छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम ने किया ग्राम जुड़वानी में योजना कार्यों का निरीक्षण

 सूरजपुर : जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम ने किया ग्राम जुड़वानी में योजना कार्यों का निरीक्षण

 
 
 विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा में जल संवर्धन एवं जल स्रोत सुरक्षा का लिया गया संकल्प
सूरजपुर/06 जून 2026

जल जीवन मिशन की दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के श्री जगजीत सोढ़ी ने जिला सूरजपुर प्रवास के दौरान आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड सूरजपुर के ग्राम जुड़वानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणजन एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 निरीक्षण के दौरान जल परीक्षण तथा चालू जल प्रदाय के संचालन एवं संधारण के साथ-साथ जल कर वसूली के संबंध में ग्रामीणजनों से विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को नियमित जल आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल स्रोत सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।
 

Leave Your Comment

Click to reload image