छत्तीसगढ़ / दुर्ग

जिले में अब तक 272.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 दुर्ग। जिले में 1 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक 272.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 393.9 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 217.4 मिमी. तहसील भिलाई 3 में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 229.0 मिमी, तहसील अहिवारा में 326.9 मिमी, तहसील धमधा में 226.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 242.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 09 जुलाई को तहसील दुर्ग में 52.0 मिमी, तहसील धमधा में 93.1 मिमी, तहसील पाटन में 68.2 मिमी, तहसील बोरी में 80.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 67.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 104.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image