छत्तीसगढ़ / दुर्ग

विभागीय परीक्षा बीआईटी दुर्ग में

 दुर्ग ।  छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 03 से 10 मार्च 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संभाग मुख्यालय दुर्ग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की विभागीय परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु संस्थान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी विभागीय परीक्षा के लिए संचालन हेतु 03 से 10 मार्च तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर संभाग आयुक्त कार्यालय को सूचित करने कहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image