छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार
EVM से मतदान करने लोगों किया जा रहा जागरूक
बलौदाबाजार । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों क़ो जागरूक किया जा रहा है।
ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।
ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेवल में अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करेंगे। पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।
पेड न्यूज पर मीडिया मॉनिटरिंग सेल की कड़ी निगरानी...
बलौदाबाजार । नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति गठित क़ी गई है जिसमें अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे अध्यक्ष, उप संचालक़ जनसम्पर्क डी.एस. सिदार सदस्य सचिव, वरिष्ठ नागरिक एस.एम. पाध्येय एवं जिला समन्वयक सोशल मीडिया तोरण साहू क़ो सदस्य बनाया गया है।
इसके तहत मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो, सिनेमा घर, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया, वेब पोर्टल, सार्वजनिक स्थानो पर दृश्य-श्रव्य माध्यम में राजनीतिक विज्ञापनो का प्री सर्टिफिकेशन जरुरी है। समाचार पत्रों के विज्ञापन के लिए प्रमाणन आवश्यक़ नहीं है केवल अंतिम 48 घंटो क़ो छोड़कर। पेड न्यूज क़ी पुष्टि होने पर विज्ञापन मानते हुए सम्बंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाता है।
पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो
12 परीक्षा केंद्रों में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बनाए गये हैं, जिसमें 3595 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार क़ो परीक्षा केन्द्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वरों क़ी बैठक लेकर परीक्षा क़ो संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने क़े निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं क़ी जाएगी।
कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि आयोग क़े द्वारा परीक्षा ड्यूटी क़े लिए सम्बंधित अधिकरियो क़े लिए कार्य व जिम्मेदारी तय की गई है, उसका सभी पालन करें। किसी प्रकार की समस्या आने पर परीक्षा क़े नोडल अधिकारी या समन्वयक को सूचित करें। परीक्षा निर्देशिका का विस्तृत अध्ययन कर परीक्षा कार्यक्रम क़ो समझ लें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों क़ो भी बताएं। किसी परीक्षा केंद्र क़ो परीक्षा से सम्बंधित किसी प्रकार की सहयोग क़ी आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन सहयोग करेगा।
ये होंगे परीक्षा केंद्र - पीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 क़े अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमे दाऊ कल्याणसिंह शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार, शासकीय मिनीमाता कन्या कॉलेज बलौदाबाजार, पण्डित चक्रपाणि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल एमडीव्ही बलौदाबाजार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुनी, अम्बुजा विद्यापीठ रवान, गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, आरकेजी हायर सेकेण्डरी स्कूल कोकड़ी, सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार, अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद, सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार एवं शाश्वत हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटागांव शामिल है। इन 12 केन्द्रों में कुल 3595 परीक्षार्थी शामिल हांेगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। बैठक में परीक्षा क़े नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर सहायक नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय सहित केंद्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर उपस्थित थे।
बच्चों एवं महिलाओं क़ी सेहत व उत्थान पर हो पूरा जोर : कलेक्टर
दो सेक्टर अधिकारियों क़ो नोटिस जारी करने के निर्देश
बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा क़ी। इस दौरान पोषण ट्रेकर में कमजोर प्रदर्शन पर बिटकुली एवं संडी के सेक्टर अधिकारी क़ो कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीड़ीपीओ, सेक्टर ऑफिसर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता जुड़े थे।
कलेक्टर नें कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग बहुत ही संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य करने वाला विभाग है जिसमें महिलाओं व बच्चों का विकास सबसे प्रमुख है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और उनके उत्थान पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए डे-केयर सेंटर के रूप में संचालित हैं। आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों के साथ कार्यकर्ता व सहायिका अभिभावक क़ी तरह व्यवहार करें।
नाश्ता व भोजन क़ी गुणवत्ता बेहतर हो, साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। कुपोषित बाच्चों क़ो समय पर मापदंड के अनुसार आकलन कर आवश्यकता अनुसार उपचार के लिए कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ एवं सेक्टर अधिकारी कार्य का निरंतर कड़ाई के साथ मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर नें बैठक में महतारी वंदन योजना, पोषण ट्रेकर, कुपोषण दर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, बाल सन्दर्भ योजना, पोषण पुनर्नवास केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सक्षम योजना, भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्र आदि पर विस्तृत समीक्षा क़ी।
बताया गया कि जिले में 1587 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिसमें 3 कार्यकर्त्ता एवं 13 सहायिका के पद रिक्त है। मॉनिटरिंग के लिए 7 सीड़ीपीओ एवं 60 सेक्टर अधिकारी हैं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी टी के जाटवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यातायात नियमों का पालन क़ो आदत में करें शुमार : कलेक्टर
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चे एवं यातायात मित्र हुए सम्मानित
बलौदाबाजार। पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों क़ो प्रशस्ति पत्र तथा यातायात मित्रो क़ो हेलमेट एवं जैकेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि यद्यपि पहले के तुलना में जिले में सड़क हादसों में कमी आई है लेकिन और कमी लाने क़ी आवश्यकता है। केवल शासन प्रशासन के प्रयास ही नहीं बल्कि सभी क़ो यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। यातायात नियमों का पालन करने क़ी आदत डालना होगा।
माता-पिता नाबालिग बच्चों क़ो वाहन चलाने न दें। वहीं शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर कठोरता से रोकें। सभी मिलकर सुरक्षा मापदंडो का पालन करते हुए वाहन चलाने का संकल्प लें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल नें बताया कि यातायात जागरूकता माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटको सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लर्निंग लाइसेंस के लिए शिविर भी लगाए गये।
जिसमें 8000 आवेदन आये और 3000 लर्निंग लाइसेंस बनाए गये। उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता अभियान निरंतर चलते रहते है लेकिन यह अभियान केवल नारों तक सीमित न रहे बल्कि वास्तव में लोगों क़ो जागरूक करने वाला हो। इस दिशा में सभी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कमी लाने के लिए नेशनल हाई वे में ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां इंटर सेप्टर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।
मतदान एवं उसके दो दिन पूर्व शुष्क दिवस घोषित
बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान मतदान क़ी तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा नगरीय निकायों में मतगणना तिथि क़ो शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आशय के परिपत्र जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है। परिपत्र के अनुसार नगरीय निकायों में मतदान 11 फ़रवरी 2025 तथा मतगणना 15 फ़रवरी 2025 क़ो होगा। आम निर्वाचन क्षेत्रों में एवं निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा क़ी फुटकर दुकान, रेस्टोरेंट, बार, होटल, क्लब आदि क़ो मतदान क़ी तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि 15 फ़रवरी 2025 क़ो बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 क़ी धारा 24 क़ी उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तीनो चरणों के मतदान तिथि 17 फ़रवरी, 20 फ़रवरी एवं 23 फ़रवरी क़ो निर्वाचन क्षेत्रों में एवं निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा क़ी फुटकर दुकान, रेस्टोरेंट, बार, होटल, क्लब आदि क़ो मतदान क़ी तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 क़ी धारा 24 क़ी उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य पद के 161 नामांकन पत्र दाखिल
बलौदाबाजार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र जमा करनें के अंतिम दिवस 3 फ़रवरी 2025 तक जिला पंचायत सदस्य के कुल 161 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से 08, क्षेत्र क्रमांक 2 से 6, क्षेत्र क्रमांक 3 से 16,क्षेत्र क्रमांक 4 से 11,क्षेत्र क्रमांक 5 से 11,क्षेत्र क्रमांक 6 से 5, क्षेत्र क्रमांक 7 से3, क्षेत्र क्रमांक 8 से 5, क्षेत्र क्रमांक 9 से 8,क्षेत्र क्रमांक 10 से 11,क्षेत्र क्रमांक 11 से 8,क्षेत्र क्रमांक 12 से 10,क्षेत्र क्रमांक 13 से 10, क्षेत्र क्रमांक 14 से 15,क्षेत्र क्रमांक 15 से 7,क्षेत्र क्रमांक 16 से 4,क्षेत्र क्रमांक 17 से 10 एवं क्षेत्र क्रमांक 18 से 13 नामांकन पत्र दाखिल किये गए।
11,17 और 20 फरवरी सार्वजनिक अवकाश घोषित
बलौदाबाजार । त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11,17 और 20 फरवरी क़ो सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। निर्देश में लिखा है कि राज्य शासन एतद्वारा, भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक-20-25-56-पब-एक, दिनांक 08 जून, 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इस्टूमेंट्स एक्ट), 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, नगरपालिकाओं के निर्वाचन, 2025 हेतु संलग्न समय अनुसूची कार्यक्रम परिशिष्ट-एक एवं दो में अंकित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानो,कार्यालयों के लिए मतदान दिनांक 11 फरवरी 2025, दिन मंगलवार एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु संलग्न समय अनुसूची कार्यक्रम परिशिष्ट-तीन के लिए मतदान दिनांक 17 फरवरी 2025, दिन सोमवार, दिनांक 20 फरवरी 2025, दिन गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है वहीं त्रिस्तरीय पंचायत के मतदान हेतु नियत तिथि 23 फरवरी शासकीय अवकाश होने के कारण अलग से सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित करने की आवश्यकता नहीं है।
ग्राम पंचायत कोट में चुनाव बहिष्कार: किसी ने नहीं भरा नामांकन
कसडोल। बलौदाबाजार जिले में कसडोल जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट के निवासियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया है। यहां किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से आशू क्रेशर खदान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब उन्होंने चुनाव से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।
खदान बंद कराने की मांग पर अडिग ग्रामीण
ग्राम कोट के लोग लंबे समय से इस खदान को बंद कराने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खदान के चलते गांव में जल संकट गहरा गया है, सैकड़ों हेक्टेयर भूमि बंजर हो चुकी है, और धूल-प्रदूषण से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। नाराज ग्रामीणों ने पंचायत, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं भरा है।
जल संकट और बंजर होती जमीन से बढ़ी परेशानी
खदान की अत्यधिक गहराई के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, खदान से निकलने वाली धूल ने आसपास के गांवों—छाछी, छरछेद और देवरिकला—की उपजाऊ भूमि को भी बंजर बना दिया है।
भारी ब्लास्टिंग से घरों को खतरा
ग्रामीणों के अनुसार, खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से उनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है। कंपन के कारण घरों में दरारें आ रही हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रशासन की नाकामी, नामांकन शून्य
तहसीलदार विवेक पटेल ने पुष्टि की कि ग्राम कोट से किसी भी व्यक्ति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन इस विरोध को कैसे हल करेगा और क्या ग्रामीणों को मतदान के लिए राजी कर पाएगा?
ग्राम पंचायत कोट में चुनाव बहिष्कार: किसी ने नहीं भरा नामांकन
कसडोल। बलौदाबाजार जिले में कसडोल जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट के निवासियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया है। यहां किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से आशू क्रेशर खदान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अब उन्होंने चुनाव से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।
खदान बंद कराने की मांग पर अडिग ग्रामीण
ग्राम कोट के लोग लंबे समय से इस खदान को बंद कराने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खदान के चलते गांव में जल संकट गहरा गया है, सैकड़ों हेक्टेयर भूमि बंजर हो चुकी है, और धूल-प्रदूषण से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। नाराज ग्रामीणों ने पंचायत, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं भरा है।
जल संकट और बंजर होती जमीन से बढ़ी परेशानी
खदान की अत्यधिक गहराई के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, खदान से निकलने वाली धूल ने आसपास के गांवों—छाछी, छरछेद और देवरिकला—की उपजाऊ भूमि को भी बंजर बना दिया है।
भारी ब्लास्टिंग से घरों को खतरा
ग्रामीणों के अनुसार, खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से उनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है। कंपन के कारण घरों में दरारें आ रही हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रशासन की नाकामी, नामांकन शून्य
तहसीलदार विवेक पटेल ने पुष्टि की कि ग्राम कोट से किसी भी व्यक्ति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन इस विरोध को कैसे हल करेगा और क्या ग्रामीणों को मतदान के लिए राजी कर पाएगा?
लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ़्तार
बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने बिटकॉइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने 2 साल में 5 गुना रकम करने का झांसा देकर लोगों को निवेश करने के लिए मजबूर किया और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कटघोरा निवासी लोकेश द्विवेदी (30) और रोहांसी निवासी नंदकिशोर साहू उर्फ एडवाइजर (35) को गिरफ्तार किया है।
यह है धोखाधड़ी की पूरी कहानी
ग्राम अमोदी चौक स्थित श्री लक्ष्मी चॉइस सेंटर के संचालक प्रदीप केंवट और उनके साथी कमल किशोर देवांगन ने वर्ष 2022 में बिटकॉइन में निवेश किया था।
उन्हें कटघोरा निवासी लोकेश द्विवेदी और उसके साथी नंदकिशोर साहू ने झांसा दिया था कि उनकी निवेशित राशि दो साल में पांच गुना हो जाएगी। इस प्रलोभन में आकर दोनों ने कुल 7 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब तय समय पूरा हुआ, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और फरार हो गए।
पूछताछ में कबूला जुर्म
इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर गिरौदपुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 32/2025 के तहत धारा 420 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को क्रमशः बिलासपुर और रोहांसी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बिटकॉइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने की बात कबूल की। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
आरोपियों का ठगी का तरीका
पुलिस जांच में पता चला है कि ये आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। वे लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनका पैसा कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ जाएगा। कई लोग उनके झूठे वादों में आकर अपनी मेहनत की कमाई लगा देते थे। आरोपियों ने बलौदा बाजार जिले सहित अन्य स्थानों पर भी कई लोगों से ठगी की है। और बेहिसाब संपत्ति भी बनाई है।
पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
इस घटना के बाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी लोकलुभावनी स्कीम या वर्चुअल करेंसी के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। यदि कोई इस तरह के संदिग्ध इन्वेस्टमेंट स्कीम की पेशकश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि किसी और को नुकसान न हो।
दामाखेड़ा में 2 से 15 फरवरी तक होगा विशाल संत समागम मेला का आयोजन
कलेक्टर-एसपी ने तैयारी के सबंध में दिए जरुरी निर्देश
बलौदाबाजार । धर्मनगर दामाखेड़ा में 2 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक माघ मेला के अवसर पर विशाल संत समागम समारोह आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने गुरुवार क़ो पंथ प्रकश छोटे साहब डॉ भानुप्रताप साहब की उपस्थित में सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशवली प्रतिनिधि सभा प्रांगण में अधिकारियों की बैठक लेकर संत समागम समारोह क़ी तैयारी के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सोनी ने सभी संबधित अधिकारियों क़ो शत प्रतिशत तैयारी मेला प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व ही करने कहा है ताकि समय सीमा के पूर्व सभी तैयारी पूर्ण हो सके। उन्होंने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए। मेला के दौरान निरंतर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए पर्याप्त ट्रांसफार्मर के साथ जनरेटर का इंतजाम भी रखे रहने को कहा गया है।
मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को आस-पास के गांवों के स्कूल, सामुदायिक भवन और हाॅस्टलों में भी ठहराया जाएगा। साफ-सफाई की समुचित तैयारी रहेगी। सिमगा और भाटापारा नगरीय निकाय से सफाई कर्मचारी दिन-रात तैनात रहेंगे। यातायात एवं पार्किंग के लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घण्टे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। भाटापारा और बलौदाबाजार से एम्बुलैंस और संजीवनी एक्सप्रेस वाहन मुस्तैद रहेंगे।
मेला स्थल पर अस्थाई शौचालय अैार स्नानागार बनाया जाएगा। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी तैनात रहेगी। बैरिकेडिंग के लिए बांस-बल्ली की व्यवस्था वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, एसडीएम अंशुल वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने खपराडीह में हेल्थ कैम्प का लिया जायजा और स्कूली बच्चों से की मुलाकात
समझाईश देकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल
बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरवार क़ो सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम खपरीडीह के मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के छात्रों से की मुलाकात और ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच शिविर क़ा जायजा लिया। उन्होने बच्चों क़ो समय पर भोजन करने, स्वच्छता अपनाने, मन में डर या घबराहट न लाने तथा घबराहट होने पर शिक्षकों क़ो बताने क़ी समझाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
कलेक्टर ने शिक्षकों से स्कूली गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, साफ- सफाई आदि क़ी जानकारी लेते हुए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने कहा। उन्होंने बताया कि श्री सीमेंट सयंत्र के एएफआर क़ो सील कर दिया गया है और अब तीव्र दुर्गन्ध नहीं आएगी। उन्होंने स्कूल के सभी क्लास रूम में एक्झास्ट फैन लगवाने कहा ताकि कमरों में वायु क़ी ताजगी बनी रहे।कलेक्टर ने स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ आहार चार्ट बनाने के भी निर्देश दिए ताकि बच्चों में चार्ट के अनुसार समय पर जरूत के अनुसार आहार लेने क़ी आदत विकसित हो। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य जांच कराने और संयम बनाए रखने कहा।
गौरतलब है कि बुधवार क़ो खपराडीह स्थित श्री सीमेंट सयंन्त्र के एएफआर एरिया से तीक्ष्ण दुर्गन्ध के कारण खपराडीह हायर सेकेण्डरी स्कूल के कुछ बच्चों के स्वास्थ्य समस्या होने पर पीड़ित बच्चों अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया था। ज़िला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागो की संयुक्त जांच टीम गठन प्लांट साइट के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया और प्रबंधन द्वारा ए एफ आर साइट प्रबंधन मे पाई गई लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए तत्काल रूप से श्री सीमेंट कम्पनी के ए एफ आर एरिया, फीडर एरिया और श्रेडर एरिया को सील किया गया है।
इस दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा, उप संचालक खनिज कुंदन कुमार बंजारे, तहसीलदार कुणाल सरवैया, दिलीप श्यामल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर-एसपी पहुंचे खपराड़ीह, स्कूल व अस्पताल में छात्रों क़ी स्थिति का लिया जायजा
जिला प्रशासन क़ी त्वरित कार्यवाही, सीमेंट सयंत्र के ए.एफ.आर एरिया को किया गया सीलबंद
बलौदाबाजार । सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खपराडीह के स्कूली बच्चों का अचानक तबियत ख़राब होने क़ी सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल बुधवार को खपराडीह पहुंचे। उन्होंने हायर सेकेण्डरी स्कूल खपराडीह में बच्चों तथा शिक्षकों से मिलकर जानकारी ली।
बच्चों ने बताया कि सयंत्र से निकलने वाली गैस क़ी दुर्गन्ध के कारण बेचैनी, घबराहट क़ी समस्या हो रही है। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला में भर्ती पीड़ित छात्रों एवं अभिभावकों से मिले और अस्पताल में मौजूद चिकित्स्कों से जानकारी लेकर बेहतर ईलाज के निर्देश दिए। 18 पीड़ित छात्रों में से 12 को सीएचसी सुहेला में तथा 6 को बलौदाबाजार एवं भाटापारा के अस्पताल में स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज कराया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल सीमेंट सयंत्र के एएफआर एरिया को सीलबंद करने क़ी कार्यवाही क़ी गई।
कलेक्टर ने सीमेंट सयंत्र के अल्टरनेट फ्यूल रिसोर्स सेंटर के प्रमुख से पूछ- ताछ क़ी और सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि पर्यवारण संरक्षण मण्डल रायपुर तथा औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग क़ी टीम पहुँच गई है जो सयंत्र के एएफआर क़ी जांच करेगी।इसके साथ ही वायु प्रदुषण स्तर क़ी भी जांच करने के साथ निगरानी करेगी।उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रो के पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए अन्य स्थान पर पढ़ाई के वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि ग्राम खपराडीह में हायर सेकेण्डरी स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर क़ी दूरी पर सीमेंट सयंत्र स्थापित है। इस सयन्त्र से निकलने वाली गैस क़ी दुर्गन्ध के कारण स्कूल आने वाले कुछ छात्रों क़ी तबीयत ख़राब होने क़ी आशंका जताई जा रही है। इस दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा, उप संचालक खनिज कुंदन कुमार बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
चाइनीज मांझा को लेकर पर प्रशासन सख्त, प्रशासनिक टीम ने दुकानों क़ा किया निरीक्षण
बलौदाबाजार। पतंग में उपयोग किये जाने वाले खतरनाक चाइनीज मांझे क़ी बिक्री को लेकर जिला प्रशासन कड़ाई से निगरानी कर रही है।कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर नगरपालिका एवं राजस्व क़ी टीम द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को बलौदाबाजार, भाटापारा, पलारी सहित जिले के अन्य शहरों के बाजारों और पतंग दुकानों क़ा निरीक्षण किया गया। टीम को किसी दुकान में चाइनीज मांझे बेचने या दुकान में रखे जाने क़ी पुष्टि नहीं मिली। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वे चाइनीज मांझे की बिक्री न करें। चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए पाया गया तो सबंधित दुकान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पतंग उड़ाने के लिए दो तरह के मांझे का इस्तेमाल किया जाता है।पहला सूती मांझा और दूसरा चाइनीज मांझा।सूती मांझे की तुलना में चाइनीज मांझा ज्यादा खतरनाक होता है।चाइनीज मांझा नायलॉन के धागे से बना होता है और इस पर कांच या मैटेलिक पाउडर की परत चढ़ाई जाती है। यही वजह है कि इसमें धार ज्यादा होती है और इसका त्वचा पर असर बहुत जल्दी दिखाई पड़ता है।
छात्राओं की तबियत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, संयंत्र का किया घेराव...
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को सुहेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह कई छात्राएं अचानक बेहोश गईं। बेहोश होने से पहले छात्राओं को चक्कर आया और उल्टी होने लगी। आननफानन में उन्हें सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि श्री सीमेंट संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
वहीं एसपी और कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चियों का हाल- चाल जाना। इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
संयंत्र के सामने ग्रामीण कर रहे नारेबाजी
छात्राओं के बीमार होने के बाद ग्राम खपरा डीह के ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और संयंत्र के गेट के सामने सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण संयंत्र को बंद करने के लिए गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाइश देने में लगी हुई है।
इस मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ग्राम सुहेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। कलेक्टर ने गैस लीकेज की संभावना जताते हुए कहा कि, रायपुर से पर्यावरण विशेषज्ञ की टीम एवं हाइजीन लैब की टीम यहां आने के लिए रवाना हो चुकी है। जो कि, कारणों की जांच करेगी।
अचानक बेहोश हुईं छात्राएं, स्कूल में मचा हड़कंप...
सुहेला । बलौदाबाजार जिले के सुहेला ने सरकारी स्कूल में कई छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। छात्राओं को चक्कर आना और उल्टी होने जैसा लग रहा है। यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह का है। लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस मामले में लोगों का कहना है कि संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश रहे हैं।
एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से 30 से 35 बच्चों को सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी गेंदले के द्वारा मना करने पर विद्यालय में छुट्टी नहीं दी गई है।