छत्तीसगढ़ / मुंगेली
सपना हुआ साकार,मुस्लिम जमातखाना और आवासीय व व्यवसायिक भवन की सौगात,वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज ने रखी संगे बुनियाद
मुंगेली//छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का आज मुंगेली दौरा कई अहम कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान डॉ. राज ने मुंगेली मुस्लिम जमात द्वारा हाजी लाल खान मुस्लिम जमातखाना का शिलान्यास किया। यह भवन सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।इसके अलावा सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा मल्हापारा क्षेत्र में प्रस्तावित व्यवसायिक व आवासीय भवन का संगे बुनियाद भी रखी गई। इस कॉम्प्लेक्स से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है साथ ही समाज के जरूरतमंद को आवासीय भवन मिल सकेंगे..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेटमंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज व अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे...कार्यक्रम के दौरान डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कबाड़ दुकान में लगी आग युवको की काफी मशक्कत के बाद बुझी आग
काफी समय से लोरमी नगरपालिका में दमकल नही
छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लोरमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
लोरमी। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लोरमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अभिनव ध्रुवे ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि जयदीप वैष्णव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन
लोरमी - मुंगेली जिला शतरंज़ संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष शतरंज़ बालक - बालिका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल दिन रविवार को विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दिलीप कुमार साहू , व्याख्याता, शासकीय. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि एवम आयोजक प्रमुख सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष , मुंगेली जिला शतरंज़ संघ प्रतियोगिता डायरेक्टर देवराज वंदे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत मुंगेली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, नशे मे लिप्त व्यक्तियों को भेजा गया जेल*
प्याऊ घर खोलना हैं पुण्य का काम - गुरमीत सलूजा
लोरमी - कहते हैं कि जल है तो कल और यह कहावत गर्मी के दिनों में ज्यादा चरितार्थ साबित होती हैं जल की महत्ता को समझते हुए इस भीषण गर्मी में राह चलते हुए लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा अपने प्याऊ घर की शुरुआत की गई हैं जिसमें अभी तक 5 प्याऊ घर लोरमी के प्रमुख जगहों पर रखी गई है जहां से राह चलते एवं आम जनता लोगों को पानी मिलता रहेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि गर्मी के दिनों में प्याऊ घर खोलना पुण्य का काम है लोरमी मण्डल के उपाध्यक्ष विकास केशरवानी ने कहा कि प्याऊ घर जनहित का काम है हम लोगों को ऐसे काम हमेशा करना चाहिए टीम के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि गर्मी के दिनों में राह चलते मुसाफिर पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ऐसे लोगों की मदद और सेवा हेतु यह प्याऊ घर खोला गया हैं अभी और प्याऊ घर समिति के द्वारा खोला जायेगा एवं लोगों की सेवा की जायेगी इस नेक काम में समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं इस अवसर पर तामेश्वर साहू मनीष यादव सुमन धीवर रामु साहू अभय साहू उपस्थित थे।
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी
प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर
समरसता और समानता का संदेश लेकर मारूकापा और पथर्री पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
बाबा साहब के विचारों से मजबूत हो रहा सामाजिक न्याय का आधार : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत
पीएम सूर्य घर योजना के कई फायदे, सोलर पैनल से मिलेगी मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का भी अवसर : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका में लगाई जन चौपाल
गांव बस्ती चलो अभियान के तहत लोरमी के गांव-गांव पहुंची सरकार, जनचौपाल में जनता की समस्याओं का किया समाधान
ग्राम सरपंच नरेंद्र व ग्रामवासियों ने अरुण साव को दिया धन्यवाद
लोरमी - वर्षों से गांव के बीचों बीच कीचड़ और खतरनाक गढ्ढों से लोगों को निजात दिलाने सुंदर व आकर्षक सीसी रोड की सौगात देने के लिए लोरमी के लाडले विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी को ग्रामवासियों ने बारम्बार धन्यवाद ज्ञापित किया है।गांव वालों की मांग पर संवेदनशील नेता अरुण साव ने ग्रामीण लोगों के जन जीवन को सुगम बनाने 7 लाख स्वीकृत कराए जिसे सरपंच ग्राम पंचायत मसना ने कार्य एजेंसी के रूप में पूरा बनवाया। सरपंच नरेंद्र ध्रुव व सचिव प्रेमलता कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि अरुण साहू ने जनपद सीईओ तथा पंचायत के इंजीनियर नितिन चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में राजा साहू के घर से डाला राम साहू के घर तक सड़क निर्माण कराया।ग्रामीण रमाकांत कश्यप ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि पहली बार अरपा नदी के रेत से व सही सामग्री निर्माण कार्यों में उपयोग में लाकर सीसी रोड बनवाए गए हैं जो टिकाऊ रहेगा।लोगों को आने जाने में सहूलियत होगा।वहीं महामंत्री हीरा साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।सेवा निवृत्त शिक्षक द्वारिका दास ने सरपंच के काम को प्रशंसनीय बताया व आने वाले समय में बेहतर से बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्साहित किया।संतोष कश्यप पूर्व सरपंच ने आने वाले विकास कार्यों को भी इसी संजीदगी से कराने की अपील की।आपको बता दें कि दिन में तो काम होता ही था साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए सरपंच ने स्वयं मोर्चा सम्हाला और रात रात भर पाइप लगाने में श्रम पूर्वक सहयोग करते थे।मजदूरों के साथ मिलकर प्रत्येक रात्रि 10 बजे से 4 बजे तक सरपंच और उसके युवा प्रतिनिधि अरुण साहू ने खूब मेहनत किया है।जहां लोग इस सड़क मॉडल की तारीफ किए हैं वहीं इसे अनेक गांवों में अपनाने की बात भी कह रहे हैं।लोगों को आंगन जैसा महसूस हो रहा है।नाली में शुरुआत में ही जालीदार छन्नी और चेंबर लगा देने से और दोनों तरफ पेंटिंग करने से सड़क मजबूत के साथ आकर्षक भी लग रहा है।सरपंच प्रतिनिधि अरुण ने अरुण साव जी को धन्यवाद करते हुए और भी विकास कार्यों की सौगात देने की अपील की है साथ ही संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने समय पर अच्छा काम करने के लिए मार्गदर्शन किया है। इस अवसर पर रघुनंदन साहू उपसरपंच, खेलन साहू, नील कुमार जांगड़े, तोता राम साहू, राजा मानिकपुरी, उत्तम कश्यप, जगदीश कश्यप, उतरा कश्यप, सीताराम साहू, रामसहाय कश्यप, मनोज कश्यप, शुभम पाठक, यज्ञ साहू उपस्थित रहे हे
लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला
प्रशासन सख्त, आरोपियों पर हुई कार्रवाई , एफआईआर दर्ज
अवैध रूप से शराब तस्करी, बिक्री करने वाले एवं सटोरियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
➡️ थाना लोरमी में 01 प्रकरण मे 01 आरोपी से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा (9 बल्क लीटर) व परिवहनरत 01 नग मोटरसायकल एवं जरहागांव मे 50 लीटर महुआ शराब एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये व सट्टा पट्टी वाट्सअप 02 नग मोबाइल को किया गया जप्त
“गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न
लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान तथा प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम डिंडोल की पुण्यभूमि में एक अत्यंत गरिमामयी, उत्साहपूर्ण एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने वाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि भाजपा की जनसेवा, राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम का समापन
लोरमी - आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम का समापन हुआ। खेल केंद्र लोरमी में आयोजित इस आयोजन में बच्चों ने योग, ध्यान, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया के साथ इनट्यूशन प्रक्रिया सीखे और आज इनट्यूशन के माध्यम से बच्चे ब्लाइंडफोल्ड लगा करके कार्ड रीडिंग बुक रीड कर पा रहे हैं। नोट के नंबर, कलर बता पा रहे हैं। पिक्चर्स बता पा रहे हैं ।चेस , लूडो खेल पा रहे हैं पेरेंट्स के साथ एक्टिविटीज कर रहे हैं ,सभी बच्चों का इनट्यूशन बहुत अच्छे से प्रारंभ हुआ है और सभी बच्चों ने अपना अनुभव बताया कि यह आयोजन बहुत ही लाभप्रद है बच्चों के लिए और सभी पालक को अपने बच्चों को यह गिफ्ट जरूर देना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक विकास एवं उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अधिक बढ़ा रहेगा और निश्चित ही उनको यह प्रोग्राम भविष्य के लिए सहायक रहेगा।
चिल्फी पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चरित्र शंका मे पत्नि को डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
➡️ आरोपी पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर चिल्फी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल
विश्व होमियोपैथी दिवस पर डॉक्टर श्रद्धा पाठक बी एच एम एस को सम्मानित किया गया
लोरमी - विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर की होम्योपैथी बी एच एम एस डॉक्टर श्रीमति श्रद्धा पाठक जो विगत 21वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं । इनका सम्मान आज मेडिकल टीम द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया । तथा होमियोपैथी चिकित्सा के संस्थापक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की सराहना की । टीम द्वारा होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने लोगों से अपील की । इस अवसर पर डॉक्टर अजय पाठक ,मिंटू छाबड़ा, अवधेश सिंह,जीवन साहू , राजेंद्र साहू , आदि उपस्थित थे ।