छत्तीसगढ़ / रायगढ़
रायगढ़ में हाथियों के हमले से दो महिलाओं की मौत, लैलूंगा क्षेत्र में दहशत
रायगढ़ । जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र से मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गमेकेला भद्रापारा गांव में बीती रात एक उग्र हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को घर के आंगन में सोते समय कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं खुले आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और हमला कर दिया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई, लेकिन दोनों महिलाएं हाथियों के रास्ते में आ गईं।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
21 हाथियों का झुंड बना खतरा
जानकारी के मुताबिक, करीब 21 हाथियों का झुंड इन दिनों लैलूंगा के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण गहरे डर में जी रहे हैं। वन विभाग द्वारा गश्त और निगरानी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
मांग: सुरक्षा और मुआवज़ा
ग्रामीणों ने वन विभाग से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में हाथियों को नियंत्रित करने के लिए स्थायी योजना की भी आवश्यकता जताई है।
रायगढ़ में अवैध रूप से रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
फर्जी वोटर आईडी बनवाने का आरोप
रायगढ़ । रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों बिना भारतीय नागरिकता के लंबे समय से कोडातराई गांव में रह रहे थे और भारतीय चुनाव आयोग के फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इफ्तिखार शेख (29) और उसकी पत्नी अर्मिश शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट और वैध एलटीवी वीजा तो था, लेकिन इन्होंने फॉर्म-6 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाया था।
पुलिस की कार्रवाई:
रायगढ़ पुलिस बीते तीन दिनों से जिले में बाहरी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के घर पर दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 199, 200, 419, 467, 468 और 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
क्या बताया आरोपियों ने:
पूछताछ में इफ्तिखार और अर्मिश शेख ने बताया कि वे पाकिस्तान के कराची जिले के लांडी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ समय से कोडातराई में मजदूरी का काम कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि जिले में अन्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तलाश भी जारी है।
रायगढ़ में पकड़ाए दो पाकिस्तानी! फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, आरोपी गिरफ्तार..
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव को रविवार को सूचना मिली कि ग्राम कोड़ातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है।
पाकिस्तानी पकड़ाए..
जानकारी मिलते ही तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं। मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई।
रायगढ़ जिले में बुधवार को सुबह खेत में पानी सिंचाई के लिए जा रहे ग्रामीण का हाथी से आमना-सामना हो गया।
रायगढ़ । जिले में बुधवार को सुबह खेत में पानी सिंचाई के लिए जा रहे ग्रामीण का हाथी से आमना-सामना हो गया। हाथी के हमले से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए छाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घायल स्थिति में उसकी चीख सुनकर आस-पास खेतों में कार्य कर रहे मजदूर व किसान एकजूट होकर पहुंचे और हाथी को खदेड़ने का प्रयास किए। जिससे हाथी जंगल की ओर वापस भाग गया। हांलाकि इस हमले में ग्रामीण जेम एक्का घायल हो चुका था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए छाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाकर उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई ।
12 हाथियों का दल कर रहा विचरण
विदित हो कि दो दिन पूर्व 12 हाथियों का दल धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल के कुछ गांवों में विचरण करते हुए देखा गया था। जो कि राजा पहाड़ की ओर गए थे। इसके कारण धरमजयगढ़ व छाल के प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों के विचरण को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है।
कराई गई मुनादी
इस हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में मुनादी कराई है कि कोई भी ग्रामीण गांव के आस-पास जंगल व व जंगल से लगे खेतों की ओर एक दो की संख्या में न जाएं।
सुशील रामदास व राजेश अग्रवाल नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए कार्यों के कारण मिली जीत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास और चैंबर के पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए जनसंपर्क अभियान और रणनीति के चलते एकता पैनल के प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल को प्रदेश मंत्री पद पर जीत मिली है। इस जीत को रायगढ़ चैंबर की टीम और व्यापारी समुदाय के सहयोग की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
सुशील रामदास और राजेश अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी टीम द्वारा व्यापारी बंधुओं के बीच किए गए निरंतर संपर्क और पूर्व कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर व्यापारी समुदाय ने शक्ति अग्रवाल को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने मेहनत से व्यापारियों तक पहुंच बनाई और उनके विश्वास को जीता। इस जीत के लिए हम सभी व्यापारी बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
जनसंपर्क अभियान और रणनीति
चैंबर की टीम ने शक्ति अग्रवाल के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। सुशील रामदास और राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। चैंबर के पूर्व कार्यकाल में किए गए अनुपम कार्यों और व्यापारी हितैषी नीतियों को भी चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाया गया। इसके अलावा, सोशल मीडिया और स्थानीय जनसम्पर्क के माध्यम से भी जनसमर्थन जुटाने में सफलता मिली।
व्यापारी समुदाय का सहयोग
इस चुनाव में व्यापारी समुदाय ने बड़ी संख्या में शक्ति अग्रवाल को समर्थन दिया। चैंबर के नेताओं ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें शक्ति अग्रवाल के एजेंडे से अवगत कराया। इसके परिणामस्वरूप, व्यापारियों ने एकजुट होकर उन्हें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भविष्य की योजनाएं
चैंबर के नेताओं ने कहा कि यह जीत व्यापारी समुदाय के हितों को और मजबूती से उठाने का अवसर है। सुशील रामदास व शक्ति अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार और उद्योग जगत को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि चैंबर की टीम प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस जीत के साथ ही, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का परिचय दिया है।
जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पटक-पटक कर ले ली जान
रायगढ़ । गुरुवार की सुबह जंगल गए एक ग्रामीण का हाथी से सामाना हो गया। युवक जब तक खुद को बचा पाता हाथी ने उसे पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा दर्ज करते हुए शव को अस्पताल भेजा जहां मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया…
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बायसी निवासी भगतराम राठिया पिता मतवार राम राठिया (50 वर्ष) गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे घर से निकला और आमगांव व खलघोरा जंगल की तरफ जा रहा था। वह बीट क्रमांक 372 आरएफ की ओर घने जंगल में प्रवेश किया तो दल से बिछड़े हाथी से उसका सामना हो गया।
दी गई तात्कालिक राशि
घटना के बाद धरमजयगढ़ वन विभाग की टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ अभिषेक योगावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिया गया है। साथ ही प्रकरण तैयार होने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपए और दिया जाएगा।
धरमजयगढ़ के आमगांव व खलघोरा जंगल की घटना
Elephant Attack: धरमजयगढ़ रेेंज में अलग-अलग दल में करीब 140 विचरण कर रहे हैं। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए आसपास के गांव के लोगों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है, ताकि इस तरह के हादसे बचा जा सके। साथ ही हाथी मित्र दल व ट्रेकर दल लगातार इनकी निगरानी कर रही है।
हाई वोल्टेज करंट से मौत के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 फरार, जानें मामला…
रायगढ़ । धरमजयगढ़ के ग्राम गेरसा में रेलवे खंभे से बिजली तार चोरी के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च 2025 की है।
वायर काटने वाला कटर बरामद
उक्त तिथि को जब मृतक दिनेश साहू 33 वर्ष निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया, अपने साथियों के साथ बिजली के तार चोरी करने पहुंचा था और करंट की चपेट में आ गया था। धरमजयगढ़ पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना स्थल से एक वायर काटने वाला कटर बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के साथ मृतक के साथियों से पूछताछ की।
चोरी का मामला दर्ज
जांच में यह सामने आया कि मृतक दिनेश बिजली मिस्त्री था और उसके साथियों ने यह जानते हुए कि रेलवे खंभे में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा है, उसे खंभे पर चढ़ाकर तार काटने भेजा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 105, 303 (1), 62, 3(5) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गैर इरादतन हत्या और चोरी का मामला दर्ज किया।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश
CG News: वहीं आरोपियों की शिनाख्त के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर चार आरोपी मनोज साहू पिता सेतराम सारथी निवासी छोटे देवगांव, नरेश साहू पिता स्व. परसराम साहू निवासी कुधरीपारा बोतल्दा थाना खरसिया, चंदन सारथी पिता रमेश सारथी निवासी कुधरीपारा को गिरफ्तार किया गया।
जिंदल कोल माइंस में हुआ ब्लास्ट! वैन में छिटककर गया पत्थर, एक युवक की हुई मौत..
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धौंराभांठा में तमनार ब्लॉक अंतर्गत जिंदल के कोल माइंस सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्टिंग में हुई युवक की मौत, दो घायल
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोल माइंस सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां काम कर रहे आयुष (24) निवासी ओडिशा दो अन्य साथियों के साथ एक वैन के भीतर बैठा था। माइन में ब्लास्ट हुआ तो एक बड़ा पत्थर छिटककर वैन का कांच तोड़ते हुए सीधे आयुष के सीने पर लगा और वह अचेत हो गया। अन्य दोनों को चोट आई।
पुलिस कर रही जांच
घटना से माइंस में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
रायगढ़ में दोहरी हत्या से सनसनी: घर के भीतर मिला मां-बेटी का शव...
रायगढ़ । जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आई है। गायत्री मंदिर के पास स्थित एक घर में मां और बेटी की लाश खून से सनी हालत में मिली। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान उर्मिला सिदार (48) और पूर्णिमा सिदार (22) के रूप में हुई है। परिवार की छोटी बेटी किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गई थी और सुबह लौटने पर उसने घर के भीतर यह वीभत्स दृश्य देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुसौर थाना पुलिस के अलावा साइबर सेल और डॉग स्क्वाड भी जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है, और आरोपियों की तलाश जारी है।
नाग-नागिन का अद्भुत मिलन, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत
रायगढ़ । लैलूंगा के एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेम करते हुए नजर आया। जैसे ही लोगों की नजर इस दुर्लभ दृश्य पर पड़ी, देखते ही देखते वहाँ भारी भीड़ इक_ा हो गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ इसे प्राकृतिक प्रेम का प्रतीक मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे किसी शुभ घटना का संकेत मानते हुए पूजा-पाठ करने की भी बात कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग-नागिन का जोड़ा खेत में आपस में लिपटा हुआ था और बड़ी ही शांत मुद्रा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा था। यह दृश्य लगभग आधे घंटे तक चला, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी खींची, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रायगढ़ अनुभाग के 70 पटवारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट...
रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर सभी एसडीएम ने अपने तहसीलों में पटवारियों के प्रभार में फेर बदल किया है। 9 अप्रैल को यह स्थानांतरण आदेश जारी कर सभी स्थानांतरित पटवारियों को रिलीव कर सभी को 11 अप्रैल को अपने नए प्रभार में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में सबसे अधिक 70 पटवारियों का ट्रांसफर रायगढ़ अनुभाग अंतर्गत किया गया है। वहीं खरसिया में 24, लैलूंगा में 25, धरमजयगढ़ में 14 और घरघोड़ा में 36 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है।
इस संबंध में भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला रायगढ़ में राजस्व प्रशासन के उत्कृष्ठ संचालन तथा प्रशासनिक काम-काज की बेहतरी की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुये राजस्व प्रशासन में पटवारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किये गये हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 169 पटवारियों को उनके पदस्थापना स्थल वाली तहसील से भिन्न तहसीलों तथा पटवारी हल्कों में पदस्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ द्वारा 70 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया द्वारा 24 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा द्वारा 25 पटवारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ द्वारा 14 पटवारियों को एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा द्वारा 36 पटवारियों को दिनांक 09 अप्रैल 2025 को उनके वर्तमान कार्य स्थल से हटाकर नवीन कार्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
समस्त पटवारियों को अपने नवीन कार्य स्थल पर 11 अप्रैल को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्य प्रभार ग्रहण करने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। उपरोक्त स्थानांतरण से जिले के राजस्व प्रशासन में एक नवीन गतिशीलता स्थापित होगी तथा लोक हित के कार्य और अधिक प्रभावी तथा कुशलतापूर्ण ढंग से संपादित किये जा सकेंगे।
चोरी की 16 बाइक के साथ चार गिरफ्तार
रायगढ़ । शहर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने थोड़ा लगाम लगाते हुए 16 चोरी की बाइकें के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वाहन चोर और दो चोरी की संपत्ति के खरीदार शामिल हैं। गिरोह के खुलासे की शुरुआत उस समय हुई जब मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अजय कुमार कोसले नामक युवक अपने साथी विष्णु कोसले के साथ मिलकर रायगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
सूचना की पुष्टि होते ही अजय से पूछताछ किया गया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह और विष्णु मिलकर पुसौर, खरसिया, जूटमिल, कोतवाली, चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों से मोटर साइकिलें चुरा रहे थे और इन्हें सारंगढ़ के मनोज देवांगन तथा महासमुंद के हृदय देवांगन को 10 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे।
पुलिस टीम ने आरोपी आजय कोसले से 04, विष्णु कोसले से 03, मनोज देवांगन से 04 तथा हृदय देवांगन से 05 कुल 16 बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मास्टर चाबी बनाकर रात के अंधेरे में सुनसान जगह खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे और चोरी की गई बाइक को एक दिन अपने किराए के मकान में छिपाकर अगले दिन खरीदारों को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा 112(2), चोरी संपत्ति की खरीदी-बिक्री से संबंधित धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला दर्ज किया।
छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है- प्रदेश चेम्बर
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जो कार्य कर रही है वह आने वाले दिनों में प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष हीरा मोटवानी एवं महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज जो बजट पेश किया है वह भी दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें वित्त का आबंटन इस तरह से किया गया है कि प्रदेश में बेहतर आधारभूत संरचना के साथ-साथ सरल एवं उम्दा प्रशासन, तकनीक का उपयोग, साथ-साथ औद्योगिक संवर्धन जिसे गति के नाम दिया गया है। जिससे न केवल लोगों को सुविधा होगी बल्कि औद्योगिक क्षेत्र के संवर्धन के साथ बेरोजगारी की समस्या भी हल होगी।
इसी तरह महतारी वंदन योजना ,नर्सिंग कॉलेज ,फिजियोथेरेपी कॉलेज, फार्मास्यूटिकल पार्क ,मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना प्रदेश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उम्दा सड़कों का जाल प्रदेश की राजधानी को स्टेट कैपिटल रीजन बनाना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना ,छोटे व्यापारियों के पुराने वेट एवं सेल टैक्स की माफी ,संपत्ति हस्तांतरण में लगने वाले स्टांप ड्यूटी में छूट जैसे निर्णय स्वागत योग्य है। कुल मिलाकर यह बजट आने वाले दिनों में प्रदेश की तरक्की में अपनी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही थी की बजट में समाधान स्कीम की भी घोषणा हो जाएगी परंतु वह नहीं हो पाई है अतः वित्त मंत्री जी से निवेदन है कि वह जल्दी से जल्दी अपने घोषणा पत्र के अनुसार समाधान स्कीम को भी लागू करवाएं ।
घूस लेते महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रायगढ़। नापतोल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक को पेट्रोल पंप संचालक से 8 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नापतौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा ने पेट्रोल पंप संचालक से रिश्वत की मांग की थी।
पेट्रोल पंप संचालक ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए महिला निरीक्षक को दिए थे, इसके बाद दूसरी किस्त की रकम 8 हजार रुपये की मांग की।
इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक ने एसीबी से की और सोमवार सुबह रायगढ़ में एसईसीएल रोड स्थित नापतोल विभाग में एसीबी की टीम ने दबिश दी जहां पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर ट्रैप आयोजित कर महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा को 8 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। महिला निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
नापतौल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
रायगढ़। रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को नापतौल विभाग की इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नापतौल इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा पेट्रोल पंप में नापतौल की गड़बड़ी को लेकर वहां के संचालक से 18,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थी। इसमें से उसने पहले ही 10,000 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए थे। बाकी बचे 8,000 रुपये की रकम लेते हुए आज उसे ACB ने पकड़ लिया।
ACB की इस कार्रवाई से जिले के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
चाय बेचने वाला बना रायगढ़ का महापौर, ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 27 हजार वोट से बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है. जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे. चुनाव जीतने के बाद भी जीववर्धन लोगों को चाय पिला रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दुकान में रहकर ही लोगों की समस्या को सुनूंगा और उसका समाधान करूंगा. बता दें कि भाजपा ने चाय बेचने वाले भाजपा कार्यकर्ता जीववर्धन चौहान पर भरोसा जताकर उन्हें रायगढ़ महापौर का टिकट दिया था. यहां चुनावी प्रचार का कमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी संभाले थे. मंत्री चौधरी ने लगातार कैंपेन चलाकर भाजपा के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा था. वहीं सीएम विष्णुदेव साय के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में रोड शो भी किया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका
रायगढ़ । चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले- वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है! दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे। पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले- चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है!
बनाई खुद चाय, लोगों से कहा - मेहनत का सम्मान ही भाजपा की पहचान
चाय की दुकान पर जब मुख्यमंत्री खुद स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरा ऑन किया, तो कोई वीडियो बनाने में जुट गया। चाय बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को खुद चाय सर्व की।
उन्होंने कहा, एक साधारण कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान भाजपा में ही संभव है। जिस तरह चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, उसी तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे।
चाय से बनी चुनावी चर्चा, लोगों ने कहा - यह चाय तो कमाल की है!
चाय पीने के बाद लोगों ने कहा कि सीएम की बनाई अदरक वाली चाय वाकई कड़क थी। चुनाव प्रचार के बीच यह चाय सिर्फ एक प्याला नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद थी