छत्तीसगढ़ / दुर्ग

जैन साध्वी श्री प्रियदर्शना श्रीजी प्रियदा का आज होगा दुर्ग में मंगलमय प्रवेश

 दुर्ग । जैन साध्वी श्री प्रियदर्शना श्री जी प्रियदा अपने साध्वी समुदाय के साथ कल प्रात: रेलवे स्टेशन रोड स्थित डालचंद संदीप कुमार सुराणा के निवास से प्रात: 8 बजे श्रावक श्राविकाओं की विशेष उपस्थिति में जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में मंगलमय प्रवेश करेंगे।

साध्वी विचक्षणा श्रीजी सुकृति श्रीजी साध्वी स प्रज्ञपति श्री जी भी उनके साथ मंगलमय प्रवेश करेंगे। रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री डालचंद जी सुराणा के निवास स्थान में अरिहंत एवं तीर्थंकर परमात्मा की स्तुति पुचछीसुणम एवं भक्तांबर स्त्रोत के अनुष्ठान के पश्चात वहां से बिहार यात्रा प्रारंभ होगी। प्रात: 9:20 बजे जय आनंद मधुकर रतन भवन में श्रावकों की आज्ञा लेकर प्रवेश होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image