छत्तीसगढ़ / दुर्ग

मृतक के परिजन को प्रतिकर राशि स्वीकृत

 दुर्ग । कलेक्टर  अभिषेक सिंह ने वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  अजय बघेल निवासी कुन्दरापारा वार्ड क्र. 54 पोटियाकला नई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग की विगत 19 फरवरी 2023 को पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग के पास अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में घोर उपहति के कारण 20 फरवरी 2023 को मृत्यु की पुष्टि की गई है। कलेक्टर  सिंह ने मृतक  अजय बघेल की विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि श्रीमती राधिका बघेल को पूर्व में 25 हजार तथा 1 अप्रैल 2022 प्रतिकर राशि संशोधन उपरांत 1 लाख 75 हजार रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image