छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में साय सरकार का ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय -रिकेश साहू

 राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :-राजिम। भारतीय जनता पार्टी राजिम के मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारित नए धर्म स्वातंत्र्य कानून का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रदेश में सामाजिक समरसता, कानून व्यवस्था और नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम है।

श्री साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि लंबे समय से प्रदेश में जबरन, प्रलोभन एवं दबाव के माध्यम से किए जा रहे धर्मांतरण की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में साय सरकार द्वारा लाया गया यह सख्त कानून न केवल इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएगा, बल्कि आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह कानून स्पष्ट करता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर सकता है, लेकिन किसी प्रकार के प्रलोभन, भय या धोखे के आधार पर किया गया धर्मांतरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे समाज में पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण निर्मित होगा।
रिकेश साहू ने विशेष रूप से कानून में कमजोर वर्गों—महिलाओं, बच्चों एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के संरक्षण हेतु किए गए कठोर प्रावधानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अंत में श्री साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। यह कानून उसी संकल्प का प्रतीक है।

Leave Your Comment

Click to reload image