छत्तीसगढ़ / रायपुर

साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस रही मुस्तैद

 साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस रही मुस्तैद

 
साँकरा (धनेली): ग्राम पंचायत साँकरा में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। बाजार में लूटपाट एवं असामाजिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सिलतरा चौकी प्रभारी राजेन्द्र कवर के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई।
 
बाजार क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पेट्रोलिंग की गई, जिससे व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल मिल सके। पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही अजय कुमार पटेल एवं सिपाही प्रेम प्रकाश चनाप सक्रिय रूप से निगरानी करते रहे।
 
पुलिस की मौजूदगी से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही और लोगों ने राहत महसूस की। प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image