस्मतों में इफ्तेखार खान, मुस्तफा अली, मोहम्मद सलीम, हामिद खान, शफी मास्टर, मोहम्मद मोहसिन, रफी उल हक, मंजूर आलम, इस्माइल गौरी, सय्यद यूनुस अली, रिजवान, नसीरुद्दीन, मोहम्मद फहीम, मिर्जा इरफान बेग, फिरोज हुसैन, अब्दुल रशीद, अफजल अनीस, अब्दुल हक, शेख सखावत, डॉ.शेख आदिल, हाजी गुलाम रसूल, मंजर आलम, गुलाम हसीब अंसारी, जाकिर अहमद काजी, अब्दुल मजीद, हामिद उल्ला खान, हमीद उद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, हसन कोया, इसराइल सिद्दीकी, इश्तियाक अहमद, अजमल, जी एम अंसारी, एम आई खान के साथ 37 महिला जायरीनों ने शिरकत की। सभी का इस्तकबाल इंतेजामिया कमेटी ने किया। आखिर में सलाम पढ़ा गया और दुआए खैर की गई।
मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी की तरफ से आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद सईद, शमशीर कुरैशी, अमीर अहमद, मिर्जा मुकीम बेग, निजाम उद्दीन, मोहम्मद जफर, खुर्शीद आलम, अमीन, हाजी कमरुद्दीन, शेख कमाल, सय्यद सरफराज अली, इनाम एडवोकेट, गुलजार अहमद, नसीरुद्दीन, नसीम अहमद, मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी, मोहम्मद नासिर, हाजी शब्बीर अहमद, सलीम खान, नवाब, मोहम्मद अफजल, शब्बीर कुरैशी, कलाम खान, शादाब अहमद, कादिर रजा सिद्दीकी, शमीम अहमद, अकबर अली, (बब्बू), शमीम अशरफी, सुबराती खान, अखलाक अहमद, रईस खान, मोहम्मद रशीद, अब्बास, राजिक, साजिद, पप्पू भाई, वकील अहमद, छोटू भाई, अब्दुल फरीद, वकार अहमद, वहाब अहमद, साहिल बेग, अनस कुरैशी, राशिद रजा ओवेस अहमद सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
गर्मी की मार में जल रहा रिसाली: संजीत विश्वकर्मा
पानी-सड़क-नाली संकट पर फूटा जनआक्रोश
रिसाली । भीषण गर्मी के बीच रिसाली नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। पानी की किल्लत, जर्जर सड़कें, गंदगी से भरी नालियां और उपेक्षित तालाबों को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने आज रिसाली नगर निगम पहुंचकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला।
ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि “रिसाली नगर निगम आज गर्मी की मार में जल रहा है, लेकिन निगम प्रशासन एसी कमरों में बैठकर केवल कागजी कार्रवाई में व्यस्त है।” उन्होंने आरोप लगाया कि , स्टेशन मरौदा सहित कई वार्डों में महीनों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इनकी ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विश्वकर्मा ने विशेष रूप से वार्ड 16 से 21 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां के लोग इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पानी की तलाश में भटकते रहते हैं, कई जगहों पर टैंकर की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि “जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, तब पानी की व्यवस्था प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन निगम की लापरवाही ने लोगों को संकट में डाल दिया है।”
इस दौरान उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष की गीतेश्वरी बघेल भी मौजूद रहीं, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक-दो वार्ड की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे रिसाली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का ढांचा चरमरा गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है और बीमारियों का डर बढ़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी कई बार नगर निगम को आवेदन पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और वातावरण दूषित हो रहा है।
संजीत विश्वकर्मा ने निगम आयुक्त पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “अगर निगम आयुक्त अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करते, तो आज लोगों को इस तरह परेशान नहीं होना पड़ता।” उन्होंने मांग की कि तत्काल एक जांच टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत, नालियों और तालाबों की सफाई जैसे मुद्दों पर काम शुरू नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति के लिए पूरी तरह से रिसाली नगर निगम और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को रखा। उपस्थित लोगों में गोविंदेश्वर वर्मा (बूथ अध्यक्ष), बसंती साहू, रीता नोहारी, गीता नोहारी, लावती नोहारी, प्रेमन देवी, मालती यादव, गोनमती और अर्जुन चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे। सभी ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि तालाबों की सफाई नहीं होने से पानी सड़ रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं सड़कों पर गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गर्मी के इस दौर में पानी का संकट सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।
अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन इस बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक विरोध के बाद कितनी तेजी से कदम उठाता है। फिलहाल, रिसाली की जनता राहत की उम्मीद में प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठी है, जबकि गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
गोंड समाज को मिला न्याय, वापस मिला 33 साल पुराना रजिस्ट्रेशन
भिलाई । संभाग स्तरीय गोंड समाज के पंजीयन का विवाद सुलझ गया है। लगभग 33 वर्ष पुरानी संस्था का पंजीयन क्रमांक 1439 है जो 1993 से पंजीकृत है। समाज के पंजीयन को कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेजों की मदद से हथिया लिया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने पंजीयन को यथावत रखने भरपूर प्रयास किया। इसके बाद समाज के लोगों ने अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर के जरिए पंजीयक फर्म एवं संस्थाए रायपुर के समक्ष अपील प्रस्तुत की। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार संभाग स्तरीय गोंड समाज के वास्तविक लोगों को उनका पंजीयन वापस मिला। शुक्रवार को समाज के लोगों ने प्रेसवार्ता के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की और अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर का आभार जताया।
इस पूरे मामले में समाज के अध्यक्ष मोहन सिंह हिडको ने बताया कि समाज के तत्कालीन पदाधिकारियों के द्वारा वर्ष 1998 से 2011 तक की जानकारी सहायक पंजीयक दुर्ग को प्रस्तुत की। 2024 में समाज के प्रेम सिंह धावडे एवं अन्य लोगों ने असत्य जानकारी देकर नागवंशी गोंड समाज का अध्यक्ष बताते हुए सहायक पंजीयक से सूची अनुमोदित करा ली। अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर ने पंजीयक को बताया की संविधान की सूची में गोंड जाती दर्ज है ना की नागवंशी गोंड, इससे समाज में भ्रम उतपन्न हो जायेगा तथा जाती प्रमाण पत्र में भिन्नता होने से समाज के लोगों को लाभ मिलने में कठनाई का सामना करना पड़ेगा।
इसके विपरीत दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया वे नाग की पूजा करते है इस लिए नागवंशी लिखते है और वर्ष 1983-84 से संस्था चला रहे है। इन लोगों ने दावा किया मृत प्राय संस्था को जीवित कर समाज हित में कार्य कर रहे है इसलिए अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेताम, कुमार कोरेटी सुरेश दुग्गा, जगत राम सलामे एवं तुलसी राम मरकाम, मोहन सिंग हिडको आदि को संस्था चलाने का अधिकार नहीं है इसलिए अनुमोदित सूची विधि संमंत है। अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर ने तर्क दिया की यह लोग 1983-84 से संस्था चलाने का दावा कर रहे हैं जबकि संभाग स्तरीय गोंड समाज पंजीयन क्रमांक का पंजीयन वर्ष 1993 में हुआ है जिससे स्पष्ट है कि दूसरे पक्ष के लोग अलग हैं समाज को भटकाने के लिए संभाग स्तरीय गोंड समाज के नाम का उपयोग कर रहे है जिससे सामजिक व्यव्स्था में विसंगति आयेगी।
अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर के तर्क से सहमती जताते हुए पंजीयक फर्म एवं संस्था ने अपने अपील आदेश 24 सितंबर 2025 में सहायक पंजीयक प्रमोद कुजूर द्वारा 28 अक्टूबर 20 24 की प्रेम सिंह धावडे के अध्यक्ष वाली जारी सूची को निरस्त कर दिया। इसके बाद प्रेम सिंह धावडे ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव के समक्ष चुनोती दी जिस पर पुनः अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर ने सचिव को बताया की संभाग स्तरीय गोंड समाज जिसमे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र तक के सदस्य है जबकि उत्तरवादी स्वयं को नागवंशी गोंड समाज का अध्यक्ष बताया गया है जो की पंजीकृत नहीं है फिर भी सहायक पंजीयक ने दस्तावेजो का अवलोकन किये बिना उनके द्वारा प्रस्तुत सूची को संभाग स्तरीय गोंड समाज पंजीयन क्रमांक 1439 के नाम से अनुमोदित कर दिया।
उप सचिव ने सुनवाई के दौरान रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाए रायपुर द्वारा दिए आदेश को यथावत रखते हुए संभाग स्तरीय गोंड समाज के पक्ष में निर्णय दिया। समाज के अध्यक्ष मोहन सिंह हिडको ने समाज को बताया की संभाग स्तरीय गोंड समाज सभी वर्गों के संघर्ष के लिए कार्य करता रहेगा तथा गोंड समाज के सभी वर्गों के लिए सदयस्ता अभियान चला कर समाज का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में अपना पक्ष मजबूती से रखने वाले अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर समाज के सभी वर्गों की ओर से आभार जताया।
e-KYC के नाम पर महतारियों को परेशान करना सरकार को पड़ेगा भारी : सौरभ मिश्रा
भिलाई । महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया है और इसे महिलाओं को परेशान करने की साजिश बताया है।
कांग्रेस का आरोप है कि ई-केवाईसी के नाम पर सरकार लगभग 5 लाख पात्र महिलाओं के नाम योजना से काट रही है। कांग्रेस नेताओं ने भिलाई में जनसमस्याओं और महतारी वंदन केवाईसी में अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सौरभ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि हर माह 606 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने के कारण सरकार की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है, इसलिए बहाने बनाकर योजना को बंद करने या लाभार्थियों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी 3 अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिया, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह, राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष खवाजा अहमद, प्रचार महामंत्री आदि राव, इमरान खान, आकाश यादव, मिशांक मिश्रा, फतेह सिंह, विकास वर्मा, ए पुष्पावती, लक्ष्मी ठाकुर, न्यूब सिंह आदि शामिल थे।
मजदूरो के लिए नहीं पूंजी पतियों के लिए काम कर रही बीजेपी सरकार : भूपेश बघेल
दुर्ग । 1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिले के तीनों जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर, मुकेश चंद्राकर के साथ सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए।
मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार मजदूर किसान के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहां की आजादी के बाद कांग्रेस शासन में हजारों उद्योगों की स्थापना हुई जिसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिला लेकिन भाजपा के प्रदेश के 18 वर्ष और केंद्र के 12 वर्ष के शासन में केवल उद्योगों को बेचने का और मजदूरों को बेरोजगार करने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र है जिसमें कांग्रेस शासन में 1980 में 60000 नियमित कर्मचारी होते थे जो आज केवल उनकी संख्या 12000 हो गई है। अभी सेक्टर 9 हॉस्पिटल को भी निजीकरण करने की तैयारी कर रही है कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। वर्तमान सरकार केवल जल जमीन जंगल और उद्योगों को बेचने का कार्य कर रही है और मजदूरों को बेरोजगार कर रही है।
कार्यक्रम के आयोजक क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर गरीबों का शोषण ही किया है मनरेगा में कटौती कर कार्य दिवस को कम कर ग्रामीणों के रोजगार को खत्म कर दिया गया । रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ के किसान और मजदूरों को यहां से पलायन करना दिखता है कि यहां मजदूरों की क्या स्थिति है।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बोरे बासी हमारे मजदूर किसानों का आहार है छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पहचान को आगे बढ़ाने का कार्य कांग्रेसीन किया है । कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो मजदूर गरीब किसान सभी वर्ग का सम्मान करती है और सबके हितों की रक्षा करने का कार्य करती है।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार को आम जनता की मजदूरों की किसानों की समस्याओं से कोई सरोंकार नहीं है प्रदेश नशे में डूबता जा रहा है दुर्ग जिले सहित प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है एक ही दिन में जिले में पांच हत्या होना जिले की कानून व्यवस्था को दिखाता है और प्रदेश के गृह मंत्री सहित पूरे विधायक मंत्री प्रदेश को छोड़कर बंगाल चुनाव में प्रचार में व्यस्त रहे।
बोरे बासी मजदूर दिवस में प्रमुख रूप से भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर पूर्व सदा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू दीपक दुबे जितेंद्र साहू महापौर नीरज पाल शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आर एन वर्मा राजेश यादव अल्ताफ अहमद देवेंद्र देशमुख संजय कोहले, अय्यूब खान, गुरदीप भटिया , आनंद ताम्रकार, देव श्री साहू, मनीष बघेल, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा जयंत देशमुख गौरव उमरे, दीप सारस्वत सिद्धार्थ चंद्राकर दीपक जैन अनमोल पवन चौबे गोलू गवाने आशुतोष सिंह , आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, राजू भाटिया, तुषार कुमार रोहन राय सिंह दिकोलां, अब्दुल गनी, अजय शर्मा प्रेमलता साहू धनंजय साहू मीना पाल बिंदु राजपूत खुशबू साहू अमोल जैन यस बाकलीवाल राजकुमार पाली अजय मिश्रा , सुशील भारद्वाज, अजय राज शर्मा, धनंजय साहू, सुनीत घोष सीजू एंथोनी केशव सिंह संजू धनकर विनोद सेन, मीन पॉल, रतन नरमदेव जमुना साहू कन्या डिमर, राजकुमार नारायणी, सौरभ ताम्रकार, सहित दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर के अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक
200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता
दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक चाक और अनुदान राशि का चेक वितरित किया। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (ग्रामोद्योग विभाग) के माध्यम से दुर्ग जिले के 21 पंजीकृत कुम्हारों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। इस योजना से प्रत्येक परिवार के तीन सदस्य लाभान्वित होंगे, जिससे कुल 63 लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में 200 ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। इस सहायता से चालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हर हाथ को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंधक साकेत, सुरेन्द्र कौशिक, शिवेन्द्र परिहार, कमलेश फेकर, बंटी हरीश चौहान, कौशल साहू, महेन्द्र लोढ़ा, कुंभकार समाज के अध्यक्ष इंद्र कंुभकार, पार्षद मनीष साहू एवं गोविंद देवांगन उपस्थित थे।
साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल
रायपुर : साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल
जिले में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान का आगाज
पहले ही दिन औषधि और खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्यवाही
दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक ’’शुद्ध दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिसमें औषधि शाखा द्वारा जिले में कॉस्मेटिक एजेंसीयां, थोक एवं खुदरा औषधि विक्रय फर्म, अस्पताल एवं अस्पतालों से जुडे फार्मेसी में कोल्ड चैन का निरीक्षण निजी एवं शासकीय परिसरों में वैक्सीन संधारण एवं कोल्ड चैन की जांच, स्वापक औषधियों के थोक एवं खुदरा फर्मों में क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच, सार्वजनिक स्थलों पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान एवं निजी तथा शासकीय अस्पतालों की फार्मेसीयों की जांच/निरीक्षण एवं एडवर्स ड्रग ईवेंट की रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं की जांच औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के तहत की जाएगी। खाद्य शाखा द्वारा चाट, गुपचुप सेंटर्स, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आईसक्रीम, जूस सेंटर, डेयरी प्रोडक्ट विक्रेता फर्म, मिठाई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, केक एवं ब्रेकरी प्रोडक्ट विक्रेता फर्म, मिड-डे मिल सेंटर्स, हास्पिटल कैंटीन, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर्स, आईस्क्रीम विक्रेता, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान, ढ़ाबा, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिष्ठान, पेप्सी, आईसगोला, आईस कैण्डी विक्रेता प्रतिष्ठानों की सघन जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् की जाएगी।
औषधि शाखा द्वारा -
आज जिले में संचालित मेसर्स जलाराम कॉस्मेटिक इंदिरा मार्केट दुर्ग, वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी इंदिरा मार्केट दुर्ग, मेसर्स रेडलिप्स कॉस्मेटिक शॉप, नेहरू नगर, भिलाई, मेसर्स वूमनिया मेकअप स्टोर्स, अग्रसेन चौक, नेहरू नगर, मेसर्स प्रकाश जनरल स्टोर्स, आर.एस.एस. मार्केट, पावर हाउस, भिलाई, मेसर्स हर्षित जनरल एण्ड बैंगल्स स्टोर्स पावर हाउस, जवाहर मार्केट, भिलाई एवं मेसर्स के.जी.एन. ज्वेलर्स, जवाहर मार्केट, कैम्प-2, पावर हाउस, भिलाई ऐसे 07 कॉस्मेटिक विक्रय करने वाले फर्मों का निरीक्षण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के तहत् किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की एलोपैथिक औषधियों का संग्रह करना नहीं पाया गया एवं फर्मों के क्रय-विक्रय रिकार्ड की जांच की गई एवं सख्त निर्देश दिये गए कि उनके द्वारा कास्मेटिक सामान का क्रय अधिकृत विक्रेताओं/एजेंसी से क्रय बिल के माध्यम से किया जाए। भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
खाद्य शाखा द्वारा -
आज जिले में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चाट, गुपचुप सेंटर आदि स्ट्रीट वेंडर्स की जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् किया जा रहा है, जिसमें संचालकों को साफ स्वच्छ पीने योग्य पानी का उपयोग करने हेतु, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने हेतु परिसर के आस-पास स्वच्छता रखने हेतु एवं डस्टबीन रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान
दुर्ग । राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग, भिलाई-3 एवं धमधा क्षेत्र के पैरालीगल वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर वित्तीय साक्षरता एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। शिविर के अंतर्गत पीएलवी टीमों ने गाँवों, शहरों एवं मोहल्लों में घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आमजन को नि:शुल्क विधिक सहायता, नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा तथा विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान आमजन को किसी अन्य व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, मोबाइल फोन के सुरक्षित एवं सही उपयोग के बारे में समझाया गया और यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है, तो उसकी शिकायत दर्ज किए जाने की पूरी प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया।