छत्तीसगढ़ / कांकेर
नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को
कांकेर । आगामी 08 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी की समीक्षा करने प्रधान जिला न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज अधिवक्ता संघ कांकेर में बैठक ली गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई की न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किया जाए।
इस दौरान अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों के प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के बारे में जरूरी समझाइश दें और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आए। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र देव सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर,। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील, 15 फरवरी को होगी मतगणना
कांकेर । नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के प्रत्याशियों का 11 फरवरी को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद कक्ष को सील किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को रखने के पश्चात कक्ष को देर रात सुरक्षित ढंग से सील किया गया है। स्ट्रांग रूम को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे, एसडीम कांकेर अरुण वर्मा सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मतगणना के दिन 15 फरवरी को स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
इसके पहले, नगरपालिका कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर में सभी मतदान कर्मी निर्धारित पोलिंग बूथ से वापस लौटकर सुरक्षित ढंग से एवं मशीन और मतदान सामग्रियों को संबंधित संग्रहण काउंटर में 11 फरवरी की रात्रि में ही जमा करवा दिया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से परिवहन हो रहे गैस सिलेंडर जब्त
कांकेर । कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिला खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि गाड़ी क्रमांक सीजी 07 ब्ळ 07 ठफ 3866 (ट्रक) और ब्ळ 19 भ् 0766 (छोटा हाथी) में 19 किलोग्राम और 13 किलोग्राम के भरे हुए गैस सिलेंडरों को सड़क किनारे एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित किया जा रहा था। मौके पर विभाग की टीम द्वारा पहुंचकर जांच की गई तो दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस पर प्रशासन ने छोटा हाथी से 19 किलोग्राम के 43 भरे हुए सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 5 भरे हुए सिलेंडर जब्त किया। इसी प्रकार ट्रक से 19 किलोग्राम के 193 खाली सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 9 खाली सिलेंडर भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडर गो गैस कंपनी के हैं। सिलेंडरों को नियमानुसार थाना कांकेर में अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आस्था और रानू ने पहली बार किया मतदान...
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में कांकेर नगर के माहुरबंदपारा वार्ड स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में पहली बार मतदान करने कु. आस्था नेताम और कु. रानू गुप्ता पहुंची थी। मतदान करने के बाद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बताया कि वे ’’फर्स्ट टाइम वोटर’’ हैं तथा नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार वोट करने आई हैं। कु. आस्था ने यह भी बताया कि वह शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जगदलपुर में सिविल ब्रांच के साथ अध्ययनरत हैं और मतदान के प्रति जागरूकता और अपने पसंदीदा अभ्यर्थी का चयन करने वह कांकेर आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक-एक वोट अमूल्य है, जो भविष्य की दशा और दिशा को तय करता है। इसी तरह 18 वर्षीय कु. रानू गुप्ता ने बताया कि वह भी पहली बार वोट करने यहां आई हैं और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने आज सुबह मतदान किया।
भंडारीपारा की फूलबासन और जयलाल ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान
शहर के कन्या हाई स्कूल मांझापारा के मतदान केन्द्र में भंडारीपारा निवासी 89 वर्षीया फूलबासन बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या नगरीय निकाय, हर बार वह अपना वोट देती हैं। लगभग 09 दशक की आयु पूर्ण कर चुकीं श्रीमती फूलबासन ने यह भी कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के प्रलोभन या बातों में आए वह अपनी पसंद के अभ्यर्थी को वोट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्रदराजी इसमें बाधा नहीं बनती। इसी तरह अघननगर वार्ड के शहीद रामकुंवर कन्या शाला मतदान केन्द्र में वोट देने पहुंचे 72 वर्षीय जयलाल यादव को स्काउट गाईड्स के द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कराया गया। जयलाल ने कहा कि स्थानीय निकाय के निर्वाचन में वह वोट डालने पहुंचे हैं और अपनी पसंद के अभ्यर्थी को आज वोट दिया। इसके अलावा माहुरबंदपारा वार्ड मतदान केन्द्र में माधवसिंह ठाकुर अपनी पत्नी श्रीमती लेमन ठाकुर दम्पति ने बूथ पहुंचकर एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
मां-बेटे ने एक साथ किया मतदान
इसी तरह माहुरबंदपारा स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में युवा मतदाता विक्की सोनी ने अपनी मां के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर ईव्हीएम मशीन के जरिए अध्यक्ष और पार्षद के लिए बटन दबाकर वोट दिया।
मतदाता मित्रों ने निभाई अहम भूमिका
मतदान केन्द्रों में वोट करने पहुंचे मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर मतदाता मित्र काफी सजग और सक्रिय नजर आए। नगर के प्रत्येक मतदान केन्द्र में बुजुर्ग, निःशक्त, बीमार और कमजोर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता मित्र के तौर पर स्काउट गाईड्स एवं कैडेट्स की तैनाती की गई है। मतदाता मित्रों के द्वारा बुजुर्गों एवं निःशक्त मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर उन्हें प्राथमिकता के क्रम में मतदान कराया गया। इसके अलावा मतदाता सूची में भाग संख्या, नाम और सरल क्रमांक ढूंढने तथा कतार में लगे मतदाताओं को पानी पिलाने जैसे सेवा के कार्य स्काउट गाईड्स के द्वारा किया गया, जिसकी सराहना मतदाताओं ने भी की। इसके अलावा आदर्श मतदान केन्द्रों में प्रतीक्षालय, सेल्फी जोन, प्राथमिक उपचार केन्द्र सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर के मतदान केन्द्रों में वोटिंग की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह नगर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आज सुबह शासकीय कन्या हाई स्कूल शीतलापारा वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक-09 का निरीक्षण किया तथा जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।
इसी तरह उन्होंने मांझापारा वार्ड स्थित मतदान केन्द्र, अन्नपूर्णापारा वार्ड और आदर्श मतदान केन्द्र बरदेभाठा में जाकर औचक निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा सभी मतदान अधिकारियों को धैर्य और संयम बरतते हुए सुव्यवस्थित ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल तथा नगरपालिका कांकेर के सीएमओ सोहेल कुमार भी उपस्थित थे।
कुंवर बाई की शारीरिक अक्षमता मताधिकार का प्रयोग करने में नहीं बनी बाधा
कांकेर । शरीर की अशक्तता मन की शक्ति को पराजित नहीं कर सकती है। आज यह जज्बा कांकेर शहर के के जवाहर वार्ड की वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती कुंवर बाई ध्रुव ने। लकवा रोग से ग्रसित श्रीमती ध्रुव का शरीर काफी अशक्त और निष्क्रिय है, बावजूद इसके उन्होंने सुबह से ही व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं और पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया। श्रीमती कुंवर बाई ने यह सिद्ध कर दिया कि शारीरिक अक्षमता मताधिकार का प्रयोग करने के आड़े नहीं आती।
प्रेक्षक ने किया माहुरबंदपारा मतदान केन्द्र का निरीक्षण
मतदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कांकेर । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से.2020) ने आज माहुरबंदपारा स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटीरत कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा मतदान केन्द्रों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत हुए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपादित करने हेतु मतदान कर्मचारी को निर्देशित किया।
प्रेक्षक ने किया माहुरबंदपारा मतदान केन्द्र का निरीक्षण
मतदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कांकेर । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से.2020) ने आज माहुरबंदपारा स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटीरत कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा मतदान केन्द्रों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत हुए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपादित करने हेतु मतदान कर्मचारी को निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान करने की अपील
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु मंगलवार 11 फरवरी को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार और कर्तव्य दोनों है जिसके माध्यम से एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव स्थापित की जाती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना किसी भय, प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अपने स्वविवेक से उम्मीदवार को वोट करने का आव्हान जिले के सभी मतदाताओं से किया है।
मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य
कांकेर। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशानुसार दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान पत्र, बैंक, डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य, केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सीजीएसईसी डॉट जीओवी डॉट इन (cgsec.gov.in) वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट अर्बन एवं वोटर सर्च एंड प्रिंट - रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।
जुपिटर वर्ल्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में मना बसंत पंचमी पर्व
कांकेर । जुपिटर वर्ल्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लाह उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। 3 फरवरी 2025 को आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी pp1 एवं पी 2 के बच्चों ने मनमोहक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर पलकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया वही विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा जुपिटर वर्ल्ड विद्यालय जहां शिक्षा में पढ़ाई के मामले में सदैव उत्तम व अग्रणी रहा है वही छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभा को निखारने का अथक प्रयास भी करता है। उन्होंने विगत वर्ष 2023 24 में 95% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस वर्ष 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात कही।
इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का भरपूर योगदान रहा। शिक्षकों के अथक प्रयास व मेहनत एवं छात्र-छात्राओं के लगन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वीप आमंत्रण रैली का आयोजन 7 को
कांकेर । नगर पालिका, नगर पंचायत व त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुभाग अंतर्गत विकासखंड नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु “स्वीप आमंत्रण रैली“ का आयोजन 07 फरवरी को प्रातः 10 बजे शासकीय नरहरदेव विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरेश मण्डावी ने जिला स्तरीय मुख्यालय में निवासरत अधिकारी कर्मचारीयों, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मेडिकल छात्र, कृषि कालेज छात्र, डाईट एवं बीएड कालेज के स्टाफ व छात्र छात्राओं को भाग लेने हेतु आमंत्रित किए हैं।
यह रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग मरीन ड्राईव, कचहरी चौक, मरिजद चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कलेक्ट्रेट चौक में समाप्त होगी। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा शहर वासियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु आमंत्रण पत्र दिया जाएगा तथा उन्हे मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा हुई
कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत सदस्य हेतु 13 निर्वाचन क्षेत्र के लिए संभावित अभ्यर्थियों से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कार्यवाही कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर (जिला पंचायत) निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत विधिमान्य पाए गए प्रपत्रों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत कांकेर के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 (अजजा महिला) हेतु 03, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 (अजा महिला) के लिए 11, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 (अजजा महिला) के लिए 04, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 (अजजा मुक्त) हेतु 03, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 (अनारक्षित महिला) के लिए 03, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 (अनारक्षित महिला) हेतु 05 आवेदन संवीक्षा उपरांत विधिमान्य पाए गए। इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 (अजजा महिला) हेतु 03, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 (अजजा मुक्त) के लिए 07, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 (अजजा मुक्त) हेतु 09, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 (अजजा मुक्त) के लिए 05, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 (अजजा महिला) के लिए 03, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 (अनारक्षित मुक्त) हेतु 04 तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 (अनारक्षित मुक्त) के लिए प्राप्त सभी 05 नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।
राष्ट्रीय रक्षा अध्ययन दल ने किया रक्षात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों का अवलोकन
समूह की महिलाओं से ली आजीविका मूलक कार्यों की जानकारी
कांकेर, । केंद्रीय रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 18 सदस्यीय अधिकारियों के दल ने आज जिले में संचालित रक्षा एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। दल के सदस्यों ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे सामुदायिक प्रबंधन एवं आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित अजय मंडावी से भेंट कर उनके द्वारा काष्ठ शिल्प एवं अन्य कलाकृतियों से अवगत हुए। तत्पश्चात जंगल वार फेयर कॉलेज में रक्षा एवं प्रतिरक्षा के प्रशिक्षण का लाइव डेमो देखा तथा क्षेत्र विशेष में सुरक्षा बलों के द्वारा उपयोग की जाने वाली गुरिल्ला वार तकनीकी के संबंध में जानकारी ली। उक्त दल में देश के रक्षा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा विभिन्न देशों के रक्षा अधिकारी भी सम्मिलित थे।
राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्टी्रय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन भ्रमण 2025 अंतर्गत सेना, सिविल सेवा और मित्र देश के 18 अधिकारियों का दल आज जिला मुख्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने रक्षात्मक एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। वरिष्ठ रक्षा अधिकारी संदीप एस. संधू के नेतृत्व में कांकेर पहुंचा दल सबसे पहले नगर के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अजय मण्डावी के भेंट कर उनके द्वारा बनाई गई काष्ठ कलाकृतियों का अवलोकन किया। श्री मण्डावी ने बताया कि जेल के कैदियों को उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण और उनके द्वारा संचालित ’एक कदम गांव की ओर’ कार्यक्रम के बारे में भी रक्षा अध्ययन दल के सदस्यों को जानकारी दी, जिसकी रक्षा अधिकारियों ने सराहना की। इसके पश्चात् अधिकारियों का दल सिंगारभाट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचकर वहां संचालित मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, कड़कनाथ फार्म हैचिंग कार्य का भी अवलोकन किया।
साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं से भेंट कर मिलेट उत्पाद कोदो, कुटकी, रागी से तैयार होने वाले विभिन्न व्यंजनों की जानकारी ली। कांकेश्वरी स्व-सहायता समूह से संतोषी साहू ने बताया कि उनके समूह में हर्रा, महुआ से बनाने वाले व्यंजन तथा अचार, पापड़ को बनाकर बिक्री करने के साथ आय के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार समूह की महिला रीना चक्रधारी ने बताया कि उनके द्वारा बकरीपालन तथा मशरूम उत्पादन कर औसतन 02 लाख रूपए से अधिक की सालाना आमदनी होती है। इसके अलावा अधिकारियों को समूह की महिलाओं ने सीताफल से बनी आईस्क्रीम का स्वाद भी चखा। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए और अधिक मेहनत करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक बीरबल साहू और नरेन्द्र तायड़े मौजूद थे।
इसके उपरांत अधिकारियों का दल ग्राम सिंगारभाट स्थित जंगलवार फेयर कॉलेज पहुंचा, जहां पर संस्था के प्रमुख ब्रिगेडियर एस.के. लामा (सेवानिवृत्त) ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पुलिस एवं रक्षा के प्रशिक्षुओं को वहां पर दिए जाने वाले आधुनिक प्रशिक्षण एवं गुरिल्ला युद्ध तकनीक के पहलुओं के बारे में संक्षिप्त में बताया। इसके अलावा दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा से संबंधित अभ्यासों प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षात्मक उपाय करने के संबंध में टीम के सदस्यों को अवगत कराया गया। इस दौरान जंगल वारफेयर कॉलेज में टीम के सदस्यों को ट्रेनिंग स्पॉट पर ले जाकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के अभ्यास का प्रशिक्षुओं के माध्यम से लाइव डेमो भी कराया गया। इस दौरान अधिकारियों का दल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिलकर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, एसडीएम अरूण वर्मा सहित पुलिस और जंगल वारफेयर कॉलेज के प्रशिक्षु जवान अधिकारी आदि मौजूद थे।
कांकेर जिले के 31 मतदान केन्द्रों का किया गया स्थल परिवर्तन
कांकेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण एवं माओवादी परिदृश्य के मद्देनजर विकासखण्ड अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोंदल के कुल 31 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकाखण्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 19 उसेली, 20 पुसागांव, 101 गुमझीर, 102 गुमझीर को तुमसनार शिफ्ट किया गया है। इसी प्रकार 24 चिचगांव को बेलोण्डी, 107 चंगोड़ी, 108 चंगोड़ी को नांगरबेड़ा, 109 कोतकूड़ तथा 110 कोतकूड़ को बड़ेतेवड़ा, 91 मुल्ले, 92 मुल्ले, 93 आलनार, 94 आलनार, 76 मातला ब, 68 मातला ब को अर्रा, 83 करमरी, 84 करमरी, 111 गवाड़ी, 112 गवाड़ी को किसकोड़ो, 87 देवगांव और 88 देवगांव को बण्डापाल में शिफ्ट किया गया है। इसी तरह कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 183 आलपरस को पानीडोबीर, 176 रेंगावाही, 177 रेंगावाही को सिरपुर, 178 ताडवायली, 179 ताडवायली को मरबेड़ा, 130 माचपल्ली, 131 माचपल्ली, 190 स्वरूपनगर तथा 191 स्वरूपनगर को अचिनपुर और विकाखण्ड दुर्गूकोंदल के मतदान केन्द्र क्रमांक 44 पित्तेफुलचूर में स्थित मतदान केन्द्र को गुदूम में शिफ्ट किया गया है।