छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का चुनाव
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का चुनाव
आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को शाम 3:00 से 6:00 तक अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का वार्षिक सम्मेलन अलका एवेन्यू उसलापुर निर्मल शेफाली जी के निवास में किया गया स्वामी विवेकानंद और भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई तक पश्चात सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया इसके बाद वार्षिक चुनाव समिति गठित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल संरक्षक ग्राहक पंचायत ने किया। मैं पदाधिकारीयों का विधि व चुनाव हुआ।जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में निर्मल कुमार घोष सचिव के रूप प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई..
जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रभाकर राव ,मदन मोहन गुल्ला ,शिल्पा देशमुख, राजेश पांडे ,अंकुश शुक्ला ,बांके बिहारी गुप्ता, भागवत साहू ,सह सचिव के रूप में श्रेयस अवस्थी, दीप्ति वाजपेई ,जलेश्वर धुरी, नितिन पटेल ,अंकित गुप्ता यशवर्धन मरार ,कोषाध्यक्ष के रूप में राजकुमार अग्रवाल,कार्यालय मंत्री सुमीता दास गुप्ता ,मीडिया प्रभारी राकेश चौबे ,सह मीडिया प्रमुख दिलीप तोलानी ,राजकुमार वर्मा ,सोशल मीडिया प्रमुख जयेश केसरी ,अंकुर सिंह ,विधि आयाम प्रमुख अतनु घोष ,सह प्रमुख अमित सोनी
पर्यावरण प्रमुख रेखा गुल्ला ,सह प्रमुख सीमा पांडे ,को बनाया गया।
जिला कार्यकारिणी के रूप में
पुरुषोत्तम अग्रवाल,अभय सिंह ,राजीव अग्रवाल, गोपाल दुबे रामकली तिवारी, केशव गुप्ता ,ऋषभ सिंह देव रौनक श्रीवास्तव धनेश रजक रितेश अग्रवाल केतन वर्मा अनिल सूर्या योगेश मुदलियार
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर पुरुषोत्तम अग्रवाल जी सुनीता मानिकपुरी प्रांत महिला प्रमुख राजीव अग्रवाल निर्मल घोष शेफाली घोष प्रदीप शर्मा पूनम शुक्ला मदन मोहन गुल्ला ,रेखा गुल्ला अन्नपूर्णा पवार ,राकेश पांडे ,नितिन पटेल ,अंकुश शुक्ला ,अंकित गुप्ता ,लक्ष्मी साहू रिंकू चटर्जी, धनेश रजक ,सुनीता जायसवाल ,मांडवी भारद्वाज, किरण भोई ,वर्षा ठक्कर रागिनी डहरिया ,चंचल कुशवाहा ,पूनम पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष एवं सचिव की घोषणा निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम अग्रवाल जी के द्वारा किया गया
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 11 राज्यों के 580 खिलाड़ियों ने लिया भाग
बिलासपुर, 2 जनवरी 2025/खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर हॉल सरकंडा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका डॉ. अर्चना झा एवं खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के डायरेक्टर रिमझिम गुप्ता, अध्यक्ष टी आर बाबा पात्रे, मास्टर राजकुमार यादव, संरक्षक, महासचिव इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 11 राज्य के 580 खिलाड़ियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फ्रेशर, पी वी, सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर पुरुष, महिला ने भाग लिया। आल ओवर चौंपियनशिप का किताब मध्य प्रदेश राज्य ने जीता, दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ रहा, तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश, चौथा स्थान ओडिशा राज्य, पांचवा स्थान जम्मू कश्मीर, छठवां स्थान दिल्ली, सातवां स्थान वेस्ट बंगाल और आठवां स्थान गुजरात, नौवा स्थान महाराष्ट्र ने हासिल किया।
सभी पदक विजेताओं को अवॉर्ड खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन का स्टेट हेड को श्लेष रिबन, अवार्ड, मोमेंटो, ब्लेजर, टीम ट्रॉफी, कोचों को ट्रैक सूट और ऑफिसियल को मोमेंटो, टी शर्ट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं पर बेस्ट फाइटर के रूप में बेस्ट खिलाड़ियों को बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैनात थी और डॉक्टर की टीम एवं एंबुलेंस मौजूद थे। छत्तीसगढ़ का यह सबसे बड़ा प्रतियोगिता था छत्तीसगढ़ में जितने भी खिलाड़ियों ने मेडल जीता है उस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल जाने का मौका मिलेगा। मास्टर गणेश सागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका आर्गेनाइजर चन्द्र प्रकाश, आशीष यादव, हरि भास्कर, इशू गेंदले, विमल साहू, डीलेश चंद्र, पल्लवी यादव, हर्षिता श्रीवास, गीता बरगाह की अहम भूमिका रही। मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क कैंप भी आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी टीम पूरी तैयारियों के साथ निकलेगी।
आर्चरी, एथलेटिक्स एवं तैराकी का चयन ट्रायल 7 को
बिलासपुर, 2 जनवरी 2026/खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2025-26 के प्रथम संस्करण की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य करेगा। जिसमें जिले में कुल 3 खेलों आर्चरी, एथलेटिक्स एवं तैराकी को सम्मिलित किया गया है। आयोजन में राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों के चयन हेतु विधावार चयन समिति का गठन किया गया है। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स के लिए आर्चरी, एथलेटिक्स खेल के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल स्व. बी. आर. यादव, राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में एवं तैराकी खेल के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल जिला खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पूल, सरकण्डा, सीपत रोड में 7 जनवरी 2026 को सवेरे 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
चयन ट्रायल में राज्य के आर्चरी, एथलेटिक्स एवं तैराकी खेल के सभी जिले से ओपन आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों को पंजीयन के लिए 6 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक स्व. बी. आर. यादव, राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में उपस्थित होना होगा। साथ ही उन्हें साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, 5 नग पासपोर्ट साईज, मैट्रिक या 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र ऑरिजनल एवं छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने किया ब्रेल लिपि कैलेण्डर का विमोचन
बिलासपुर, 2 जनवरी 2026/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि तैयार कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है। जिसमें ब्रेल के साथ ही लो-विजन के दृष्टिबाधितों का ध्यान रखते हुये सभी शासकीय सामान्य अवकाश, एैच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर को ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया हैं। कलेक्टर अग्रवाल ने ब्रेल लिपि कैलेण्डर की प्रसन्नता करते हुये कहा कि सामान्य लागों के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण बिलासपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी। विमोचन के समय एडीएम शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण टीपी भावे, उपनियंत्रक श्रीमति बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे, उत्तमराव माथनकार, दीक्षांत पटेल, आर पी मण्डल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, संतोष देवांगन, रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा मौजूद थे।
न्यू ईयर भोज की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, बिलासपुर में पास्टर पर केस दर्ज
बिलासपुर - जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में न्यू ईयर के मौके पर आयोजित भोज और प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस कार्यक्रम के जरिए गांव के लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम जोंधरा निवासी सुखनंदन लहरे पर आरोप है कि वह खुद को पास्टर बताकर गांव के महिलाओं, पुरुषों और युवाओं को प्रार्थना सभा में शामिल कर रहा था। हिंदू संगठनों का कहना है कि लोगों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य लाभ का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।न्यू ईयर के दिन सुखनंदन लहरे ने अपने घर में भोज और प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों को कार्यक्रम की जानकारी मिली। वे मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा के समय खिड़की की आड़ से वीडियो बना लिया। वीडियो में सुखनंदन लहरे सभा में मौजूद लोगों को प्रभु ईसा मसीह को मानने और वर्ष 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिलाते हुए दिखाई दे रहा है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय युवकों और हिंदूवादी संगठनों ने इसे धर्मांतरण का प्रयास बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने और धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में सुखनंदन लहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कार्यक्रम में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
रायपुर : वन विभाग की त्वरित कार्रवाई : रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर जब्त
प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध : बीज निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे आधुनिक कृषि यंत्र
मंडी अधिनियम के तहत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत सवा चार लाख रुपये से अधिक है।
संयुक्त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरौटीकापा में श्री जितेन्द्र साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, ग्राम गोबंद में श्री सीताराम साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, ग्राम सकरा में श्री अमरदास मानिकपुरी के संस्थान से 20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी स्थित दिव्या किराना स्टोर से 32 क्विंटल तथा ग्राम बिनोरी में श्री रामजी चतुर्वेदी के संस्थान से 26.50 क्विंटल धान जब्त किया गया।
इन संस्थानों में अवैध रूप से धान का भंडारण पाए जाने पर खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी की संपूर्ण अवधि के दौरान इस प्रकार की छापामार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
लाल किले में गूंजा 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया'
छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा
180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिवादन
रायपुर, 15 दिसम्बर 2025

छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं। समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गेडी नर्तक दल को बधाई और शुभकामनाएं दीं है l
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रभावित हुए। उन्होंने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा दिया
समारोह का ऐतिहासिक क्षण तब आया जब भारत के महापर्व दीपावली को यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्रदान की गई। इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली गेड़ी नृत्य की भावपूर्ण और साहसिक प्रस्तुति से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रभावित हुए। उन्होंने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
गेड़ी नृत्य दल ने अपने रोमांचक प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया
मुख्य गायक एवं नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में गेड़ी नृत्य दल ने अपने सशक्त, ऊर्जावान एवं रोमांचक प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, विभिन्न राज्यों के कलाकारों सहित 180 देशों के डेलिगेट्स उपस्थित रहे।
यूनेस्को के महानिदेशक डॉ. खालिद एन. एनानी सहित 180 देशों के प्रतिनिधियों ने गेड़ी नृत्य दल के साथ स्मृति चित्र लिए
मुख्य गायक अनिल गढ़ेवाल द्वारा प्रस्तुत “काट ले हरियर बांसे” गीत ने विदेशी प्रतिनिधियों के मन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गहरी जिज्ञासा उत्पन्न की। वहीं मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे द्वारा एक ही स्थान पर घूमते हुए मांदल वादन किया। हारमोनियम वादक सौखी लाल कोसले एवं बांसुरी वादक महेश नवरंग की स्वर लहरियों पर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि झूम उठे। गेड़ी नर्तकों प्रभात बंजारे, सूरज खांडे, शुभम भार्गव, लक्ष्मी नारायण माण्डले, फूलचंद ओगरे एवं मनोज माण्डले ने साहसिक करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। विशेष रूप से तब, जब एक गेड़ी पर संतुलन बनाते हुए कलाकारों ने मानवीय संरचनाएं बनाईं, पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
गेड़ी नृत्य दल ने छत्तीसगढ़ राज्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान दिलाई
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा, कौड़ियों व चीनी मिट्टी की मालाएं, पटसन वस्त्र, सिकबंध एवं मयूर पंख धारण कर प्रस्तुत भाव नृत्य ने प्रस्तुति को और भी आकर्षक बना दिया। यूनेस्को के महानिदेशक डॉ. खालिद एन. एनानी सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने गेड़ी नृत्य दल के साथ स्मृति चित्र लिया व छत्तीसगढ़ राज्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान दिलाने के लिए शुभकामनाएं दी।
हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश बने अरविन्द कुमार वर्मा
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। 12 दिसंबर को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया था। इसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय
ढोलमहुआ एनीकट निर्माण कार्य के लिए 13.74 करोड़ रूपए स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-कोटा के अंतर्गत ढोलमहुआ एनीकट निर्माण कार्य हेतु 13 करोड़ 74 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं आवागमन सुविधा के साथ 180 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
एक महीने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बिलासपुर । एक महीने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता सब्जी मंडी में मिली लाश की हुई खुलासा......सिरगिट्टी पुलिस ने एक महीने पुराने रहस्यमय हत्या मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है,। तिफरा स्थित सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। तकनीकी साक्ष्यों, टावर डंप, सीसीटीवी फुटेज और लगातार कई दिनों तक की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान हुच। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल
भिलाई नगर । वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में मिनरल वाटर फैक्ट्री शुरू करने की पहल की है। जहां से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में लगने वाले पेयजल की नि:शुल्क पेटियां लोगों को उपलब्ध होगी। मिनरल वाटर कांच की छोटी बोतल में 200 मिली,कांच की बड़ी बोतल में 1 लीटर और प्लास्टिक की बड़ी-छोटी बोतलों में लोगों तक आवश्यकता अनुसार पहुंचाया जाएगा। जिस पर रिकेश सेन एमएलए अंकित होगा।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, वैशाली नगर विधानसभा में गणेश-दुर्गोत्सव सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजकों को एक बड़ी राशि टेंट और बैठक व्यवस्था के लिए हमेशा खर्च करनी पड़ती थी। वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे सभी आयोजनों को सूचीबद्ध कर उन्होंने सभी के लिए डोम शेड व मंच की व्यवस्था पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में प्राथमिकता के आधार पर की है।
वैशाली नगर विधानसभा में लगेगी फैक्ट्री
इसी तरह वैशाली नगर विधानसभा में होने वाले धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में भंडारा, खान-पान के दौरान स्वच्छ और स्वास्थ्यकर मिनरल वाटर पर बड़ी राशि का खर्च होता है। निर्धन परिवार अपने मांगलिक आयोजनों में पानी के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था में संतुष्ट नहीं होते। सामाजिक परिवेश अनुरूप उन्हें भी व्यवस्था में एक बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में मिनरल वाटर की फैक्ट्री प्रारंभ करने की पहल की जा रही है जहां से क्षेत्रवासियों के आयोजनों में नि:शुल्क मिनरल वाटर दिया जाएगा।
तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपू पारा में एक गंभीर और शर्मनाक घटना
बिलासपुर । तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपू पारा में एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक को गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, खाली प्लॉट में चर रही एक गाय के पास आरोपी अयोध्या साहू पहुंचा और संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। इस दौरान पास की एक छत पर मौजूद छात्रा ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत स्थानीय युवकों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुछ युवक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर सीधे तारबाहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल भी पैदा करती हैं। संगठनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अपील की है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, जिससे ऐसे कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।
रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना
रामलला दर्शन योजना के तहत सैंतीस हजार से अधिक
श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
बिलासपुर, 03 दिसंबर 2025


राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर बिलासपुर श्रीमती पूजा विधानी एवं सुश्री हर्षिता पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के पूर्व अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया।
ट्रेन रवाना होने के अवसर पर बिलासपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का अनोखा माहौल था, जहां जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। यात्रियों का जोश देखते ही बन रहा था, हर कोई रामलला के दर्शन की अभिलाषा में मग्न था। रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन लाभ होने की आकांक्षा से यात्रियों के मन में अपार खुशी का भाव था। श्रद्धालुओं नें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को इस यात्रा हेतु धन्यवाद दिया।
श्रद्धालु जत्थे में शामिल बिलासपुर निवासी श्रीमती कमला बाई ने कहा, कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना सराहनीय है, जिससे हम जैसे गरीब श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी तरह मुंगेली के युवा तीर्थयात्री श्री रमेश साहू ने कहा, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह योजना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, हम सदैव आभारी रहेंगे।
पूरी यात्रा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आयोजित है, जिसमें यात्रियों के रहने, खाने एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की गई है। यह योजना अपने आप में अनूठी है, जिसमें श्रद्धालुओं को रामलला एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराकर राज्य सरकार एक बेटे का कर्तव्य निभा रही है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, आईआरसीटीसी एवं समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी भी तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर दिखे।