छत्तीसगढ़ / दुर्ग

फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन संपन्न

 दुर्ग। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिग सेंटर मर्रा पाटन जिला दुर्ग में रविवार 25 मई 2025 को फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणजन,  खिलेश वर्मा (अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति मर्रा),  संतोष यादव (पी.टी.आई मरा) एवं कबड्डी प्रशिक्षक  भरतलाल ताम्रकार के नेतृत्व में किया गया।  जिसमें खेलों इंडिया सेंटर मर्रा पाटन के कबड्डी खिलाडियों के द्वारा देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं स्वस्थ रहने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए सायकल रैली निकाल कर संदेश दिया। भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलों इंडिया लघु कबड्डी सेंटर के खिलाडियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से सायकल रैली निकाली गई। 22 मई 2025 को केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी द्वारा हम सब को प्रोत्साहित किया निश्चत रूप से साइक्लिंग अपने आप में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में भी अपना अहम रोल अदा करेगा। जो प्रत्येक रविवार को सायकल रैली का आयोजन करने हेतु खिलाड़ियों को जूम मीटिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image