राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम सुहागपुर में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया गया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया तथा समाज के प्रमुखजनों से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ‘बस्ती चलो अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। वही नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा इस अभियान के जरिए हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का अवसर मिल रहा है।भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा बस्ती चलो अभियान’ संगठन को मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह व समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप भोसले,जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू,महामंत्री प्रहलाद सिह ठाकुर,सरपंच रविन्द्र ध्रुव,जिला कार्यालय मंत्री फारुख चौधरी, रोशन पूरी गोस्वामी,जिला मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी,अमित वखारिया,जीवन एस साहू,पार्षद गण रेणुका साहू,मधु देवांगन,पुष्पा साहू,विष्णु मरकाम,खेम बघेल,सूरज सिन्हा, उप सरपंच संजू साहू,सौरभ पांडेय सहित गंजईपूरी,सुहागपुर और कस के भाजपा कार्यकर्ता हितग्राही उपस्थित थे।