राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 से
उत्तर बस्तर कांकेर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 से जिले में संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 अप्रैल तक तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका) रायपुर कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रावास में किया जाएगा, जिसमें 21 अप्रैल को पंजीयन, 22 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 23 को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी (बालक-बालिका) का आयोजन 25 से 27 अप्रैल कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालक) छात्रावास के सामने रायपुर में किया जाएगा, जिसमें 25 को पंजीयन, 26 को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं 27 अप्रैल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा।