छत्तीसगढ़ / धमतरी
व्यय मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित
कलेक्टर ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर किया सेल का गठन
धमतरी । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के व्यय संबंधी शिकायतों की निगरानी के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत धमतरी में व्यय मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाईन नंबर 07722-232560 है। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की प्रस्तुति के लिए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के लोखाधिकारी श्री सुकमन नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहयोग के लिए सेल का गठन भी किया गया है, जिसमें चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के तहत सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सहायक ग्रेड 3 दिनेश साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश साहू, दोपहर 12 से शाम छः बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर मंजू सोनी, लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर कुमारी उषा सिन्हा, शाम 6 से रात 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर रोशन गंजीर, भूषण देवांगन और रात 12 से सुबह 6 बजे तक लेखापाल दीपक सोनी और सामाजिक अंकेक्षक डी.के.विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।
धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त...
धमतरी। धमतरी निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि महापौर के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया था, समीक्षा के बाद 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन स्वीकृत हुए है। एक अभ्यर्थी विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र भरा था जिनका नामांकन अब तक विचाराधीन था।
बता दें कि धमतरी में कांग्रेस ने पार्टी जिला महामंत्री विजय गोलछा पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा के अभिकर्ता ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा के फॉर्म पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि उनके फॉर्म में निगम में ठेकेदार के रूप में काम करने का जिक्र है। नियम के मुताबिक कोई अगर नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है, वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माना जाता है। चुनाव आयोग ने उनकी आपत्ति पर जांच की तो सही पाया, जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।
कांग्रेस पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने को लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मामले को लेकर हमारी पार्टी हाईकोर्ट जाएगी। बता दें कि धमतरी नगर निगम में महापौर के लिए कुल 19 लोगों ने फॉर्म खरीदे थे, जिसमें से 14 लोगों ने फॉर्म जमा किए है। विजय गोलछा सहित दो फॉर्म रिजेक्ट हुआ है, जबकि 12 स्वीकृत किए गए हैं।
जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजली
धमतरी। जिला पंचायत धमतरी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में अधिकारी, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी। ज्ञात हो कि इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत के स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता का स्मरण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपसंचालक नकुल वर्मा, लेखाधिकारी चंदन कुमार टंडन, चेतन सिंह ध्रुव, श्रीमती कीर्ति मोहन सहायक परियोजना अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
धमतरी। 73 पौवा देशी शराब के साथ दो लड़के गिरफ्तार हुए है। थाना कुरूद को कल मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काला कलर स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 में सीट के उपर बीच में नीला कलर की थैला में अवैध रूप से शराब रखकर कुरूद भट्टी से निकलकर नारी रोड की ओर जा रहे है। जिस सूचना पर हमराह स्टॉफ के भरदा मोड कुरूद के पास जाकर घेराबंदी कर एक काला कलर स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 में दो व्यक्ति को पकडकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू उम्र 18 वर्ष, भुनेश्वर मारकंडेय पिता विश्वामित्र मारकंडेय उम्र 18 वर्ष दोनो मेडरका का रहने वाले बताये, मो०सा० के सीट के बीच में रखे नीला कलर थैला, जिसमें अंग्रेजी से सिगनेचर लिखा हुआ की तलाशी लेने पर थैला के अंदर 73 पौवा देशी मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला,आरोपीगण को उक्त मो०सा०को मुकेश चंद्राकर होना बताये जाने पर आरोपी प्रेमनारायण साहू एवं भुनेश्वर मारकंडे के कब्जे से 73 पौवा देशी मसाला शराब कुल 13.140 लीटर कीमती 8030/- रूपये एवं हिरो स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 R 8541 कीमती 40,000/- रूपये कुल 48030/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र०-32/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू एवं मुनेश्वर उर्फ भुनु मारकण्डेय पिता विश्वामित्र मारकण्डेय साकिन मेडरका थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी नाम प्रेमनारायण साहू पिता राजेश साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह 02 माह, साकिन मेडरका थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.) मुनेश्वर उर्फ भुनु मारकण्डेय पिता विश्वमित्र मारकण्डेय उम्र 18 वर्ष 02 माह साकिन मेडरका थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)।
निकाय चुनाव: रिटर्निंग-सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति आदेश में संशोधन
धमतरी । नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन द्वारा जिले के नगरीय निकायों में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण होने की वजह से जिले में नियुक्त रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश में संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है।
जारी संशोधित आदेश के तहत नगरपालिक निगम धमतरी के लिए अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी को रिटर्निंग अधिकारी और आयुक्त नगरनिगम धमतरी प्रिया गोयल, एसडीएम धमतरी पवन कुमार प्रेमी तथा तहसीलदार कुकरेल प्रेमु लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नगरी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नगरी रामकुमार कृपाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नगरी यशवंत वर्मा, नगर पंचायत मगरलोड के रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर बी.एस.मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ मगरलोड अशोक चौहान, नगर पंचायत आमदी के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार अखिलेश देशलहरे और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ आमदी भूपेश दीवान, नगर पंचायत भखारा के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भखारा भूपेश चन्द्राकर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ भखारा संतोष विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कुरूद के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कुरूद बेरनदत्ता एक्का और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नगर पंचायत कुरूद महेन्द्र राज गुप्ता होंगे।
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण किया गया आयोजित
धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत धमतरी सभाकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जी.आर.सी.(जेन्डर रेसोर्स सेन्टर) के स्टेरिंग कंमिटी के मेम्बर, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओ पर जानकारी दिया गया।
मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। किशोरों में हो रहे मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव को कैसे उनके पालक उसके भावनाओं को समझे एवं स्वीकार करें, शिक्षकों को बताया गया कि बच्चें को अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है।
बच्चों में होने वाले मानसिक समस्या को सुलझाना है भावनात्मक रूप से बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य बिगडनें के बहुत से कारण होते है जैसें तुलना करना, डरना धमकाना, बहूत ज्यादा प्रेसर डालना साथ ही साथ बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना।
जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि विषयों को सुलझाना इन समस्त विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने बताया कि आजकल मानसिक समस्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इसे सहजता से न ले इसे भावनात्मकता से स्वीकारें और किस तरीके से इसको कम किया जायें इस पर जोर देने को कहा गया।
जिला स्तर पर स्थापित किया गया हेल्पडेस्क
धमतरी । बोर्ड परीक्षा आयोजन से उत्पन्न तनाव को दूर करने राज्य शासन द्वारा समय-समय पर पालक शिक्षक बैठक लिए जाने के लिए प्राथमिकता तय किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आने वाले एक मार्च से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पडस्क स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07722-230989 है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय दिवसों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एपीसी श्री पंकज रावटे मो.नं. 90398-31428, दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक श्री अतुल रणसिंह 87188-01753, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक श्री नंदकिशोर साहू 99774-13719 और शाम 4 से शाम 6 बजे तक श्री खेमेन्द्र कुमार साहू मो.नं. 91317-50230 की ड्यूटी लगाई है।
बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मुर्गी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण
धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क मुर्गी पालन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 साल तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियों से आगामी 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। इसके लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और 5 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न दक्षताओं की पहचान के लिए केस स्टडी, पोल्ट्री के स्कोप और महत्व, बैक यार्ड पोल्ट्री, वाणिज्यिक पोल्ट्री, नस्ल जैसे जापानी बटेर, बतख, तुर्क खेती, पोल्ट्री फार्मिंग की विभिन्न प्रणालियां-अंडे के उत्पादन के लिए, ब्रायलर और चिक उत्पादन के लिए हैचरी रीयरिंग टाइप सिस्टम, मल्टी टियर केज सिस्टम शेड के प्रकार और उनके निर्माण, पर्यावरण नियंत्रित शेड, शेड किटाणुरहित करना, पोल्ट्री उपकरण, उनका उपयोग और रखरखाव, पक्षियों का परिचय और प्रतिस्थापन इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पोल्ट्री रोग-लक्षण, टीकाकरण और रोकथाम का सामान्य प्रबंधन, व्यवहार, स्वच्छता और शेड की स्वच्छता, सफाई, पोल्ट्री यूनिट, बैंकिंग, अग्रिम और जमा तथा मुर्गी पालन के लिए योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
गंगरेल पर्यटन स्थल में एकल प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित
धमतरी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने रविशंकर जलाशय गंगरेल पर्यटन स्थल में एकल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने कहा है। उन्होंने कहा कि पेपर बैग व दोना-पत्तल का उपयोग कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखा जाए। कलेक्टर सुश्री गांधी 16 जनवरी को रविशंकर जलाशय परियोजना गंगरेल में पर्यटन समिति की बैठक में उक्त बातें कहीं।
दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण में जिले के 73 वाहन चालक हुए शामिल
धमतरी । कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में 15 एवं 16 जनवरी को विभागीय वाहन चालकों का प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.प्रिया कंवर सहित कुल 73 वाहन चालक उपस्थित रहे। इनमें पहले दिन 37 और दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 36 वाहन चालकों ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर वाहन चालकों को फर्स्ट एड की प्री एवं पोस्ट टेस्ट भी लिया गया।
साथ ही सभी प्रकार के प्रारंभिक उपचार के बारे में बताते हुए प्रेक्टिकल कर ग्रुप वाईस चलित रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्रीमती प्राप्ति वासानी, वाईस चेयरमेन श्री शिवा प्रधान, संगठक श्री आकाशगिरी गोस्वामी, जिला प्रबंध समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेत्र सहायक अधिकारी डॉ.गुरूशरण साहू, श्री तोमेश्वर कुमार भण्डारी, श्री प्रदीप साहू उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद सभी को प्राथमिक उपचार प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।
पंचायतों में अटल भू-जल संरक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगारा कलस्टर के दस ग्राम पंचायत -अंगारा, बिरेतरा, बोड़रपुरी, डाही, धौराभाठा, जुनवानी, खम्हरिया, सेमरा डी, सेंचुवा, हंकारा, मथुराडीह, अछोटा, भोयना, जंवरगांव, लीलर, भंवरमरा, अरौद, सांकरा, गागरा, पीपरछेड़ी, बीजनापुरी, सरसोंपुरी, संबलपुर, उड़ेना, सेहराबडरी, झिरिया, छाती, लिमतरा के मेट एवं रोजगार सहायकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं को जल संरक्षण एवं क्लार्ट एप्प का उपयोग करते हुए भू-जल संरक्षण, भू-जल सखी चयन, अटल भू-जल योजना, कार्य के जी.एम.बी., आई.एम.बी भरना एवम् गुड गवर्नेंस अंतर्गत 21 चेक लिस्ट, 7 पंजी, जॉबकार्ड संधारण ,सूचना पटल जैसे कार्यों की विस्तृत जानकारी सहित उपस्थित रोजगार सहायक,मेट को प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस माध्यम से भू-जल में वृद्धि होगी तथा प्रभावी तरीके से निपटने में सहयोग प्रदान करेगी। ज्ञात हो कि अटल भू-जल योजना क्या है ? देश के ऐसे क्षेत्र जहां ग्राउंड लेवल वाटर की स्थिति चिंताजनक है वहां भू-जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से अटल भू-जल योजना शुरुआत की गई है। इस योजना का अहम् लक्ष्य भू-जल स्तर में वृद्धि करना है।
धमतरी के प्रमुख स्थानों पर है अलाव की व्यवस्था
बढ़ती को देखते हुए कलेक्टर ने प्रमुख स्थानों में अलाव जलाने के दिए निर्देश
धमतरी। प्रदेश सहित जिले में भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नगरीय निकाय और बड़ी ग्राम पंचायतों और बस स्टैण्ड में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करें। इसके साथ यदि कोई विक्षिप्त महिला अथवा पुरूष, जो बेघर घूम रहे हैं, तो उनको व्यवस्थित जगह पर रखने की भी व्यवस्था की जाए।
निर्देश के परिपालन में नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रैन बसेरा, घडी़ चौक में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहो एवं फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे घुमंतू लोग जो कहीं-कहीं पर अपना जीवन यापन फुटपाथ आदि पर करते है, उनको भी चिह्नांकन किया जा रहा है, ताकि उनको ठंड से बचाया जा सके। नगर निगम आयुक्त ने ऐसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं व संगठन को भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
बंगोली की 80 वर्षीय घासनीन बाई के घर पहुंचकर किया गया पंजीयन
धमतरी में अब तक 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन
धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में आयुष्मान वय वंदना योजनांतर्गत धमतरी जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत, वार्ड में अलग-अलग तिथि में अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कार्ड पंजीयन शिविर आयोजित जा रहा है। इसके अलावा ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो चलफिर नहीं सकते, उनके घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पहुंचकर पंजीयन किया जा रहा है
इसी कड़ी में बीते दिन कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बंगोली की 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रीमती घासनीन बाई, जो कि विगत कुछ दिनों से बीमार होने के कारण चल-फिर नहीं सक रहीं हैं और बीमारी से ग्रसित है, उनके घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया गया एवं योजना से मिलने वाले निःशुल्क उपचार लाभ के बारे में अवगत कराया गया। गौरतलब है कि जिले में अब तक 10 हजार 41 आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों में आयोजित हुई कार्यशाला
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गाँधी के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 12 अप्रैल 2024 से 8 जनवरी तक विकासखंड नगरी, धमतरी, कुरूद एवं मगरलोड के स्कूलों में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब जिले के सभी छात्रावास, आश्रम के अधीक्षकों के प्रशिक्षित होने के बाद छात्रावास, आश्रम के सभी छात्र-छात्राओं का 6 जनवरी 2025 से कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक कुल 185 छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित एवं अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है के संबंध में चर्चा की गई।
इसके साथ ही बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किशोरों में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपाय के बारे में विभिन्न खेल व एक्टिविटीज जैसे सांप सिढी, भावना चक्र, भावनात्मक पाबंदी इत्यादि के जरिए समझाया गया। गौरतलब है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास को बढ़ाना तथा परीक्षा व कॅरियर के दबाव आदि को कम कर बेहतर तनाव प्रबन्धन के गुण सीखाना हैं।
पंचायत चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2024-25 के तहत रिटर्निंग अधिकारी पंचायत के सहयोग हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) नम्रता गांधी ने ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पंचायत धमतरी के तहत ग्राम पंचायत भवन मुजगहन, डोमा, देमार, संबलपुर, पुरी, दोनर, छाती, खरेंगा, भोयना, रूद्री और मोंगरागहन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद के ग्राम पंचायत कोर्रा, रामपुर, बगौद, सिहाद, सेमरा बी, जीजामगांव, चटौद, मरौद, सिर्री, नारी, कुहकुहा, मंदरौद और जनपद पंचायत भवन कुरूद के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मगरलोड के तहत ग्राम पंचायत भवन सिंगपुर, मोहंदी, मेघा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन कुण्डेल, ग्राम पंचायत भेण्डरी और जनपद पंचायत सभाकक्ष मरगरलोड में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत नगरी के तहत ग्राम पंचायत भवन कुकरेल, केरेगांव, कौहाबाहरा, गट्टासिल्ली, डोंगरडुला, जनपद पंचायत नगरी, ग्राम पंचायत भवन सांकरा, उमरगांव, सिहावा, घठुला, बेलरगांव और ग्राम पंचायत भवन बोराई में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
केरेगांव में साल का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 को
धमतरी। आमजनों की मांग, शिकायत और समस्याओं के निराकरण तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आगामी 11 जनवरी को नगरी विकासखण्ड के ग्राम केरेगांव में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उक्त शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही 31 जनवरी को कुरूद के कोर्रा, 5 फरवरी को मगरलोड के भोथीडह, 28 फरवरी को धमतरी के छाती, 7 मार्च को नगरी के दुगली, 27 मार्च को कुरूद के कोसमर्रा, 11 अप्रैल को मगरलोड के खिसोरा, 25 अप्रैल को धमतरी के सिवनीखुर्द, 13 मई को नगरी के घठुला, 28 मई को कुरूद के हंचलपुर, 12 जून को मगरलोड के मोहंदी, 27 जून को धमतरी के गुजरा, 11 जुलाई को नगरी के बोराई, 30 जुलाई को कुरूद के सिवनीकला, 7 अगस्त को मगरलोड के भेण्डरी, 28 अगस्त को धमतरी के खरेंगा, 10 सितम्बर को नगरी के टांगापानी, 24 सितम्बर को कुरूद के दर्रा, 9 अक्टूबर को मगरलोड के पाहंदा, 30 अक्टूबर को धमतरी के पोटियाडीह, 12 नवम्बर को नगरी के बाजार कुर्रीडीह, 27 नवम्बर को कुरूद के कोड़ापार, 12 दिसम्बर को मगरलोड के पठार तथा 26 दिसम्बर को धमतरी के भटगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों को आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने किया आदर्श प्रश्न बैंक का किया विमोचन
धमतरी। मिशन अव्वल के तहत जिले में पीएलसी टीम का निर्माण किया गया है। धमतरी जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा जिले में इस वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ब्लूप्रिंट के अनुसार जिला पीएलसी टीम और जिले के विषय विशेषज्ञों के द्वारा जिला स्तरीय प्रत्येक विषय का आदर्श प्रश्न पत्र बनाया गया है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज इस प्रश्न बैंक का विमोचन किया। इस मौके पर कलेक्टर ने जिले के सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इसे प्रत्येक विद्यार्थी को उपलब्ध कराया जाए, जिससे जिले का मिशन अव्वल सफल हो। साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों के विषयगत समस्या के समाधान हेतु हेल्प डेस्क बनाने का सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. जगदल्ले, सहायक संचालक एल.डी. चौधरी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला नोडल मिशन अव्वल देवेश सूर्यवंशी, मार्गदर्शक प्राचार्यगण श्रीमति बीनु मैथ्यू, आर.के.गुप्ता, मिनेश अग्रवाल, डी.एन.साहू, संतोष प्रजापति, मनेश सिंह और जिला नोडल पीएलसी व्याख्याता योगेश कुमार यदु उपस्थित रहे।