छत्तीसगढ़ / कोरिया

सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण पदक पर कब्जा

 कुल 26 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने दी बधाई

कोरिया, 23 मार्च 2026

सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण पदक पर कब्जा

सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण पदक पर कब्जा

सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण पदक पर कब्जा

सरगुजा ओलंपिक 2026 में कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी श्रीमती गीता फोगाट की उपस्थिति में हुआ था।

कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए, जिसमें 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम रहा कि जिले ने कई प्रतिस्पर्धाओं में बढ़त हासिल की।

स्वर्ण पदकों में बैडमिंटन अंडर-17 (सिंगल्स व डबल्स बालिका), फुटबॉल सीनियर बालिका, वॉलीबॉल जूनियर बालिका, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, रिले रेस और शॉट पुट जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं। वहीं रजत पदक 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल में प्राप्त हुए। कांस्य पदकों में 400 मीटर, तीरंदाजी, रिले रेस, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन शामिल हैं।

इस शानदार उपलब्धि से कोरिया जिले का नाम पूरे प्रतियोगिता में गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ियों में जुनून और जीवटता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हार से निराश होने के बजाय दोगुनी मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image