छत्तीसगढ़ / दुर्ग

कार्य में लापरवाही करने पर कलेक्टर ने किया तीन को निलंबित

 दुर्ग । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के नियमों के विपरीत कार्य करने पर तीन कर्मचारी क्रमश: रामकुमार मर्सकोले शिक्षक जेआरडी आत्मानंद स्कूल दुर्ग, विनीत वर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम दुर्ग और हरिशंकर साहू उप अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। कलेक्टर के आदेशानुसार निलंबन पश्चात शिक्षक श्री मर्सकोले का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, सहायक राजस्व निरीक्षक वर्मा का मुख्यालय नगर पालिक निगम रिसाली और उप अभियंता साहू का मुख्यालय नगर पालिक निगम रिसाली रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ज्ञात हो कि उक्त कर्मचारियों की ड्यूटी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्ग द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग के निर्वाचक नामावली तैयार करने लगाई गई थी। इन्होंने निर्वाचक नामावली तैयार करने के पदीय दायित्वों के निर्वहन में चूक एवं लापरवाही बरते है।

Leave Your Comment

Click to reload image