छत्तीसगढ़ / बस्तर

विधायक किरण देव के समक्ष नानगुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

  जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय के भाजपा जिला कार्यालय में नानगुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने अविनाश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया प्रवेश करने वाले युवाओं को विधायक किरण देव ने पटका पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया।

युवाओं को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा आप सभी युवाओं का भाजपा में स्वागत है।

आप जिस मण्डल में निवासरत है, वहां के मंडल अध्यक्ष से मिलकर नियमानुसार प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सूची बद्ध तरीके अपना नाम दर्ज करवाएं। उन्हाेने कहा कि भाजपा प्रवेश का तभी मतलब है, जब आप पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

 आप अच्छा काम करेंगें तो आगे चलकर पार्टी में आप आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलध्यक्ष विधाशरण तिवारी ने भी भाजपा के नव प्रवेषी सदस्याें कों सम्बोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर तिवारी, आर्यन आर्य, प्रकाश रावल, अविनाश सिंह, संजय चन्द्राकार, मनोज जंगम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image