छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

प्री मैट्रिक बालक एवं बालिका आश्रम और छात्रावास में यूनिसेफ और ज़िला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम सुचारू रूप से कार्य करता हुआ

 सूरजपुर/06 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन  के मार्गदर्शन व महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग और UNICEF एवं एग्रिकोन फाउडेशन के सहयोग से आज  सूरजपुर भैयाथान और ओडगी ब्लॉक के आश्रम एवं छात्रावासों में जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।

         इस अभियान की शुरुआत 27 नवंबर 2025 को बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर की गई थी। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षकों की उपस्थिति में पोस्ट मैट्रिक छात्र, अन्य युवा व बच्चो को किशोर सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्त सूरजपुर, पोक्सो एक्ट, लिंग आधारित हिंसा रोकने हेतु विस्तृत जानकारी दी जा रही है । 

       प्री मैट्रिक व छोटे बच्चों को गुड टच बैड टच, स्वच्छता,स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी दी गई, समाज में, छात्रावास, अपनें घर, स्कूल में नेक व्यवहार, अनुशासन और स्वावलंबन की भावना के साथ शिक्षा में पहल के लिए (पढ़ाई का कोना, रूप नहीं गुण और आज क्या सिखा) आदि प्राप्त करने के गुण सिखाया गये और साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर महिला हेल्प लाइन नंबर 181 बताया जा रहा है ।

       इसके साथ ही सभी छात्रों और बच्चों को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ भी दिलाई जा रही है।  बच्चों को जागरूक करने के लिए यूनिसेफ सूरजपुर जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, सूरजपुर ब्लॉक समन्वयक अंबुज मिश्रा, भैयाथान अक्सेन गुर्जर, ओडगी धनराज जगते सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image