छत्तीसगढ़ / सरगुजा
जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग
30 में हृदय रोग के लक्षण चिन्हित-निःशुल्क सर्जरी होगी
अम्बिकापुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत प्रातः 10.00 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को जांच एवं उपचार हेतु मातृत्व शिशु अस्पताल लाया गया।
शिविर में एम.एम.आई. नारायणा रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया, प्रबंधक उपेन्द्र शुक्ला, खामेश्वर लहरे, ईको टेक्नीशियन वेदप्रकाश साहू तथा मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. के.आर. टेकाम, एचओडी डॉ. अविनाशी कुजूर, नोडल आरबीएसके डॉ. के.पी. विश्वकर्मा एवं डीईआईसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे।
शिविर में 01 वर्ष से 14 वर्ष तक के कुल 172 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 57 बच्चों की सफलतापूर्वक हृदय ईको जांच की गई, जिसमें 30 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क सर्जरी हेतु उपचार MMI Narayana Hospital रायपुर में किया जाएगा। शिविर के दौरान जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल हितग्राहियों के साथ उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर डॉ. सुमन, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वास्ति शुक्ला तथा डीईआईसी प्रबंधक कमल नारायण सिंह की उपस्थिति में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।
जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग
अम्बिकापुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत प्रातः 10.00 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को जांच एवं उपचार हेतु मातृत्व शिशु अस्पताल लाया गया।
शिविर में एम.एम.आई. नारायणा रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया, प्रबंधक श्री उपेन्द्र शुक्ला, श्री खामेश्वर लहरे, ईको टेक्नीशियन श्री वेदप्रकाश साहू तथा मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. के.आर. टेकाम, एचओडी डॉ. अविनाशी कुजूर, नोडल आरबीएसके डॉ. के.पी. विश्वकर्मा एवं डीईआईसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे।शिविर में 01 वर्ष से 14 वर्ष तक के कुल 172 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 57 बच्चों की सफलतापूर्वक हृदय ईको जांच की गई, जिसमें 30 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क सर्जरी हेतु उपचार MMI Narayana Hospital रायपुर में किया जाएगा।
शिविर के दौरान जिले के समस्त विकासखण्डों के चिरायु दल हितग्राहियों के साथ उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर डॉ. सुमन, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वास्ति शुक्ला तथा डीईआईसी प्रबंधक श्री कमल नारायण सिंह की उपस्थिति में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।
होली से पहले बरसी खुशियों की फुहार, धान की अंतर राशि पाकर खिले किसानों के चेहरे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार त्यौहार और खेती के लिए समय पर मिली धान की अंतर राशि
अम्बिकापुर । होली के रंगों में सराबोर होने से पहले सरगुजा जिले के किसानों के लिए खुशियों की एक बड़ी खेप पहुँची है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा श्कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का अंतरण सीधे बैंक खातों में किए जाने से जिले के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है।त्यौहार से ठीक पहले मिली धान की अंतर राशि ने किसानों की होली को और भी खास बना दिया है।
बच्चों की शिक्षा और खेती में करेंगे राशि का उपयोग : किसान अमर नाथ
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सपना निवासी अमर नाथ सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस खरीफ वर्ष में लगभग 37 क्विंटल धान का विक्रय किया था। आज उनके मोबाइल पर 27 हजार 465 रुपये की अंतर राशि प्राप्त होने का मैसेज आया है उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने होली से पहले यह राशि भेजकर हमारी बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब मैं इन पैसों का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और आगामी खेती की तैयारी में करूँगा।
छोटे किसानों के लिए बना बड़ा सहारा : विजय राजवाड़े
इसी प्रकार ग्राम कंठी के लघु कृषक विजय राजवाड़े, जो एक एकड़ में खेती करते हैं, उनके लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई है। उन्हें आदान सहायता राशि के रूप में 14 हजार 770 रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया, ष्त्यौहार के ऐन वक्त पर इतनी बड़ी राशि मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब परिवार के साथ होली का उत्सव और भी धूमधाम से मना पाएँगे। सरकार ने सही समय पर सही फैसला लेकर हम छोटे किसानों का मान बढ़ाया है।
किसानों में दिखा उत्साह का माहौल :
जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आए अनेक किसानों ने मोबाइल पर क्रेडिट मैसेज के नोटिफिकेशन मिलते ही किसान एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के 52 हजार 553 किसानों के खातों में 237 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया है, जिससे जिले के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 1 मार्च को
अम्बिकापुर, 28 फरवरी 2026
राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों ( EMRS ) में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 वीं प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।
जिले के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें कुल 2322 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत EMRS मैनपाट (केन्द्र क्रमांक 12) में 285 तथा EMRS रिखी उदयपुर (वर्तमान में संचालित दृ कन्या शिक्षा परिसर कैंपस, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 11) में 200 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी अम्बिकापुर (केन्द्र क्रमांक 15) में 431 तथा EMRS लुण्ड्रा (वर्तमान में संचालित-घंघरी, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 13) में 251 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विकासखण्ड बतौली में EMRS शिवपुर बतौली (केन्द्र क्रमांक 14) में 300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 17) में 275 तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 16) में 239 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा (केन्द्र क्रमांक 18) में 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से कम से कम एक घण्टा पूर्व उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी हेतु परीक्षा प्रभारी श्री पवन कुमार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी, विकासखण्ड उदयपुर से मोबाईल नम्बर +91-8130921317 पर संपर्क किया जा सकता है।
सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 28 फरवरी 2026
सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने शुक्रवार को उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आमजनों हेतु बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था-
निरीक्षण के दौरान श्री दुग्गा उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसील कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यालय परिसर का भ्रमण कर अलग-अलग शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय के साथ ही नायब तहसीलदारों के न्यायालयों, नकल शाखा, नाजिर सेक्शन आदि में जाकर रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया।उन्होंने न्यायालय में दर्ज मामले और ऑनलाइन पोर्टल में मामले की एंट्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पंजियों को संधारित करने, राजस्व प्रकरणों को नियमानुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं निराकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने किसानों को निशुल्क खसरा, बी-1, नक्शा वितरण किये जाने कहा। अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नक्शा, खसरा, सीमांकन, बटवारा उपरांत नक्शा बंटाकन करने निर्देशित किया तथा कहा कि समय-सीमा में नहीं होने से पक्षकारों के मध्य विवाद की स्थिति होती है। ग्रामीणों की समस्याओं एवं अविवादित प्रकरणों का निराकरण तथा निस्तार पत्रों का विधिवत संधारण किए जाने के निर्देश दिए गए।
जनपद पंचायत उदयपुर का किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान श्री दुग्गा जनपद पंचायत उदयपुर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि सभी अधिकारी- कर्मचारी समय का विशेष ध्यान रखें, आधार बेस्ड उपस्थित अनिवार्य रूप से लागू हो। उन्होंने
सभी शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, फाइलों की स्थिति और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों की प्रगति की बारीकी से जांच की। उन्होंने कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कार्यालयों में उपस्थित लोगों से की बात-
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने कार्यालयों में उपस्थित लोगों ने बात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए समुचित बुनियादी सुविधाएं हो। पेयजल, बैठक, पार्किंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
पीजी कॉलेज में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर।महाविद्यालय अम्बिकापुर में गुरुवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता संस्कृति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ इनोवेशन एवं स्टार्टअप प्रमोशन पॉलिसी 2025-30 एवं औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय, डॉ. रश्मित कौर उपस्थित रहे।
लखनपुर में पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026
जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में बुधवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा एवं एम.एस. एम.ई. विकास कार्यालय रायपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता संस्कृति एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता के प्रावधान अंतर्गत प्रक्रिया, अनुदान, छूट एवं रियायतों संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री लोकेश परगनिया,सहायक संचालक श्री अजय प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम विश्वकर्मा एवं स्टार्टअप उद्यमिता विषय पर उद्यमिता विकास हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया।
होली पर्व पर सरगुजा जिले में 4 मार्च को ’शुष्क दिवस’ घोषित
अम्बिकापुर ,27 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने आगामी होली पर्व (रंग खेलने का दिन) के मद्देनजर जिले में ’शुष्क दिवस’ घोषित करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार 04 मार्च 2026 को सरगुजा जिले की समस्त कंपोजिट देशी/कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानें, सी.एस.2 (ग-कंपोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-कंपोजिट अहाता), एफ.एल.4क (व्यावसायिक क्लब), एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेंगे।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने शासन के इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्न
जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा
आयुष्मान कार्ड का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाना सुनिश्चित करें- सांसद चिंतामणि
अंबिकापुर 25 फरवरी 2026
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद श्री चिंतामणि ने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, सभी लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएं। जिले के दूरस्थ अंचल तक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की भी भागीदार जरूरी है। जनप्रतिनिधि दौरे के दौरान योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुचाएं। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, पीवीटीजी समुदाय को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गम्भीरता के साथ पात्रों को लाभान्वित करने निर्देशित किया। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में आवास का निर्माण समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने श्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है सभी श्रमिकों का श्रम पंजीयन अवश्य हो, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौसमी बीमारी से बचाव हेतु सभी तैयारी सुनिश्वित करने निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि लोगों को इस हेतु जागरूक करें। चिकित्सालयों में चिकित्सक एवं कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें तथा सभी मुख्यालय में रहें, ताकि आपातकालीन स्थिती में तत्काल इलाज हो सके। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के स्थान पर अब भारत सरकार द्वारा विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (जीरामजी) होगा। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, खाद्य, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण, आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोज़गार निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर श्री वसंत
अंबिकापुर 25 फरवरी 2026
जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सम्पन्न हुई। उन्होंने जिले में योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करें, निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने जल स्त्रोतों के निर्माण के लिए सभी कार्यों को 31 मार्च के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने दिवाई टिकरा समूह जल प्रदाय योजना का इंटेक वेल का कार्य तत्काल प्रारंभ करते हुए वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में ठेकेदारों के समस्त अनुबंध के कार्यों की समीक्षा की गई तथा 3 ठेकेदारों के अनुबंधों को ब्लैक लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों विकासखंडों में कुल 11,717 हैंडपंप संचालित हैं, जिनके रख-रखाव के लिए 21 टेक्नीशियन और 25 हेल्पर तैनात हैं। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अम्बिकापुर में 2388, लखनपुर में 1903, उदयपुर में 1721, लुण्ड्रा में 2027, सीतापुर में 1442, बतौली में 1136 और मैनपाट में 1100 हैंडपंप कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर घर जल प्रमाणित ग्राम 63 है तथा रिपोर्टेड ग्राम 80 हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को पेयजलापूर्ति की असुविधा ना हो। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।
हितग्राहियों एवं समिति की राशि गबन के आरोप में वेटनरी विभाग के सहायक ग्रेड-02 निलंबित
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई
अंबिकापुर 25 फरवरी 2026
जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अम्बिकापुर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री प्रदीप कुमार अम्बष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवरण क्रमांक-1 अंतर्गत हितग्राहियों के अंशदान की राशि रु. 44,54,700 (शब्दों में - चौवालिस लाख चौवन हजार सात सौ मात्र) उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अम्बिकापुर जिला सरगुजा के खाता क्रमांक 32384036588 में जमा नहीं की गई। वहीं विवरण क्रमांक-2 अंतर्गत पशु रोगी कल्याण समिति, सरगुजा के खाता क्रमांक 1037917860 में राशि रु. 63,29,640 (शब्दों में दृ तिरसठ लाख उन्नीस हजार छह सौ चालीस मात्र) जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया।
जांच समिति की रिपोर्ट में पुष्टि
इस संबंध में श्री अम्बष्ट को दिनांक 13.07.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात कार्यालय आदेश क्रमांक 638/स्थापना/दिनांक 22.07.2025 एवं 639/स्थापना/दिनांक 22.07.2025 के माध्यम से 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति द्वारा दिनांक 28.07.2025 एवं 01.08.2025 को प्रस्तुत प्रतिवेदन में पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
नियमों का उल्लंघन और व्यक्तिगत लाभ
इसके अतिरिक्त कार्यालय पत्र क्रमांक 673/दिनांक 29.07.2025 एवं 722/दिनांक 08.08.2025 के माध्यम से पुनः कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि श्री अम्बष्ट द्वारा दिनांक 14.08.2025 को उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अम्बिकापुर के लेटरहेड का उपयोग व्यक्तिगत कार्य में किया गया, जो शासकीय नियमों के विपरीत है।
निलंबन और मुख्यालय निर्धारण
उक्त तथ्यों के आधार पर श्री प्रदीप कुमार अम्बष्ट को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पशु चिकित्सालय मैनपाट नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर श्री वसंत
अंबिकापुर 25 फरवरी 2026
जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सम्पन्न हुई। उन्होंने जिले में योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करें, निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने जल स्त्रोतों के निर्माण के लिए सभी कार्यों को 31 मार्च के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने दिवाई टिकरा समूह जल प्रदाय योजना का इंटेक वेल का कार्य तत्काल प्रारंभ करते हुए वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में ठेकेदारों के समस्त अनुबंध के कार्यों की समीक्षा की गई तथा 3 ठेकेदारों के अनुबंधों को ब्लैक लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों विकासखंडों में कुल 11,717 हैंडपंप संचालित हैं, जिनके रख-रखाव के लिए 21 टेक्नीशियन और 25 हेल्पर तैनात हैं। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अम्बिकापुर में 2388, लखनपुर में 1903, उदयपुर में 1721, लुण्ड्रा में 2027, सीतापुर में 1442, बतौली में 1136 और मैनपाट में 1100 हैंडपंप कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर घर जल प्रमाणित ग्राम 63 है तथा रिपोर्टेड ग्राम 80 हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को पेयजलापूर्ति की असुविधा ना हो। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 01 मार्च को
अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण विभाग आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे अपरान्ह तक जिला स्तर पर निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंन्द्रों में आयोजित है। ऑनलाइन फार्म भरने वाले सभी पात्र परीक्षार्थी विभागीय वेबसाईटwww.eklavya.cg.nic.in पर विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक व विद्यार्थी के पिता का मोबाईल नम्बर अंकित कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं संबंधित विकासखण्ड के मंण्डल संयोजक से सम्पर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न,पंजीकृत 9664 परीक्षार्थियों में से 9395 रहे उपस्थित
अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत आज जिले के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 75 में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर तथा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने सभी परीक्षा केन्द्रों में सुचारू रूप से संचालित करने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।
इसके अतिरिक्त गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शासकीय कन्या मणिपुर, सेजेस गांधीनगर उदारी, कुन्दीकला, बालक लुण्ड्रा, पडौली बालक सीतापुर, कन्या सीतापुर, सेजेस बतौली, बेलजोरा, बटईकेला, कुन्नी तथा अरगोती पुहपुटरा परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होती पाई गई। आज की परीक्षा में कुल 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9395 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आगामी परीक्षाएं भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होंगी।
विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
काउंसलिंग उपरांत 22 अभ्यर्थियों को जारी हुआ नियुक्ति आदेश
अंबिकापुर 24 फरवरी 2026
सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर अस्थायी रूप से सेवा लिए जाने हेतु अनुमति प्रदान की गई।
जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में रिक्त स्वीकृत पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 30 पदों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं वरीयता क्रम के अनुसार काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसके उपरांत वार्ड ब्वाय के 09 एवं वार्ड आया के 13 अभ्यर्थियों द्वारा चयनित स्वास्थ्य संस्थानों हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के पात्र एवं योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है, साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।
कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया है कि जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यावश्यक एवं सेवा से सीधे जुड़े पदों की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत 28 फरवरी तक जारी रहेगा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम
अंबिकापुर 24 फरवरी 2026
जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अतंर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी की गई है, जिस तारतम्य में सरगुजा जिले में भी 28 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चालाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुये जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवाईयां डीईसी एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन दवा प्रशासकों द्वारा गृह भेंट कर खिलाई जाएगी।