छत्तीसगढ़ / जशपुर

मुख्यमंत्री को शिक्षक ने दी जशपुर की विज्ञान उपलब्धियां दर्शाती चित्रों का एल्बम

 जशपुरनगर । होली के अवसर पर निज निवास बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिले के शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात कर विज्ञान संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की तथा संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एल्बम भेंट किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष संबंधी कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

जिसके तहत अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ, जिले के छात्रों के नाम विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजे जाना आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जिले में एनसीसी के युवा छात्र वायुयान के माध्यम आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं जो जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य का संकेत है साथ ही उन्होंने इसरो के अध्यक्ष के साथ हुए उत्साह जनक मुलाकात का भी जिक्र किया।

Leave Your Comment

Click to reload image