छत्तीसगढ़ / दुर्ग

दुर्ग विधायक निवास में शोक सभा, मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

 दुर्ग। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, वाणिज्यकर, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल आज दुर्ग नगर के आमापारा वार्ड स्थित विधायक निवास पहुंचे। उन्होंने यहां पर स्वर्गीय पूर्णिमा चन्द्राकर के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजली दी। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किये।

उपमुख्यमंत्री श्री साव, उद्योग मंत्री श्री देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर और उनके परिजनों से भेंट कर इस दु:ख की बेला में ढांढस बंधाया। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार और सुरेन्द्र कौशिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image