छत्तीसगढ़ / सूरजपुर
जनजातीय गौरव दिवस पर 'सूरजधारा' ब्रांड का शुभारंभ
जिले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब एक ही ब्रांड नाम से होंगे उपलब्ध
सूरजपुर ,17 नवंबर 2025
विगत दिवस दिनांक 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए एकीकृत ब्रांड “सूरजधारा” का शुभारंभ किया गया। इस ब्रांड का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल द्वारा किया गया।
ब्रांड लॉन्च होने के साथ ही अब सूरजपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सभी सामग्रियों का विक्रय “सूरजधारा” नाम से किया जाएगा। उत्पादों को समूहों द्वारा सूरजपुर सेफ फूड प्रोड्यूसर कंपनी को उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनका गुणवत्ता परीक्षण कर ब्रांड के नाम से पैकेजिंग की जाएगी।
स्थानीय स्तर पर समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों को स्थानीय नागरिकों तक पहुँचाने की यह पहल “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सुदृढ़ करती है। इसके माध्यम से लोगों को रसायन रहित, जैविक विधि से उत्पादित खाद्य सामग्री उपलब्ध होंगी, साथ ही स्वयं सहायता समूहों की आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बिजेंद्र सिंह पाटले, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी अधिकारी विक्रम बहादुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरनारायण खोटेल, जनपद पंचायत परियोजना प्रबंधक माधुरी भंडारी, सी-मार्ट कर्मचारी, कैडर तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ग्राम कृष्णपुर में
बिना वैध दस्तावेज के किया जा रहा था परिवहन
सूरजपुर , 16 नवम्बर 2025

सूरजपुर जिले में धान के अवैध परिवहन को लेकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम कृष्णपुर में कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से कुल 48 बोरी, लगभग 25 क्विंटल चावल जब्त किया गया।
टीम ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर चावल तथा पिकअप वाहन दोनों को जप्त कर आगे की विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सूरजपुर भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जिले में धान और खाद्यान्न के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखते हुए करवाई सुनिश्चित करें ।
जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए विशेष निर्देश
07 दिसम्बर को आयोजित होगी परीक्षा
सूरजपुर, 16 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन पद हेतु आगामी माह 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले भर्ती परीक्षा परीक्षा में अधिक संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए शासन एवं प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व ही अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फ्रिस्किंग एवं पहचान पत्र से सत्यापन में समय लगने पर भी किसी को परेशानी न हो।
परीक्षा का मुख्य द्वार प्रातः 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आने हेतु कहा गया है। काला, मैरून, जामुनी, गहरा नीला, बैंगनी आदि रंगों के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। केवल बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जाँच के लिए समय से पहले उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, बेल्ट, आभूषण, घड़ी आदि पूर्णतः वर्जित रहेंगे। अभ्यर्थी केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता तुरंत समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग सतर्क मोड में हैं और अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए विशेष निर्देश
07 दिसम्बर को आयोजित होगी परीक्षा
सूरजपुर, 16 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन पद हेतु आगामी माह 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले भर्ती परीक्षा परीक्षा में अधिक संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए शासन एवं प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व ही अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फ्रिस्किंग एवं पहचान पत्र से सत्यापन में समय लगने पर भी किसी को परेशानी न हो। परीक्षा का मुख्य द्वार प्रातः 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आने हेतु कहा गया है। काला, मैरून, जामुनी, गहरा नीला, बैंगनी आदि रंगों के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। केवल बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जाँच के लिए समय से पहले उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, बेल्ट, आभूषण, घड़ी आदि पूर्णतः वर्जित रहेंगे। अभ्यर्थी केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता तुरंत समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग सतर्क मोड में हैं और अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
शिक्षिका ने अपने जन्मदिवस पर दिया न्यौता भोज
बच्चों में खुशी की लहर, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ
सूरजपुर, 11 नवंबर 2025


प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में उस समय हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया, जब विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनिता सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों को न्यौता भोज दिया। इस अवसर पर बच्चों को सामान्य मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ केला, समोसा, क्रीम ब्रेड और मीठा लड्डू परोसा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने का भी उद्देश्य रहा। सूरजपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की। शिक्षक योगेश साहू ने शिक्षिका श्रीमती अनिता सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “इस प्रकार का मानवीय और स्नेहपूर्ण प्रयास न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध को भी सुदृढ़ करता है।” बच्चों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत खास रहा। सभी ने शिक्षिका के प्रति आभार जताते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं इस आयोजन में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अजबनगर में सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
सूरजपुर , 11 नवम्बर 2025
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम अजबनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने शासकीय हाई स्कूल में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने छात्राओं को सायकल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सायकल वितरण योजना से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुगमता होगी, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता बनी रहेगी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
बालक स्कूल रामानुजनगर के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन
आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन में हुआ चयन
स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा सतत कृषि,उप विषय पर विद्यार्थियों ने मारी बाजी
सूरजपुर 09 नवंबर 2025
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी,पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन शा.बहु.उ.मा.वि.अंबिकापुर जिला सरगुजा में संपन्न हुआ जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के दो विद्यार्थियों का बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत है, जिसके अंतर्गत सात उप विषय सतत कृषि,अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प,हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता एवं जल संरक्षण और प्रबंधन है।
इस प्रतियोगिता में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्र अविनाश सिंह( कक्षा 12वीं) का स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रादर्श बनाने और नवल साय( कक्षा 10वीं) का सतत कृषि के लिए प्रादर्श बनाने पर राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। राज्य उत्सव- 2025 के रजत महोत्सव में भी विद्यार्थियों ने अपने प्रादर्श का शिक्षा विभाग के स्टॉल में प्रदर्शन करके जिले में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।गाइड टीचर गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए विचारों को तलाशने और विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। यह मेला विकसित भारत तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर केंद्रित है जिसका लक्ष्य छात्रों को रचनात्मक सोच संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य पी.सी. सोनी ने चयनित हुए दोनों छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सूरजपुर जिले के कृषकों को मधुमक्खी पालन विषय पर दिया गया सात दिवसीय प्रशिक्षण
समापन दिवस पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ी
सूरजपुर/ 09 नवंबर 2025
कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में व कुलपति इं.गां.कृ.वि. रायपुर डॉ. गिरिश चंदेल और इं.गां.कृ.वि. रायपुर के निर्देशक डॉ. एस.एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा के प्रांगण में नेशनल बीकीपिंग एवं हनी मिशन (NBHM) अंतर्गत मधुमक्खी पालन विषय सात दिवसीय प्रशिक्षण 03 नवम्बर से 09 नवंबर तक दिया गया। समापन दिवस पर वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते भी जुड़ी थी। जहां उन्होंने मधुमक्खी पालन से जुड़ने के कृषक बंधुओं को प्रेरित किया और इससे अतिरिक्त आय का सृजन करने की बात कही ।
आज समापन कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा के प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि सरगुजा संभाग में मधुमक्खी पालन व्यवसाय की अपार संभावनाएँ हैं।इसी उदेश्य को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर जिले के 25 प्रतिभागियों को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के दौरान प्रायोगिक अध्यन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है ताकि प्रतिभागियों में मधुमक्खी पालन को लेकर आत्मविश्वास बढे । श्री जे एस मरावी
सहायक संचालक उद्यानिकी के द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया साथ ही मधुमक्खी पालन शुरू करने हेतु पेटी देने को कहा गया। अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. राठिया कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर के द्वारा आलू उत्पादन तकनीक एवं मधुमक्खी के विस्तार के बारे मेंबताया डॉ. के. एल. पैंकरा, सहायक संचालक अनुसंधान ने कहा कि मधुमक्खी पालन समन्वित कृषि प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसे अपनाकर किसान बिना अधिक लागत के लाभ कमा सकते हैं और निश्चित रूप से सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी प्रतिभागी वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन करके अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे साथ ही सरगुजा संभाग वन अच्छादित होने के कारण यहाँ मुख्य खेती के साथ मधुमक्खी पालन करने की प्रबल संभावनाए है। जिसका निश्चित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इसका पूरा फायदा प्राप्त करेंगे। उन्होंने हनी मिशन के तहत अधिक से अधिक किसानों को इस व्यवसाय से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन से न केवल शहद व अन्य उत्पाद प्राप्त होते हैं बल्कि फसल उत्पादन में भी 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होती है । प्रतिभागियों द्वारा भी सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को सभी के साथ साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. वीरेंद्र कुमार, कार्यक्रम सहायक, कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशिक्षण प्रभारी श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता एवं केंद्र के कर्मचारी व उद्यानिकी विभाग से ग्रा.उ.वि.अधि. सुश्री नेहा तिर्की उपस्थित रहे ।
लोक निर्माण विभाग सूरजपुर द्वारा विभिन्न सड़कों पर बीटी पैच रिपेयर कार्य तेजी से जारी
सूरजपुर, 06 नवंबर 2025
जिला सूरजपुर में लोक निर्माण विभाग (भ/सं) संभाग सूरजपुर द्वारा विभिन्न सड़कों पर बीटी पैच रिपेयर कार्य तेजी से जारी है। कुल 260.55 किलोमीटर लंबाई के इन कार्यों के लिए 699.53 लाख रूपय की राशि स्वीकृत की गई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, अब तक 10.20 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है। इनमें बिशुनपुर-सूरजपुर- भैयाथान मार्ग में 3.00 किमी, सूरजपुर रिंग रोड में 6.20 किमी, तथा कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग में 1.00 किमी का बीटी पैच रिपेयर कार्य 5 नवंबर 2025 तक पूर्ण कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शेष सड़कों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है और सभी मरम्मत कार्यों को दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मरम्मत कार्य के पूरा होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बड़ी
07 दिसंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा
सूरजपुर, 06 नवंबर 2025
जिले में 07 दिसंबर को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि ’’उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’’ को विभाग की प्रत्येक बैठक में एक प्रमुख एजेंडा के रूप में शामिल किया जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों को साक्षरता अभियान से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता केंद्रों तक लाया जा सके और वे आगामी 07 दिसंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो सकें।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर ’छत्तीसगढ़ महतारी’ के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कलेक्टर ने दी जिलेवासियों बधाई
सूरजपुर/01 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिला संयुक्त कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और जिलेवासियों को राज्य स्थापना की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने राज्य के गठन के बाद से अब तक की उपलब्धियों और प्रगति को रेखांकित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र पाटले व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर तक
-तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व लोक कला की प्रस्तुति, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होगीं मुख्य अतिथि
-02 नवम्बर स्तुति जायसवाल, 03 नवम्बर संजय सुरीला व 04 नवम्बर सुनील मानिकपुरी अपनी सुरीली आवाज से बांधेंगे समां
सूरजपुर/ 01 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर सूरजपुर जिले में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 02 नवम्बर को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य अतिथ्य में किया जायेग।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना का दिन बहुत हम सभी छत्तीसगढ़ वासियो के लिए बहुत विशेष है। हमारे राज्य ने 25 वर्ष पूर्ण किये है। उन्होंने कहा उनकी मनोकामना है कि सभी की सहभागिता से प्रदेश व जिला सूरजपुर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़े और सुशासन व समृद्धि का प्रतीक बने।
इस तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के लोकप्रिय कलाकार एवं गायक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। 02 नवंबर गायिका सुश्री स्तुति जायसवाल, 03 नवंबर को गायक श्री संजय सुरीला, और 04 नवंबर को गायक श्री सुनील मानिकपुरी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । इसके साथ ही अन्य सांस्कृत कार्यक्रम राजत्सवों की शोभा बढ़ाएंगे।
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ’’राष्ट्रीय एकता दौड़’’ का किया शुभारंभ
सूरजपुर । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ’’राष्ट्रीय एकता दौड़’’ का आयोजन किया गया। यह दौड पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। दौड़ में अधिकारी, कर्मचारी के साथ स्कूली बच्चे व आम नागरिको ने बड़े उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया।
इस दौड़ का शुभारंभ कलेक्टर एस.जयवर्धन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ के माध्यम से कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को देश भक्ति, एकता, अखंडता साथ ही समाज में शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने व एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौड़ के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों के साथ एकता दिवस की शपथ भी ली गई।
आयोजन में जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, मुरली मनोहर सोनी, शशीकांत गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले, एसडीएम शिवानी जायसवाल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व सत्यनिष्ठा की दिलाई शपथ
सूरजपुर । भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही जिला पंचायत, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय अन्य शासकीय संस्था एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ लिया गया। जिला संयुक्त कार्यालय के राष्ट्रीय एकता दिवस के शपथ कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुनिल अग्रवाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
1 नवम्बर को पीएम मोदी पीएम आवास (ग्रामीण) के 14,033 हितग्राहियों के परिवारों का करायेंगे गृह प्रवेश
सूरजपुर । केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम आवास योजना ग्रामीण में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। देश में सर्वाधिक लक्ष्य छत्तीसगढ़ राज्य को प्राप्त होने के साथ इसमें प्रगति को लेकर लगातार कीर्तिमान बन रहे है। एक ओर जहां ग्रामीणों की बुनियादी जरूरत पूरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर यह योजना कई लोगों को काम की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रहा है।
इस कड़ी में जिला सूरजपुर अंतर्गत कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश व सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में पीएम आवास सतत् कार्य में प्रगति की ओर बढ़ रहा है। जिले को प्राप्त अब तक के लक्ष्य का 77 प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुका है। विगत 5 माह में 14033 आवास पूर्ण हुए है, इन परिवारों का राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से गृह प्रवेश कराया जायेगा ।
जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा के हितग्राही अवधेश आत्मज बुधन को वित्त वर्ष 2024-25 में पीएम आवास की स्वीकृति मिली, जिसे उन्होंने बिना विलंब किए तत्काल पूर्ण करा लिया है। जनपद पंचायत प्रतापपुर के कई ग्राम पंचायतों में लगातार हाथियों के झुंड के भ्रमण करने की जानकारी मिलती है। हाथियों द्वारा कई कच्चे के मकानों को तहस नहस करने की घटना भी प्रायः संज्ञान में आता है। किंतु पीएम आवास के पक्के मकान के निर्माण ने इस चिंता से ग्रामीणों को मुक्त कर दिया है। अवधेश का परिवार भी अब सुरक्षित महसूस कर रहा है, आवास के कारण ही घर में खुशियां व समृद्धि का वातावरण निर्माण हुआ है।
ऐसे कई परिवारों को आवास योजना ने चिंताओं से मुक्ति दिलाई है। अब तक जिले में 55700 से अधिक पक्के मकान निर्मित हो चुके है तथा 16000 से अधिक मकान निर्माणाधीन है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार हाल ही में निर्मित हुए 14033 परिवारों के मकानों को रजत जयंती महोत्सव पर आवासों का साज सज्जा कर सामूहिक गृह प्रवेश का कार्य कराया जाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उक्त निर्देश के परिपालन में ड्यूटी लगाई गई है। इसमें जनपद पंचायत भैयाथान से 3253, ओड़गी से 2933, प्रतापपुर से 1437, प्रेमनगर से 2153, रामानुजनगर से 1008 एवं सूरजपुर से 3249 आवास सम्मिलित है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के 2679 परिवारों के आवास निर्माण हेतु 40,000 के मान से प्रथम किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।
विभाग द्वारा लगातार आवास योजना में राशि जारी करने एवं उसके विरुद्ध आवास निर्माण पूर्ण होने की प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। योजना के साथ अभिसरण से मिलने वाले लाभ का भी रेगुलर फॉलोअप किया जा रहा है इसमें मनरेगा से 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि, शौचालय, नल कलेक्शन, विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना, बिहान योजना से जुड़ने के प्रावधानों पर भी फोकस करते हुए, लाभान्वित कराया जा रहा है। बिहान से ऋण दिलाकर भी पीएम आवास के निर्माण में गति लाई जा रही है।
योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के माध्यम से 1.40 लाख से अधिक परिवारों का सर्वे कार्य पूर्ण किया गया है। जिला योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु लगातार प्रयास कर रहा है, हितग्राहियों से अपील है कि अपने आवासों का निर्माण तत्काल पूर्ण कराए। कोई समस्या या शिकायत है तो जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9244049285 पर संपर्क कर सकते है।
वीरगाथा प्रोजेक्ट व एकता दिवस के अवसर पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सूरजपुर । माध्यमिक शाला बालक रामानुजनगर में वीरगाथा प्रोजेक्ट 5.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा देश के वीर महापुरुषों की जीवन गाथाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने महापुरुषों की जीवनी को आधार बनाकर उनके आदर्शों, देशभक्ति और त्याग के भाव को विस्तार से प्रस्तुत किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने वीर सपूतों और राष्ट्र नायकों के चित्र बनाकर उनके योगदान को रेखांकित किया। चर्चा के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान एवं समाज में दिए गए संदेशों को साझा किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और उनके द्वारा की गई देश की एकता एवं अखंडता के कार्यों को अपने चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक प्रकाश कुमार, शिक्षक बिहारी लाल साहू एवं वर्षा सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “वीरगाथा प्रोजेक्ट जैसे प्रयास छात्रों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।” विद्यालय परिसर में संपन्न इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सृजन से यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी अपने वीर नायकों के कार्यों से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में योगदान देने को तत्पर है।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारी व एजेण्ट को दिया गया प्रशिक्षण
सूरजपुर । भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 की घोषणा किये जाने के उपरांत आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी/बूथ लेवल एजेण्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुये विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार (ईआरओ लेवल पर) 03 नवंबर तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारी एवं बूथ लेवल एजेण्ट को प्रशिक्षण का पूर्ण किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सर्व विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

