छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार
अग्निवीर थलसेना भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 7 अक्टूबर 2025
भारतीय अग्निवीर थलसेना भर्ती में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वे आवेदक जिन्होने अग्निवीर की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और उक्त प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते है, वे इच्छुक आवेदक 17 अक्टूबर 2025 तक अग्निवीर थलसेना के ऑनलाईन पंजीयन फार्म एवं आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करा सकते है।
त्यौहारी सीजन में फिल्ड पर क़ानून व्यवस्था दुरुस्त रखें -कलेक्टर
कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
बलौदाबाजार 7 अक्टूबर 2025
कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आगामी दीपाली सहित अन्य त्योहारों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क़ानून व्यस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार,सचिव व कोटवार अलर्ट मोड़ पर रहे,प्रति दिन ऑल ओके रिपोर्ट लें। सभी एसडीएम शांति समिति की बैठक आयोजित करें। बड़े आयोजन जिसमें अधिक लोगों के एकत्रित होने की संभावना हो उसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य करें। मीना बाजार या अन्य मेला आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन में छूटे हुए किसनों का पंजीयन शीघ्र कराने के निर्देश क़ृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। इसीतरह डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भौतिक सत्यापन कार्य जल्द पूर्ण करने राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य के विरुद्ध पैनल स्थापना की समीक्षा करते हुए सीएसडीसीएल के अधिकारियो को आवेदक एवं वेंडर की बैठक कराने तथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने सम्मलेन आयोजित करने भी कहा।
कलेक्टर ने लोक कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अभिलेख तैयार करने एवं नगरीय निकायों में ठेले गुमटियों के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने कहा। उन्होंने सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी, सीपीग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, शिकायत शाखा, आदि कर्मयोगी अभियान, रजत महोत्सव,समय -सीमा के आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते एवं अवध राम टंडन सहित सभी एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
बलौदाबाजार। जिले में अक्टूबर माह की असामान्य बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे धान की खड़ी फसल पर भूरा माहो, ब्लास्ट, शीथ ब्लाइट और बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं।
धूप नहीं निकलने से पौधे कमजोर हो रहे हैं, और कीटनाशकों के बार-बार उपयोग के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही।
पिछले पंद्रह दिनों से बीमारियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ज्यादा बारिश के कारण धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं और लागत में भारी वृद्धि हो रही है। सब्जियों की फसलें जैसे लौकी, टमाटर, भिंडी और बैंगन भी प्रभावित हैं, जिनकी जड़ें गलने लगी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार यह समय धान के लिए बेहद संवेदनशील है, क्योंकि अधिकांश फसलें बाली और फूल की अवस्था में हैं। लगातार नमी से परागण प्रभावित हो रहा है, जिससे उत्पादन 25–30% तक घट सकता है।
सरकार ने 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा की है, लेकिन खेतों में नमी रहने से समय पर धान मंडियों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
कलेक्टर ने की एग्रीस्टेक पंजीयन एवं धान खरीदी तैयारी की समीक्षा
बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2025
कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को क़ृषि, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन एवं आगामी खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने छूटे हुए किसानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराने एवं सुचारु रूप से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि अब तक सर्वाधिक किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में हुआ है फिर भी कुछ किसान पंजीयन के लिए छूटे है। इनमे नगरीय निकाय, अन्य राज्यों के एप्प में पंजीयन एवं वनाधिकार पत्र वाले किसान शामिल हैं। उन्होंने समितिवार छूटे हुए किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन हेतु समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी के लिए समितियों एवं संग्रहण केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था, धान उठाव, निगरानी, किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 39 नये खरीदी केंद्र बनाए जा रहे है। नवीन केंद्रों में भी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
गांव-गांव, घर-घर में खेल संस्कृति स्थापित करना है : बृजमोहन
सांसद खेल महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक में बेहतर आयोजन के दिये निर्देश
बलौदाबाजार । सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक लगभग 13 विधाओं में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर 2025 तक़ होंगे। जिले में सांसद खेल महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में गुरुवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की और बेहतर आयोजन हेतु जरुरी निर्देश दिये।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल एवं फिट इंडिया का वातावरण बनाना तथा ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह व रूचि पैदा करना है। उन्होने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के तीन विकासखंड रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आते है। तीनो विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में लोगों का पंजीयन कराएं। क्यूआर कोड से ऑनलाइन पंजीयन 6 अक्टूबर तक करा सकते हैं। उन्होंने अलग-अलग खेल के लिए तीनो विकासखंड में स्थान चिन्हांकित करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस खेल महोत्सव में निजी स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सक्रिय भागीदारी करने कहा।
जिले से 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि, यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा।
सांसद खेल महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग एवं 9 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें खो-खो, कुश्ती, बालीबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा -कस्सी एवं रस्सी कूद खेल में प्रतियोगिता होगी। विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में से प्रत्येक खेल से आयु वर्गवार महिला एवं पुरुष विजेता प्रतिभागी एवं दल का चयन किया जाएगा। तृतीय चरण में लोकसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विजेता खिलाडी रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित विभिन्न विभागों के अधिकरी, आलोक अग्रवाल, रितेश श्रीवास्तव, प्रणव अवस्थी उपस्थित रहे।
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
बलौदाबाजार । जिले से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां थाना सिमगा क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्राओं के साथ जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़छाड़ करता था। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देवलाल साहू (52 वर्ष) निवासी ग्राम बनसांकरा, थाना सिमगा पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में धारा 74 बीएनएस एवं 9(G), 10, 11, 12(VI), 12 पाक्सो एक्ट के तहत 03 अलग-अलग अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी पुलिस की हिरासत में
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश के बाद कार्यवाही करते हुए थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने छात्राओं से प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़खानी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
बलौदाबाजार में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन
24 लाख 70 हजार रूपये की लागत से बनेगा भवन
07 सितम्बर 2025
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत रवान में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस भवन का निर्माण 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में विकास की रोशनी फैला रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल घनश्याम वर्मा, रवान की सरपंच श्रीमती निकिता अक्षय भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कमार दीदियों की ज़िंदगी में बिहान से जुड़कर आई खुशहाली
छः महीने में बाड़ी व्यवसाय से महिलाओं ने अर्जित की 25 हजार आमदनी
रायपुर, 4 सितम्बर 2025
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पीएम जनमन ग्राम बल्दाकछार की विशेष पिछडी जनजाति कमार महिलाओं ने बिहान समूह से जुड़कर अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। बिहान योजना के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूह की 9 दीदियों ने सामूहिक रूप से बाड़ी और नर्सरी व्यवसाय की शुरुआत कर अपने जीवन में आत्मनिर्भरता और खुशहाली का नया अध्याय लिखा है।
अप्रैल माह से आरंभ किए गए इस कार्य से महज छः महीनों के भीतर ही समूह ने सब्जियों की बिक्री से लगभग 25 से 30 हज़ार रुपये तक की आमदनी अर्जित की है।
यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है बल्कि यह भी दर्शाता है कि संगठित होकर महिलाएं अपने आर्थिक भविष्य को मज़बूत कर सकती हैं। समूह की दीदियों ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा हुआ और आज वे अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों में आर्थिक योगदान दे रही हैं।
वे कहती हैं— “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा चलाई जा रही बिहान योजना ने हमारे जीवन को बदलने का अवसर दिया है। यह योजना हमारे लिए सिर्फ़ आत्मनिर्भरता का साधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम है। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।” आज बल्दाकछार की कमार दीदियां अपने परिश्रम और सफलता से न केवल अपने गांव में बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।
बिहान समूह के अंतर्गत किए जा रहे इस सामूहिक प्रयास से यह साबित होता है कि जब महिलाएं एकजुट होकर कार्य करती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है।
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत: 200 रुपए से अचानक 22 हजार का बिजली बिल...
गले में मीटर लटकाकर कलेक्टर दफ्तर पहुँचा उपभोक्ता
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में बिजली विभाग की मनमानी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ग्राम सुढहेला निवासी विश्वनाथ भारद्वाज मंगलवार को गले में स्मार्ट मीटर लटकाए हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँच गया।
विश्वनाथ का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद विभाग ने 8 महीने तक बिजली बिल जारी नहीं किया। लेकिन अचानक ही उसे 22 हजार रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया।
200 रुपए से कभी नहीं बढ़ा था बिल
युवक ने बताया कि पुराने मीटर से उसका बिजली बिल कभी भी 200 रुपए से ज्यादा नहीं आया। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले तो बिल नहीं आया और फिर अचानक हजारों का बिल थमा दिया गया।
जब उसने स्थानीय बिजली कार्यालय में शिकायत की तो अधिकारियों ने पहले टालमटोल किया और फिर कहा कि बिल चुकाना ही पड़ेगा। बाद में मुख्यालय कार्यालय में जांच हुई तो बिल को घटाकर 50% यानी 10,800 रुपए कर दिया गया।
स्मार्ट मीटर लौटाना चाहता हूँ
विश्वनाथ ने इस मनमाने बिल का विरोध जताते हुए गले में स्मार्ट मीटर लटकाकर कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिया और कहा कि वह यह मीटर लौटाना चाहता है।
उपभोक्ता परेशान, विभाग खामोश
गौरतलब है कि बलौदाबाजार जिले में मनमाने बिजली बिल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उपभोक्ता कार्यालय पहुँचते हैं तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, सिर्फ एक ही बात कही जाती है — "बिल पटाना ही पड़ेगा"।
अब देखना होगा कि कलेक्टर की दखल के बाद बिजली विभाग इस ग्रामीण की समस्या का क्या समाधान करता है।
पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुधन को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और एवं 120 लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 30 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, एक पशु में कृत्रिम गर्भाधान तथा 11 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया।
कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशानुसार उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मार्गदर्शन में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सरखोर के गौठान में पशुओं हेतु शिविर आयोजन किया गया। शिविर में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट से डॉ. नेहा यादव, श्री जानू जांगडे एवं पशु चिकित्सालय-अहिल्दा से डॉ. संतोष पुरेना, श्री हेमंत विश्वकर्मा ने पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि पशु चिकित्सालय अहिल्दा की टीम के द्वारा विगत दिनों ग्राम सरखोर के गौठान में रखे गये पशुओं का स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से किया जा रहा है।गौठान में लगभग 160 पशु रखा जा रहा है, जिसके लिये ग्राम पंचायत द्वारा 04 पशु चरवाहा रखे गये हैं। चरवाहे द्वारा प्रतिदिन पशुओ को 5-6 घंटा चराया जाता है।
गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था भी पंचायत द्वारा की गई है। इसके साथ ही तहसीलदार लवन ने भी गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच एवं चरवाहों से पूछताछ कर आवश्यक व्यवस्था गौठान में रखे जाने वाले मवेशियों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने निर्देशित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में सरपंच के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों और ग्राम के पशु चरवाहो का भी विशेष सहयोग रहा।
रायपुर : गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त को मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव
कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा,बेहतर व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश
रायपुर, 13 अगस्त 2025
संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा।बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी बुधवार को गिरौदपुरी धाम पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अधिकारियो को साथ लेकर जन्माष्टमी उत्सव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जन्माष्टमी उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा और व्यवस्था हेतु जरूरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, एम्बुलेंस, साफ -सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली और जो कार्य शेष है उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गये जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति हो। उन्होंने गिरौदपुरी मेला हेतु स्वीकृत 5 सोलर हाई मास्ट लाइट में से स्थापित करने हेतु शेष 2 को प्राथमिकता अनुसार स्थलों पर लगाने का कार्य जल्द पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि गिरौदपुरीधाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छायादार शेड निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यो की भी स्वीकृति मिली है।
पर्यटन विभाग द्वारा कुल एक करोड़ अट्ठाईस लाख के दस कार्य अनुशंसित किये गये है जिनकी स्वीकृति पिछले माह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को प्रदान की गई है। इसमें प्रमुखतः अमृत कुण्ड से पंच कुण्डीय होते हुए छाता पहाड़ सीढ़ी निर्माण कार्य भाग 1, 2 एवं 3 प्रत्येक भाग 19.88 लाख रुपये, मेला परिसर में समतलीकरण कार्य 15. 54 लाख,छाता पहाड़ में शेड निर्माण कार्य 14.45 लाख,गिरौदपुरी में सामुदायिक भवन निर्माण 13.95 लाख शामिल है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि गिरोधपुरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु लगभग 56 करोड़ की गिरौदपुरी समूह पेयजल परियोजना स्वीकृत की गई है जिसका कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और मार्च अंत के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के 23 गांव लाभान्वित होंगे।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गिरौदपुरी में विकास कार्य हेतु प्राधिकरण मद से दो करोड़ की राशि स्वीकृति की घोषणा की गई है।
सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर
कृषि विभाग के साथ ही एसडीएम व तहसीलदार क़ो छापेमारी के निर्देश
उर्वरक से सम्बधित समस्या या शिकायत के लिए जिला कंट्रोल रूम से कर सकते हैं संपर्क
बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को जिले के सहकारी समितियों में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण तथा क़ृषि सेवा केंद्रों द्वारा निर्धारित दर पर विक्रय को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। निजी दुकानों द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वकर का विक्रय किया जाए।
कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि कृषि विभाग सहित एसडीएम एवं तहसीलदार भी सेवा केंद्रों में छापेमारी कर उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही करें। लगातार जांच अभियान चलाएं और अनियमिता पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं। उर्वरक लेने में कोई समस्या न आने दें। निजी विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखें। सभी विक्रेताओ को उर्वरक विक्रय का बिल किसानों को देना होगा। प्रतिदिन उर्वरक भण्डारण और वितरण स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना होगा तथा पॉस से पावती की क्लियरेंस भी करना होगा। बताया गया कि जिले में लगभग 2000 मेट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है वहीं 200 मेट्रिक टन यूरिया सोमवार को मिलने वाला है। 529 टन डीएपी डबल लॉक में उपब्ध है।
निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक विक्रय हो- कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि छतीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक का विक्रय सहकारी समितियों और क़ृषि सेवा केंद्रों में होनी चाहिए। खरीफ 2025 हेतु रासायनिक उर्वरक विक्रय के लिए निर्धारित मूल्य अनुसार यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरा, डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरा,एमओपी 1535 रुपये प्रति बोरा,एनपीके (12:32:16 नवीन स्कन्ध) 1720 रुपये प्रति बोरा,एनपीके (20:20:0:16 नवीन स्कन्ध) 1300 रुपये प्रति बोरा, एसएसपी (पावडर) 474 रुपये प्रति बोरा है।
कंट्रोल रूम से कर सकते हैं सम्पर्क - सहकारी समिति या निजी दुकानों में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या कोई शिकायत हो टो जिला कंट्रोल रूम संपर्क केंद्र नंबर +91-9201899925 पर सूचित कर सकते है। प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषण पर जिला बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन
बलौदाबाजार में युवक की हत्या, जांच करने पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमला...
बलौदाबाजार । जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में थरहीडीह गांव के पास हुई एक हिंसक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुल्हाड़ी और डंडों से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना का विवरण
1 अगस्त की शाम को अमन वर्मा, त्रिलोकचंद उर्फ नानू कौशिक और मेमचंद कौशिक तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार होकर थरहीडीह से अपने गांव झबड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान थरहीडीह नर्सरी के पास अजय केंवट और उसके साथियों ने त्रिलोकचंद की बाइक को रोका और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और लोहे की टंगिया से हमला कर दिया। हमले में त्रिलोकचंद कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेमचंद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन वर्मा मौके से भाग निकला और घटना की सूचना दी।
पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे तोड़े
घटना की सूचना मिलने के बाद 2 अगस्त को जब कसडोल थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने ग्राम मडकड़ा पहुंची, तब कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए।
दो प्रकरण दर्ज
हत्या और पुलिस पर हमले के मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
हत्या के मामले में दर्ज धाराएं:
BNS की धारा 127(1), 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1), 324(4), 324(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पथराव के मामले में दर्ज धाराएं:
BNS की धारा 126(2), 296, 351(3), 221, 324(4), 125, 132, 191(2), 191(3), 190, 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
हत्या के आरोप में गिरफ्तार:
अजय केंवट (27 वर्ष)
लक्की केंवट उर्फ लालू (21 वर्ष)
रामभरोस यादव (26 वर्ष)
सुखदेव यादव (26 वर्ष)
राजू यादव (50 वर्ष)
तोड़फोड़ और पथराव के आरोप में गिरफ्तार:
रामभरोस यादव (पुनः आरोपी)
सुखदेव यादव (पुनः आरोपी)
राजू यादव (पुनः आरोपी)
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर रही है ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। मृतक के परिजनों से सहानुभूति व्यक्त करते हुए, प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
छत्तीसगढ़ में अब तहसीलदार करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सप्ताह भर से आंदोलनरत हैं।
शासन से बार-बार निवेदन और आग्रह के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जिसके बाद संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है।
दरअसल, 31 जुलाई 2025 को संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार लहरे के नेतृत्व में प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत से लगभग 1 घंटा 30 मिनट की बैठक की। सकारात्मक पहल के अभाव में बैठक विफल रही।
वार्ता के दौरान संघ ने 17 सूत्रीय मांगों की वस्तुनिष्ठ और विधिपूर्ण प्रस्तुति की। सचिव ने प्राथमिकता जाननी चाही, जिस पर संघ ने स्पष्ट किया कि, उनकी सभी मांगें अत्यंत आवश्यक हैं, फिर भी कुछ मांगों को शीर्ष प्राथमिकता की श्रेणी में रखते हुए विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
आपदा पीड़ित 2 परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,25 जुलाई 2025
प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों मे भगवंतीन पति स्व.गोपीराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडीहा, तहसील लवन एवं देवकी देवदास पति स्व. दिनेश कुमार, निवासी ग्राम डमरू, तहसील लवन शामिल हैं। पीड़ितों के निकट परिजनों के आग में जलने एवं सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
सड़क किनारे मिली युवक की लाश, दो संदिग्ध गिरफ्तार
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बोईरडीह के पास देर रात एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के पशुपालक राजू यादव के रूप में हुई है, जो रोज़ाना मवेशियों को चराने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। राजू यादव का शव गांव के नजदीक मुख्य सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
दो संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। फिलहाल पलारी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि, दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, अभनपुर पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति बेहद सरल स्वभाव के थे और इस तरह की वारदात से पूरा गांव सदमे में है।