छत्तीसगढ़ / दुर्ग

दावा आपत्ति 29 तक

 दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत 06 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 07 आंगनबाड़ी सहायिकाओं। इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत 02 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी) में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात मूल्यांकन समिति द्वारा अनंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। मूल्यांकन पर समस्त आवेदिकाओं से दावा आपत्ति 29 मई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image