छत्तीसगढ़ / दुर्ग

BSP के एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में रविवार रात एक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में जेसीबी लोडर में आग लग गई जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। चालक ने लोडर को हटाने की कोशिश की, लेकिन आग का दायरा फैलता गया।

देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। अपनी जान बचाने के लिए चालक कूद गया। कर्मचारियों को भी वहां जाने से रोक दिया गया था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जल्द ही आग बुझा ली गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

दो तरह की बात सामने आ रही है। एसएमएस 3 के कार्मिकों के मुताबिक ड्राइवर सुरक्षित है। स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस 3 में रविवार रात करीब 8 बजे स्लैग को लेकर थिम्बल जा रहा था। इलेक्ट्रिक कार से रेलवे लाइन के जरिए इसे स्लैग यार्ड ले जाते हैं। इस दौरान स्लैग छलका या ट्रैक पर गिरे हॉट मेटल की वजह से आग लगी होगी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, चर्चा यह भी है कि ऐसी जगह के लिए पहिए में मोटी चेन लगी होती है, ताकि दहकते हुए पदार्थ से संपर्क न हो सके। टायर में चेन नहीं लगा था, जिसकी वजह से आग फैली।

Leave Your Comment

Click to reload image