छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण

 गरियाबंद ।  महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला  स्तरीय समारोह में गरियाबंद के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image