छत्तीसगढ़ / बस्तर

कलेक्टोरेट में शासकीय कबाड़ की खुली बिक्री, तांबा और पीतल समेत कई सामग्रियों के दाम तय

 जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026

कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग के अंतर्गत नाजरात शाखा में जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों को अब कबाड़ के रूप में बेचा जा रहा है। जारी सूचना के अनुसार इन सामग्रियों का विक्रय प्रति किलोग्राम की निर्धारित दर पर किया जाएगा, जिसमें सबसे कीमती स्कैप कॉपर है जिसकी दर 246 रुपए प्रति किलो तय की गई है। इसके अतिरिक्त स्कैप ब्रॉस 144 रुपए, एल्यूमिनियम 82 रुपए, स्कैप आयरन 28 रुपए और जीआई पाइप 25 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं। कम कीमत वाली श्रेणियों में टीन 15 रुपए, वाहन टायर और पुराने कागज 08 रुपए तथा प्लास्टिक मात्र 05 रुपए प्रति किलो की दर पर बेचे जा रहे हैं।  
    इस प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन प्रस्तुत कर जिला कार्यालय के जिला नाजिर से संपर्क कर सकते हैं और निर्धारित दरों पर सामग्री का क्रय कर सकते हैं। सामग्रियों के नाप-तौल और कागज स्कैपिंग मशीन की पूरी व्यवस्था आवेदक को स्वयं के खर्च पर करनी होगी। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से यह नियम बनाया गया है कि क्रय की गई कबाड़ सामग्री का उठाव तभी संभव होगा जब उसकी पूरी राशि शासन के पास जमा कर दी जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image