छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

अवैध शराब पर कार्रवाई,45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

 बलौदाबाजार,10 अप्रैल 2026

जिला आबकारी क़ी टीम द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 45 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। मौक़े पर 900 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया।

सूचना  के आधार पर 10 अप्रैल को आबकारी विभाग क़ी टीम द्वारा ग्राम भैंसामुड़ा  सबरिया डेरा तलाब में  दबिश देकर  विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर 30 किलो ग्राम क्षमता वाली  प्लास्टिक बोरी  में भरी 30 नग कुल 900 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 15 लीटर क्षमता वाली 3 नग जरीकेन में भरी कुल जुमला मात्रा 45 बल्क  लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौक पर नष्ट किया गया।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की  धारा 34(1)(क)(च) 34(2) 59( क) , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी  अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक विनोद बांधे नगर सैनिक दुगेश्वरी कुर्रे, दुर्गा ध्रुव शामिल रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image