छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
मातम में बदली ख़ुशी : दूषित भोजन खाने से बच्ची की मौत, 12 बीमार...
बिलासपुर शादी के कार्यक्रम में भोजन खाने के बाद एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है।
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा ग्राम की है। यहां के कुर्रे परिवार के यहां आयोजित शादी समारोह में बारात स्वागत की तैयारी के दौरान मेहमानों का खाना चल रहा था। भोजन के बाद कुछ लोगों को उल्टियां होने लगी थी। पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन दोपहर का खाना फिर लगाया गया। इस दौरान फिर मेहमानों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। तब खाना दूषित होने की ओर लोगों का ध्यान गया। करीब 12 मेहमानों व कुर्रे परिवार के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाकर भर्ती कराया गया। इस दौरान धनीराम टंडन की बेटी सिद्धी (6 वर्ष) की तबीयत नहीं सुधर रही थी। उसे बिलासपुर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच अन्य लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी है, जिन्हें सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। चार लोगों का मस्तूरी में इलाज चल रहा है। मस्तूरी के बीएमओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने पुष्टि की है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्ची की मौत हुई है और इसी के चलते कई लोग बीमार हुए हैं।
एक दीया मतदान के नाम
बिलासपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। जिले की स्व सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू, जोंकी, गनियारी, बीजा, समडील, टांडा, गोकुलपुर, मोहनभाठा, खपरी व अन्य ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप दीप जलाकर और रंगोली बनाकर सात मई को सभी ग्रामवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी कड़ी में बिल्हा ब्लाक के भैंसबोड़ कलस्टर के ग्राम बिटकुली की महिलाओं ने चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपना योगदान देते हुए स्वीप जसगीत के जरिए मतदान का संदेश दिया और शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। महिलाओं ने स्वीप रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभियान के तहत लोगों को सात मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
रामनवमी के दिन खुला हाई कोर्ट, याचिकाकर्ता छात्रा को मिली राहत
बिलासपुर, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की याचिका पर सुनवाई के लिए रामनवमी के दिन हाई खुला। डीविजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने छात्रा के करियर को ध्यान में रखते हुये छात्रा को यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष पुनः आवेदन करने निर्देश दिए। वहीं कुलपति से उस आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने कहा है। मालूम हो किहिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 18 अप्रैल गुरुवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अवकाश के दिन कोर्ट खोलने व मामले की सुनवाई के निर्देश दिया।
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर की एक छात्रा बीते वर्ष नकल करती पकड़ी गई थी। इस मामले में जांच कमेटी ने कड़ाई दिखाते हुते नकल करने वाले विषय की परीक्षा रद कर दी थी और उस पर एक साल तक परीक्षा में बैठने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
बैंक घोटाले में आरोपी ने सास-ससुर को फंसाया
बिलासपुर। किसानों का पैसा गबन करने की आरोपी बैंक कर्मचारी ने अपने साथ जबरन सास और ससुर का नाम भी फंसा दिया. मामले में सिविल कोर्ट से इस प्रकरण में बुजुर्ग दंपति के खिलाफ आदेश पारित कर दिया था । जिस पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में हुई । खुशबू शर्मा जिला सहकारी केंद्र मर्यादित बैंक, शाखा मंडी चौक, बिलासपुर में बैंक क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थी। इससे पहले वह कैशियर के पद पर तैनात थी।
उसने बैंक से 80 लाख रुपये की हेराफेरी की। बैंक के शाखा प्रबंधक हितेश सलूजा ने 09-12-2022 को लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। मुख्य अपराधी खुशबू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने बयान में कहा, कि उसके ससुर और सास ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। महिला बैंककर्मी ने इस घोटाले में अलग मकान में रहने वाले अपने ससुर जानकी प्रसाद शर्मा और सास को भी फंसा दिया। जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।
मामले में सिविल कोर्ट ने जानकी प्रसाद शर्मा के खिलाफ भी आदेश पारित कर दिया. जिसके खिलाफ जानकी प्रसाद ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन लगाई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी निचली अदालत के आदेश प रोक लगा दिया है, साथ ही बैंक मेनेजर को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी करने कहा है।
मोडिफाइड साइलेंसर पर फिर कसा यातायात का शिकंजा 50 से अधिक वाहनों पर हुई कार्यवाही
मोडिफाइड साइलेंसर पर फिर कसा यातायात का शिकंजा 50 से अधिक वाहनों पर हुई कार्यवाही,,,,,,,,,,, बुलेट जैसे वाहनों में लगे मोडिफाइड साइलेंसरों से तेज कर्कश तथा कान फोड़ू आवाज के व्यवधान से एक तरफ जहां सुगम यातायात बाधित होता है वही यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है l ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली आवाज नवजात शिशु , वृद्ध या बीमार व्यक्तियों के लिए प्राण घातक सिद्ध हो सकती है, इस पर नियंत्रण हेतु समय-समय पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती रही है l पुनः जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के आदेश अनुसार यातायात प्रभारी एडिशनल एस पी नीरज चंद्राकर ने ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर पुनः शिकंजा कसा है ।और लगातार ऐसे वाहनों पर कार्यवाही विशेष अभियान चलाकर की जा रही है l हाल ही में इस प्रकार के लगभग 50 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। साथ ही एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने यह भी बताया कीअब यातायात पुलिस का यह अभियान निरंतर चलेगा और शहर में एक भी ऐसे वाहन न दिखें इस आशय का हमारा प्रयास जारी रहेगा।
न्यायधानी में 12 दिनों तक रोजाना 6 घंटे बंद रहेगी बिजली...
दिवाली की तैयारियों के लिए बिजली विभाग का मेंटेनेंस अभियान शुरू
बिलासपुर। जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को त्योहार के दौरान बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने मेंटेनेंस कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल कर दी जाएगी।
शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 दिनों तक रोजाना बिजली कटौती की जाएगी। आज रिंग रोड, ओम नगर, और मगर पारा क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी ताकि आवश्यक सुधार और रखरखाव का काम किया जा सके। विभाग का कहना है कि यह कदम दिवाली के दौरान किसी भी बिजली समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है।
दिवाली के समय बिजली की खपत सामान्य से लगभग 5 मेगावाट अधिक हो जाती है, जिससे लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
माता के जगराता में श्रद्धालुओं के साथ झूमे अमर अग्रवाल
बिलासपुर । नवरात्रि पर्व पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पर आज माता के जगराता में राजेन्द्र नगर के श्रद्धालु शामिल हुए।
भजन गायक अंचल शर्मा, ज्योति शर्मा तथा शगुन शर्मा के भक्ति गीतों चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, आपकी कृपा से सबका काम हो रहा है, बिगड़ी मेरी बना दे ए शेरों वाली माता के भक्ति गीतों में श्रद्धालुओं के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी झुमे।
अंचल शर्मा तथा ज्योति के भक्ति गीतों ने देर रात तक समा बांधा। माता के जगराता में पूर्व मंत्री ने दुर्गा माता की अराधना एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के निवास पर शक्ति की अराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्ति गीतों में श्रद्धालु झुमे। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा कि देवी दुर्गा की अराधना से समाज में आसुरी शक्तियों का नाश होता है। जगराता में शामिल होकर श्रद्धालुजन पुण्य के भागी बन रहे हैं, शहर में भक्ति का माहौल है। देवी माता की अराधना से सभी परिवारों में सुख और समृद्धि आती है।
हम नौ दिनों तक देवी मां की अराधना करते हैं और हमारे शहर में हम सब मिलकर दुर्गा माता की पूजा भी करते हैं। अमर अग्रवाल ने आज जबड़ापारा सरकंडा में भी माता के जगराता में शामिल होकर शहर वासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी।
आज देर तक राजेन्द्र नगर में भक्ति गीतों ने समा बांधा सभी श्रद्धालु झुमते रहे। माता के जगराता कार्यक्रम में राजेन्द्र नगर के नागरिक माताएं-बहनें काफी संख्या में शामिल हुईं तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अमर अग्रवाल के साथ शशी अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, राजेन्द्र भंडारी, संजय यादव, शैलेन्द्र यादव, गुलशन ऋषि, रजनी ऋषि, प्रवीण दुबे, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, आदित्य तिवारी, अमित बजाज, नारायण तावड़कर एवं वार्ड के महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।
मोतियाबिंद मुक्त बिलासपुर के लिए चलेगा अभियान
बिलासपुर,। मोतियाबिन्द मुक्त बिलासपुर के लिए जिले में अभियान चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान चलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने ऐसे रोगियों का विस्तृत सर्वे कर एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए । कलेक्टर आज मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए इसकी तैयारी शुरू कर देने को कहा है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का भुगतान आचार संहिता समाप्त होने के पन्द्रह दिन के भीतर करने को भी कहा है। योजना के अंतर्गत राशि का आवंटन प्राप्त हो चुका है। स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में लापरवाही बरतने पर सीजीएमएससी के ईई एवं सब इंजीनियर को शो कॉज नोटिस जारी के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
क्लासिक प्लस की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गुप्ता, सचिव प्रीति, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी बनी
लायंस क्लब बिलासपुर क्लासिक प्लस क्लोज डोर की एक आवश्यक बैठक होटल रीगल में रखी गई उक्त बैठक में सत्र 2024 25 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए लायन कमलेश गुप्ता का नाम चयन किया गया
बिजली कटौती से वार्ड की जनता परेशान - राजेश
बिजली कटौती से वार्ड की जनता परेशान - राजेश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध
बिलासपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के गंभीर परिणाम को देखते हुए ही शासन स्तर पर इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक धड़ल्ले से इसे बेच रहे हैं। वहीं अब फिर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।
मौसमवाणी बिलासपुर में सूरज ने लिया ब्रेक, बादलों ने उतारी गर्मीमौसमवाणी बिलासपुर में सूरज ने लिया ब्रेक, बादलों ने उतारी गर्मी ऐसे में मौजूदा स्थिति में निगम की टीम दुकानदारों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक बेचना बंद कर दें, अन्यथा आने वाले कुछ दिनों के भीतर कार्रवाई होना तय है। सिंगल यूज प्लास्टिक नष्ट नहीं होता है, जिससे इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है जो पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण बन रहा है। इसी तरह मवेशी आदि भी इसे खा जाती है, लेकिन यह पचता नहीं है और पेट में जमता ही जाता है।
इसकी वजह से एक समय के बाद मवेशी की मौत हो जाती है। इसके और भी हानि है, इसी को देखते हुए ही शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत साफ किया गया है कि दुकानों में छापामार कार्रवाई की जाए और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उन्हें जब्त करने के साथ ही दुकान संचालक पर जुर्माना कार्रवाई की जाए। ऐसे में टीम ने इन दुकानदारों को खुद से ही इस खतरनाक सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की मोहलत दी है। साथ ही कहा जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिलासपुर । मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी के दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था। रात करीब 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था।
इसी दौरान उसने दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देकर कमरे का दरवाजा खोलने कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे नीचे उतारा। तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। स्वजन से पूछताछ में कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
121 कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुल जाएगा
बिलासपुर । न्यायधानी के कालेजों में इस साल पढ़ाई का तरीका एकदम से बदल जाएगा। स्नातक छात्रों को परंपरागत विषयों से हटकर अब ग्रुपिंग में नया चुनाव करना पड़ेगा। कौशल को बढ़ावा मिलेगा। संबद्ध 121 कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुल जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से, सेमेस्टर प्रणाली का प्रारंभ होने से पहले यहां प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को समर्पित ध्यान दिया जाएगा।
इस नई प्रणाली के तहत, पाठ्यक्रम का व्यापक निरीक्षण होगा ताकि छात्रों को विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जा सके। यहां छात्रों को अधिक व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए नए शैक्षणिक और शोधात्मक तरीके भी विकसित किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों जैसे कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन्स, और लाइव केस स्टडी और इंटरनशिप्स की व्यवस्था की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, शिक्षण पद्धति में नए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिक अद्यतित और संबलित शिक्षण अनुभव मिल सके। विभागों के बीच अच्छी संवाद भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न दृष्टिकोण से समझाया जा सके। यह नई प्रणाली छात्रों के लिए न केवल शिक्षणात्मक विकास का माध्यम है, बल्कि उनकी क्षमताओं और कौशलों को समृद्ध करने में भी सहायक है। इसके माध्यम से, कालेजों में विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए बेहतर तैयारी मिल सकेगी और वे अपने उच्चतम प्रदर्शन के प्रति प्रेरित होंगे।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 20 से
बिलासपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक संबंधित बीएलओं के द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने, विलोपित करने तथा आवश्यक संशोधन हेतु सत्यापन का कार्य संपादित किया जाएगा। इस कार्य के पश्चात फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को किया जाकर दावे एवं आपत्तियां संबंधित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त की जाएगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निराकरण पश्चात 06 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बीएलओ को इस कार्य में अपेक्षित सहयोेग प्रदान करें।
कलेक्टर अवनीश शरण और सीईओ जिला पंचायत को दीदियों ने बांधी राखी
बिहान योजना की समीक्षा बैठक में पहुंची दीदियों ने कलेक्टर को भेंट की बांस की तीलियों से बना चित्र
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा। दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में पीआरपी और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की।
जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने बिहान योजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कैडर अपना कार्य बेहतर तरीके से पूरा करें और महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़े। सीईओ ने दीदियों से बिहान योजना से जुड़े अनुभव सुने और फील्ड में कार्य में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली। उन्होंने रिक्त कैडरों में नियुक्ति के लिए डीपीएम रामेंद्र सिंह को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी राखी बांधी।
उल्लेखनीय है कि बिहान योजना से जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है ,महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां के जरिए सशक्त हो रही हैं। समूह के माध्यम से लोन लेकर दीदियां जहां स्व रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही हैं। वहीं समूह के विभिन्न कैडर के जरिए महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। कृषि सखी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। पशु सखी के जरिए पशुपालन से आजीविका के विषय में जानकारी दी जा रही है वहीं महिलाएं समूह के माध्यम से डिटर्जेंट ,अगरबत्ती, सजावटी सामग्री निर्माण, सिलाई और मिलेटस की खेती भी कर रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में दीदियों ने ढाई लाख तिरंगे बनाकर अच्छा करोबार किया।इसके साथ ही दीदियां रक्षा पर्व के लिए धान से बनी राखियां बना रही हैं। समूह की दीदियां अब ड्रोन चलाकर भी अपनी आजीविका कमा रही हैं।
जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक
बिलासपुर । एडीएम आर.ए. कुरूवंशी की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव एवं अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन), विश्वकर्मा जयंती एवं मिलाद-उन-नबी सहित अन्य पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने गणेश चतुर्थी के लिए पंडाल, स्वागत, विसर्जन, मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए।
ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें। इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए समारोह आयोजन करने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। एडीशल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि आयोजन समिति बड़े पंडालों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाएं।
परंपरागत वाद्ययंत्रों को प्रयोग करें। सभी पूजा समितियों को गणेश पर्व के दौरान पंडाल लगाने की अनुमति एसडीएम से लेनी होगी। गणेश विसर्जन निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही किया जाए और छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल पर न ले जाया जाए। गणेश विसर्जन 17 एवं 18 सितम्बर को किया जाए। बैठक में एडीशल कमिश्नर खजांची कुमार, संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेश पैकरा, एसडीएम पीयूष तिवारी, शांति समिति के सदस्य इरशाद अली, हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल, शेखर मुदलीयार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़, शिक्षक व प्रधान पाठक निलंबित
बिलासपुर । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है।
इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।