छत्तीसगढ़ / दुर्ग

पीएम आवास का लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग ।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी चेतन कुमार वर्मा और अतेश गंजीर को बोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेतन कुमार अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर अलग-अलग गांवों में अपने साथ के साथ कार में जाता था और ग्रामीणों को लोन का झांसा देकर उनसे ठगी करता था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी चेतन कुमार वर्मा और अतेश गंजीर ग्रामीणों को पीएम आवास योजना का लोन दिलाने का झांस देकर उनसे ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म भरवाकर रुपयों की वसूलता था। ठगी करने के लिए चेतन राजनांदगांव जिले के फरहाद गांव के रहने वाले अपने साथ अतेश गंजीर के मोबाइल स्कैनर का उपयोग करता था और लोगों से ठगी करने के बाद वह रुपयों को बराबर बांट लिया करते थे। ग्राम टेमरी निवासी निजेन्द्र बारले ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरु किया तो इस रैकेट का खुलासा हुआ। आरोपियों ने अभी तक कई ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुका था।

Leave Your Comment

Click to reload image