छत्तीसगढ़ / सुकमा

मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न

 सुकमा, 21 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभाकक्ष में मिशन वात्सल्य योजना के तहत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित अन्य समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं संबंधित वैधानिक निकायों के कार्यों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तुत, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बाल कल्याण समिति में लंबित 74 प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्त पदों की पूर्ति, जिला जेल निरीक्षण, संचालित संस्थाओं के निरीक्षण,ASS संचालन, बच्चों के आधार/जाति/निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्रभावी बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने, अनाथ व परित्यक्त बच्चों के पंजीयन एवं संरक्षण की प्रक्रिया तेज करने तथा बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Leave Your Comment

Click to reload image