छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
चार पहिया वाहन ब्लैक स्कार्पियो पर स्टंट करने वाले युवती पर यातायात पुलिस दंतेवाड़ा और बारसूर पुलिस के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई ।
चार पहिया वाहन ब्लैक स्कार्पियो पर स्टंट करने वाले युवती पर यातायात पुलिस दंतेवाड़ा और बारसूर पुलिस के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई ।
जवानों ने बरामद कर नष्ट किया 5 किलो का प्रेशर कुकर बम
दंतेवाड़ा । जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। जवानों ने सातधार-मालेवाही मार्ग पर प्लांट किया गया 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद कर मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस मार्ग पर जवानों को निशाना बनाने के इरादे से IED बम लगाया था। CRPF की 195वीं बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इस बम को बरामद किया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रेशर कुकर में करीब 5 किलो विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। सौभाग्य से समय रहते इसे निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि इसी इलाके में सितंबर महीने में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में दो CRPF जवान घायल हुए थे। 11 सितंबर को हुए ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा बल लगातार इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर जवानों ने यह कार्रवाई की।
सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि नक्सली त्यौहारी सीजन में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच सकते हैं। इसलिए इलाके में सर्च ऑपरेशन और भी तेज कर दिया गया है।
जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा करने पहुंची गृह मंत्रालय की टीम
मुख्यालय के अति वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थल परीक्षण
दंतेवाड़ा । जिले में बाढ़ आपदा और राहत प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने सोमवार को दंतेवाड़ा का दौरा किया। टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त सचिव एस. के. राकेश कुमार ने किया। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष के बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत-पुनर्वास उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में सीईओ ने बताया कि शंकनी और डंकनी नदियों के प्रवाह तंत्र के कारण जिले के कई गांव हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। इसी क्रम में 26 अगस्त 2025 को हुई 93.7 मिमी भारी वर्षा से अचानक आई बाढ़ ने दंतेवाड़ा सहित आसपास के इलाकों में तबाही मचाई। शाम पांच बजे के बाद दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया और करीब सोलह घंटे तक स्थिति बनी रही। इस दौरान 91 गांव प्रभावित हुए, 1200 से अधिक लोगों पर असर पड़ा, दो लोगों की मौत हुई और 29 पुल-पुलिया बह गए। प्रशासन ने तत्काल 26 राहत शिविर संचालित किए जिनमें 1116 लोगों को रखा गया। वर्तमान में 12 शिविरों में 495 लोग रह रहे हैं। वहीं 558 मकानों की पूर्ण और 788 मकानों की आंशिक क्षति दर्ज की गई, जबकि 331 हेक्टेयर से अधिक फसल और 126 पशु भी प्रभावित हुए।बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में बालपेट, बालूद, चितालंका, हारम, बांगापाल, फुण्डरी, बोदली, बड़े तुमनार, कारली, हितामेटा, नेउरनार और बड़े बचेली शामिल रहे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री प्रदान की गई, जिसमें आठ हजार वस्त्रों के सैट, 7583 पैकेट सूखा राशन तथा 3453 पैकेट अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई।
इसके अलावा आर्थिक सहायता के रूप में जिले के छह तहसीलों के 1597 हितग्राहियों को कुल 724 लाख रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। बैठक में इसके अलावा जिला बीजापुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यो की जानकारी कलेक्टर बीजापुर द्वारा दी गई। दौरान केंद्रीय के संयुक्त सचिव एस. राकेश कुमार ने जिला प्रशासन की तैयारियों और राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से पुल-पुलियों के निर्माण, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, अस्थायी आवास और खाद्यान्न आपूर्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इसके पूर्व केंद्रीय टीम द्वारा मुख्यालय के अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्र चितालंका बाईपास मार्ग, चूड़ी टिकरापारा, जीएडी कॉलोनी साइंस सेंटर, और शकनी नदी के क्षतिग्रस्त पुराने पुल का भी स्थल परीक्षण किया। टीम द्वारा अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं गई और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान बैठक में गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अन्य अधिकारी सहित अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे और जिला प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी
22 सितम्बर 2025


हर घर नल से पानी पहुंचाने के मिशन ‘जल जीवन मिशन’ ने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। पहले सुबह का अधिकांश समय परिवार के लिए पानी के इंतजाम में बिताने वाली महिलाएं अब घर में नल से पानी आने के बाद राहत की सांस ले रही हैं। अब उन्हें बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई, खेती, मजदूरी और आजीविका के अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के बिंजाम ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के माध्यम से 267 घरों में नल से जल पहुंचाया है। इससे गांववाले और वहां की महिलाएं काफी खुश हैं। गांव को ’’हर घर जल ग्राम’’ का दर्जा भी मिल गया है।

बिंजाम के अधिकांश परिवार आजीविका के लिए खेती और मजदूरी पर आश्रित हैं। यहां पहले पेयजल का मुख्य स्रोत हैंडपंप ही था। पर अब जल जीवन मिशन से गांव के हर घर में नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जल आपूर्ति के लिए गांव में 16 किलोमीटर से अधिक पाइपलाइन बिछाई गई है। तीन उच्च स्तरीय जलागारों (पानी टंकियों) के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

जल जीवन मिशन से हर परिवार को न केवल पर्याप्त जल मिल रहा है, बल्कि यह स्वच्छ और सुरक्षित भी है। गांव में गठित ‘जल वाहिनी’ समूह की महिलाओं को जल की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ये महिलाएं फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता का परीक्षण कर गांव में गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। इससे गांववाले अब जलजनित और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के खतरे से मुक्त हो गए हैं।

जल जीवन मिशन ने बिंजाम की महिलाओं का जीवन बदल दिया है। पहले धूप, गर्मी, बरसात, ठंड या रात होने पर भी महिलाओं को पानी लाने घर से दूर जाना पड़ता था। घर पर छोटे बच्चे हों या खुद की तबीयत खराब हो, तो भी पानी लेने बाहर निकलना ही पड़ता था। पर अब घर में ही नल लग जाने से हालात बदल गए हैं। रोज की परेशानियों से निजात मिल गई है।
बिंजाम की महिलाएं बताती हैं कि पहले घर के सभी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था में बहुत समय लगता था, मेहनत भी बहुत लगती थी। सुबह का ज्यादातर समय इसी में निकल जाता था जिसके चलते उनकी दुनिया सिमट सी गई थी। परिवार के खेती-किसानी के कार्यों में न वे ठीक से सहयोग कर पाती थीं और न ही अन्य कोई रोजगारमूलक गतिविधियों के बारे में सोच सकती थीं। पर अब जल जीवन मिशन ने ये सारी परेशानियां दूर कर दी हैं। अब बच्चे रोज समय पर बिना रूकावट के स्कूल जा रहे हैं। महिलाएं को अब अपनी सब्जी-बाड़ी और वनोपज संग्रहण के साथ ही खेत और घर के अन्य कामों के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है।
तंबाकू नियंत्रण अभियान, 13 दुकानों पर चालान
दंतेवाड़ा। जिले में तंबाकू सेवन पर रोक लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर गठित टीम द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस को विकासखंड में संचालित दुकानों की जांच किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर 13 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा 1670 रुपये का चालान वसूला गया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में गठित टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वे आगे से तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन और विज्ञापन न करें। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि तंबाकू की बिक्री और प्रचार-प्रसार पर नियंत्रण समाज के स्वास्थ्य हित में आवश्यक है। अधिकारियों ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. अमन सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन, जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम अंकित सिंह तथा दंतेवाड़ा थाना पुलिस दल मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से ’’पायको’’ को मिला सपनों का पक्का घर
दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण हेतु सर्वाधिक जरूरत राजमिस्त्रियों की होती है जो उनके घर के प्रारंभिक ढांचे को सही मानकों अनुसार स्वरूप दे सके। और तो और कई बार तो दूरस्थ क्षेत्रों में राजमिस्त्रियों की मांग इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे ग्रामों से राजमिस्त्रियों को आग्रह पूर्वक बुलाया जाता है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अब राजमिस्त्रियों प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जा रहे है, ताकि ग्राम के ही हितग्राही को आवास निर्माण की आधारभूत ज्ञान, निर्माण प्रक्रिया की सही सही जानकारी से प्रशिक्षित हो सके ताकि उनका आवास निमार्ण समय सीमा के साथ ही उनकी ही देख रेख में पूर्ण हो सके। और इस संबंध में सबसे विशेष बात यह है कि इस प्रशिक्षण सत्र में महिलाओं को भी शामिल कर आवास निमार्ण की मूलभूत तथ्य सिखाये जा रहे है।
जिले के नियद नेल्लनार ग्राम घुरली में भी राजमिस्त्रियों प्रषिक्षण सत्र का आयोजित किए गए है। जिसमें प्रशिक्षित गांव की महिला ’’पायको’’ स्वयं अपने आवास का निर्माण कर रही है। पायको बताती है कि वह पूरे आत्मविश्वास से अपने घर का निमार्ण में योगदान दे रही है। और पक्का घर बन जाने के बाद “अब मुझे और मेरे परिवार को टपकती छत और कच्ची दीवारों का डर नहीं रहेगा। गौरतलब है कि ”प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चलाए जा रहे ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम ने न सिर्फ पायको जैसी अन्य ग्रामीण महिलाओं का भी सपना पूरा किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की भी राह दिखाई। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण सत्र 45 दिनों का निर्धारित किया गया है, जिसमें स्थानीय मजदूरों को तकनीकी जानकारी दी जाती है और साथ ही प्रतिदिन 220 रुपये की मजदूरी भी प्रदान की जाती है। पायको भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा बनीं और अपने घर का निर्माण खुद अपने हाथों से करने लगीं। सिर्फ पायको ही नहीं, बल्कि नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांव धुरली के ग्रामीण भी इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने कच्चे मकानों को पक्के घरों में बदलने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें “रोजगार, सम्मान और स्थायी आश्रय” तीनों का तोहफा दिया है। पहले कच्चे घरों में रहकर बारिश और धूप से जूझने वाले ये परिवार अब अपने मजबूत पक्के घरों को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह पहल सिर्फ घर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों को आजीविका, कौशल और आत्मसम्मान से जोड़ने का भी माध्यम भी बना है।
ग्राम पोन्दुम संकुल केंद्र में विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र वितरित
दंतेवाड़ा, 16 सितम्बर 2025
दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत संकुल केंद्र ग्राम पोन्दुम में विगत दिवस कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग एवं जनपद पंचायत सदस्य सुश्री मंगली सोढ़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। गौरतलब है कि इस पहल से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रक्रियाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में प्रगति और आत्मनिर्भरता का आधार है। विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। संकुल केंद्र के शिक्षकों और पालकों ने भी इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, कोटवार, पटेल सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं संकुल के समस्त शिक्षकगण भी शामिल हुए।
IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान सातधार पुल से करीब यह हादसा हुआ है। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, 195वीं बटालियन की कंपनी मालेवाही और सातधार के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गए। घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं।
इलाज के लिए रायपुर किया गया रेफर
दोनों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, जवान गश्त पर निकले थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किया वितरण।
संकट की घड़ी में सामने आया NMDC किरंदुल परियोजना।
|
Add reaction
|
CRPF कैंप बाढ़ की चपेट में, इंद्रावती नदी उफान पर
दंतेवाड़ा । बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है।
मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर सहित सेंट्रल पार्ट के 9 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है। उत्तरी हिस्से में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
विष्णु देव साय का सुशासन: सौर ऊर्जा से दंतेवाड़ा का नवनिर्माण
दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा की नई रोशनी:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव करेंगे ध्वजारोहण
दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2025
जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया जायेगा। इस मौके पर पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने एनीमिया मुक्त रथ को दिखाई हरी झंडी
दंतेवाड़ा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टरेट परिसर से 'एनीमिया मुक्त रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में एनीमिया की रोकथाम एवं जन जागरूकता के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को एनीमिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष सीजीएमएससी दीपक महस्के, विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्रीमती प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा तथा स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मिशन मोड में चलेंगे सभी स्वास्थ्य अभियान : श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
मिशन मोड में चलेंगे सभी स्वास्थ्य अभियान
मंत्री जायसवाल ने कहा कि मलेरिया, एनीमिया, क्षय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान योजना और आरोग्य मेलों जैसे अभियान केन्द्र और राज्य के मिशन मोड कार्यक्रम हैं। इन्हें गुणवत्ता के साथ लागू कर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड पर जाकर कार्यों की निगरानी करें। साथ ही मच्छरदानी के उपयोग और डीडीटी छिड़काव को जन-जागरूकता अभियान से जोड़ें। उन्होंने पारंपरिक उपाय जैसे नीम की पत्तियां व गोबर के कंडे जलाकर मच्छरों को भगाने जैसी विधियों को भी पुनर्जीवित करने की बात कही।
एनीमिया मुक्त दंतेवाड़ा अभियान का शुभारंभ
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर ‘एनीमिया मुक्त दंतेवाड़ा अभियान’ का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलोअप के जरिये एनीमिया की दर को कम करना सरकार की प्राथमिकता है।
मौके पर रखी गई स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मांगें
बैठक में विधायक चैतराम अटामी ने अतिरिक्त एंबुलेंस, रायपुर रेफर मरीजों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा, बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में पंजीयन शुल्क कम करने, छिंदनार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन और जिला अस्पताल में सर्जनों की नियुक्ति जैसी मांगें रखीं। मंत्री ने इन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य सचिव और आयुक्त की समीक्षा रिपोर्ट
बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पीपीटी के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसमें मलेरिया, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, एनसीडी, आयुष्मान, क्वालिटी एश्योरेंस, पोषण पुनर्वास केंद्र, और टीकाकरण से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति और सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि मलेरिया से किसी भी स्थिति में मृत्यु स्वीकार्य नहीं है। हर पॉजिटिव केस को दवा की पूरी खुराक मिले, मितानिनों द्वारा दी गई दवाओं की पुष्टि हो — यह सुनिश्चित करना होगा।
कलेक्टर ने दिए निर्देशों को लागू करने का आश्वासन
बैठक के अंत में दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। बैठक में मिले निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक महस्के, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, महामारी नियंत्रक एस.के. पाम्भोई, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैलाडीला की वादियों में गूंजे मो. रफी के गाने , स्थानीय कलाकारों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि
किरंदुल। मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की याद में बैलाडीला के कलाकारों ने गुरुवार शाम सुंदर संगीत कार्यक्रम के माध्यम से गीतों के ज़रिए श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम एनएमडीसी लर्निंग सेंटर,सिविल ऑफिस के पास रखा गया था।
इस आयोजन में बैलाडीला संगीत समिति और बैलाडीला लाइव म्यूजिकल ग्रुप ने मिलकर मोहम्मद रफ़ी के पुराने और पसंदीदा गानों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ पेश किया।उनके गाने सुनकर लोग भावुक हो गए और तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम में एनएमडीसी किरंदुल के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण मुख्य मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद थे। उनके साथ कंपनी के कई अधिकारी और संगीत पसंद करने वाले लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर इवेंट मैनेजर नोमेश्वर राव, मधुकर सीतापराव, स्थानीय कलाकार पी किरण कुमार,प्रशांत कुमार वर्मा,आनंद पान,रीमा,चारु शिंदे,राजन,लखन देवांगन एवं वाई अनिल ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
किरन्दुल एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे बच्चों की बसों को किया रवाना
किरन्दुल एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे बच्चों की बसों को किया रवाना
किरन्दुल।भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के 500 अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया हैं।किरन्दुल से 80 बच्चों को प्रशिक्षण केंद्र पहुंचाने एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण ने रविवार शाम 04 बजे हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।साथ ही सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान एनएमडीसी सीजीएम उत्पादन के पी सिंह,उपमहाप्रबंधक एचआर के एल नागवेणी,सीएसआर प्रबन्धक विवेक रक्षा,संजय पाटील,एस आर गावड़े,रोशन मिश्रा बीएल तारम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) हैदराबाद के सहयोग से संचालित किया जा रहा हैं,जिसमें युवाओं को प्लास्टिक और पॉलिमर प्रौद्योगिकी में तकनीकी शिक्षा पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी।इस पहल के तहत एनएमडीसी ट्यूशन,प्रशिक्षण,आवास,भोजन और अन्य संबंधित खर्चों को पूर्ण रूप से प्रायोजित कर रही है। कार्यक्रम में मशीन ऑपरेटर (एनएसक्यूएफ लेवल IV सर्टिफिकेशन) जैसे अल्पकालिक पाठ्यक्रम शामिल हैं, जो 8वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।यह छह महीने का कोर्स प्लास्टिक प्रसंस्करण,इंजेक्शन मोल्डिंग और ब्लो मोल्डिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता हैं।एनएमडीसी का यह प्रयास न केवल वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है, बल्कि उन समुदायों की क्षमता को भी उजागर करता है जो भारत की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जिला जेल दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
दंतेवाड़ा । जिला जेल दंतेवाड़ा में विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग दंतेवाड़ा द्वारा परिरूद्ध बंदियों में टीवी, एड्स, एच.आई.व्ही. सिफलिस हेपेटाइटिस रोगों की जांच परीक्षण एवं उपचार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकीय दल के सदस्यों डॉ. हितेश ठाकुर चिकित्सा अधिकारी खोमेश मौर्य, सूरज सिंह, सचिन मसीह, रविन्द्र कर्मा, संजय चौधरी फार्मासिस्ट एवं योगेश चंद्र जोशी द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण टीबी, एड्स, एचआईवी, सिफलिस हेपेटाइटिस रोगों की जांच परीक्षण किया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी द्वारा 54 बंदियों के सामान्य बीमारियों की जांच कर दवाई वितरित किया। इसके अलावा एच.आइ. व्ही एवं सिफलिस बीमारियों के जांच परीक्षण के तहत 100 बंदियों का जांच किया गया। इस अवसर जिला जेल अधीक्षक अलोइस कुजूर, सहायक जेल अधीक्षक मनीष कुमार दिवाकर, शिक्षक शिवनारायण देवांगन, प्रहरी संतोष कुमार पोर्ते एवं अन्य जेल कर्मचारी उपस्थित थे।