छत्तीसगढ़ / बस्तर

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए गड्ढे में गिरने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील कांकेर के ग्राम माटवाडालाल निवासी 04 वर्षीय हर्ष नाग की गढ्ढ़े में गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित किशन और सारिका को चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image