छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
गुरुकुल छात्रावास में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से मिलेगा आवेदन पत्र
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2026
शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेंड्रारोड के सामान्य छात्रावास में वर्गवार रिक्त सीटों के विरूद्व वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल से मिलना प्रारंभ होगा। आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरकर वांछित प्रमाण पत्रों के साथ 5 जून शाम 5 बजे तक विद्यालय के कक्ष क्रमांक 14 में जमा करना होगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 19 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा। गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं से 9वी तक प्रवेश चयन परीक्षा के प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं हेतु प्रवेश वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट प्रतिशत के आधार पर होगा। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
जीपीएम जिला जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित: पेयजल के अलावा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध
नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2026
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पेयजल परीरक्षण अधिनियम 1986 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला पेण्ड्रा मरवाही सम्पूर्ण जिले को 18 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश पर्यन्त जल अभाव क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस अवधि में पेयजल के अलावा अन्य किसी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई नया नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगरपालिका परिषदों व नगर पंचायतों को केवल पेयजल के लिए अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराए गए नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा।
कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी अधिकृत करते हुए उनकी अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राजस्व अनुभाग गौरेला एवं पेण्ड्रा कार्यक्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रारोड और राजस्व अनुभाग मरवाही कार्यक्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही को नलकूप खनन संबंधी अनुमति के लिए प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।
नलकूप खनन की अनुमति हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में दो रूपए की शुल्क जमा कर कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है तथा निर्धारित आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी के साथ आवेदन जमा करना होगा। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा दस दिवस के भीतर छानबीन कर उपयुक्त पाए जाने पर अनुमति प्रदान कर सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा बिना अनुमति के नलकूप खनन करना पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बिहान अंतर्गत तीन दिवसीय सहकर्मी समीक्षा, अध्ययन एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम संपन्न
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 17 अप्रैल 2026
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विशेष रुप से चलाये गये तीन दिवसीय सहकर्मी समीक्षा, अध्ययन एवं ग्राम भ्रमण का प्रभावी आयोजन जिले के ग्राम पंचायत मडई, नेवरी नवापारा एवं कोडगार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच मिशन के अनुभवों का आदान प्रदान, सामाजिक समावेशन, वित्तीय समावेशन, जेण्डर एवं आजीविका गतिविधियों का मूल्यांकन तथा भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान एक ब्लाक के अधिकारियों को दूसरे ब्लाक में भेजा गया। विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का स्थल भ्रमण कर गहन अवलोकन किया गया और महिलाओं से जानकारी प्राप्त किया गया कि वे मिशन की गतिविधियों का लाभ लेकर कैसे लखपति दीदी बने की ओर अग्रसर हो रही हैं। भ्रमण के दौरान टीम ने समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों-स्वरोजगार, कृषि व्यवसाय, मशरुम उत्पादन, किराना, टेन्ट, डेयरी, बकरीपालन, सूकर पालन आदि लघु उद्यमो का अवलोकन कर सराहना की गई। साथ ही उनके सफल संचालन के अनुभवों को साझा किया गया।
जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आने वाले समय में आजीविका के नवीन एवं टिकाऊ अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं समूह से जुड़कर न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से समूह की महिलाओं को अधिकतम लाभ प्राप्त करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, विकास विस्तार अधिकारी दिनेश सिंह दाऊ, बीपीएम सुश्री मंदाकिनी, सुश्री सविता यादव, आईएफसी एंकर लोकेश कहरा, आकांक्षी ब्लॉक फेलो मनीष श्रीवास, कैडर पीआरपी एवं ग्राम संगठन की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
गुरुकुल क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन शुरू
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 अप्रैल 2026
युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दे ने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 11 अप्रैल से गुरुकुल क्रिकेट क्लब द्वारा रात्रिकालीन गुरुकुल प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन जा रहा है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न विभागीय टीमों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। कुल 120 खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिये 10 टीमों में बाँटा गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आकर्षक समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक विधानसभा मरवाही, सुश्री समीरा पैकरा जिला पंचायत अध्यक्ष, राजा उपेंद्र बहादुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती लीना कमलेश मंडावी कलेक्टर, मनोज खिलारी पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ग्रिष्मी चाँद डीएफओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र स्वागत उपरांत सद्भावना मैच में जिला प्रशासन और नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया। पश्चात् अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में प्रतिदिन चार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।रात्रिकालीन प्रतियोगिता होने के कारण बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैचों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। गुरुकुल क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु 'रूचि की अभिव्यक्ति' 23 अप्रैल तक आमंत्रित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए इम्पैनलमेंट हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 23 अप्रैल तक आमंत्रित की गई है। योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.inपर अवलोकन कर प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें बेहतर करियर विकल्पों के लिए तैयार करना तथा प्रतिस्पर्धी वातावरण में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं बहुमुखी व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। चयनित विद्यालयों को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। इच्छुक संस्थाओं को अपने प्रस्ताव “रूचि की अभिव्यक्ति” के निर्धारित प्रारूप में कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग गौरेला में जमा करना होगा।
मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और अगले प्रतियोगिता में बहते प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य की मेजबानी में प्रथम बार आयोजित राजधानी रायपुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक सरदार बलवीर सिंह जूनेजा स्टेडियम में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम बार में ही स्वर्ण पदक हासिल करने के उपरांत गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में वापसी पर कलेक्टर ने शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। खेलों इंडिया ट्राईबल गेम में शानदार प्रदर्शन करने वाली कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा की 6 खिलाड़ी धनेश्वरी सलाम, प्रीति सलाम, आशा सिंदराम, कैलशिया सिंदराम, कुमारी तारा और लवली टेकाम के साथ ही तैराकी 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त करने पर न्यासा पैकरा शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड ने कलेक्टर से सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया।
बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 और 15 अप्रैल को
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026
जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026
जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
तहसीलदार एवं ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला डोंगराटोला श्री इजहार सिंह ओटी और सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बगड़ी श्री पवन कुमार कश्यप को जारी नोटिस में कहा गया है कि जनगणना 2027 के संबंध में प्रगणक एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को पीएमश्री सेजेस विद्यालय मरवाही में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। आपकी ड्यूटी प्रगणक के कार्य हेतु कार्यादेशित है। उक्त प्रशिक्षण में आप बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये है, जबकि जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। आपका यह कृत्य कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं घोर लापरवाही तथा उदासीनता को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। क्यों न आपके विरूद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में विहित प्रावधानानुसार कार्यवाही संस्थित की जावे। इस संबंध में आप अपना जवाब 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अनुपस्थिति अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी, जिसके जिम्मेदार आप स्वंय होंगे।
जनगणना 2027 के लिए प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रशिक्षण में 221 प्रशिक्षणार्थी शामिल: कलेक्टर ने किया संबोधित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अप्रैल 2026
जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में कुल 221 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी या फील्ड संबंधी समस्या आती है, तो उसे मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने शुभकामनाएं दीं।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य है। सटीक जनगणना विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होता है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। इसके अंतर्गत डिजिटल माध्यमों का उपयोग, फॉर्म भरने की विधि तथा डेटा संकलन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना में सहयोग के लिए जागरूक करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री पी आर पंडराम, एसडीएम मरवाही श्री देवेंद्र सिरमौर, तहसीलदार श्रीमती प्रीति शर्मा, जिला स्तरीय मास्टर टेनर्स श्री अंबुज मिश्रा तथा जिला नोडल अधिकारी श्री धरमराज मीणा उपस्थित थे।
12वीं कक्षा के हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: नकल का एक भी प्रकरण नही आया सामने
कलेक्टर ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 10 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित 12वीं कक्षा के हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमधा एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्राध्यक्षों से आवश्यक जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने भी 5 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में 28 परीक्षा केन्द्रों बनये गए हैं। परीक्षा में कुल 2584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2531 परीक्षार्थी उपस्थित और 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जीपीएम जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कलेक्टर ने की अपील
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 मार्च 2026
जिले में ईंधन की आपूर्ति को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं और आशंकाओं के बीच कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जीपीएम जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। इस पर विराम लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला पर निरंतर नजर बनाए हुए है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में नागरिक उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ईंधन का उपयोग विवेकपूर्ण और जरूरत के हिसाब से ही करें। उन्होंने कहा की जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने से बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे बचें। उन्होनें कहा कि जिले में कालाबाजारी या अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। रसोई गैस की कालाबाज़ारी रोकने के लिए तहसीलवार टीम गठित की गई है। टीम द्वारा अलग अलग कार्यवाहियों में 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर तथा 8 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर जप्त किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग का आग्रह किया है, ताकि जिले की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
सिलपहरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 30 मार्च को
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 28 मार्च 2026
जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलपहरी में 30 मार्च सोमवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं मैदानी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जीपीएम जिले के तैराक दिखाएंगे दम
छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने तीन खिलाड़ियों को मिला है मौका
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आयोजन राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से तैराकी खेल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है। जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महा सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि रोहित कुमार ग्राम पनकोटा 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ग्राम झाबर 100 मीटर बटर फ्लाई एवं मिडले रीले और मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव 100 मीटर एवं मिडले रीले में दम दिखाएंगे और प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। विदित हो कि पिछले माह आयोजित चयन ट्रायल में ये तीनों खिलाडी अस्थि बाधित दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य खिलाडियों को मात देकर अपनी लोहा मनवाया था। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का चयन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 27 मार्च को सिलपहरी में
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 27 मार्च शुक्रवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 27 मार्च को सिलपहरी में
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 27 मार्च शुक्रवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 27 मार्च को सिलपहरी में
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 26 मार्च 2026
जिला प्रशासन द्वारा जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 27 मार्च शुक्रवार को आयोजित किया गया है। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 मार्च 2026
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु सघन तैयारी उपलब्ध कराना है।
सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के मध्य सुधार कर सकेंगे। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला से संपर्क कर सकते हैं।