छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

विभाजन की विभीषिका’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

 कोंडागांव, 14 अगस्त 2026

केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के गौरवशाली इतिहास से नागरिकों को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर आधारित विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

यह छायाचित्र प्रदर्शनी 15 अगस्त 2026 तक आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और विभाजन के दौरान की परिस्थितियों से अवगत कराना तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर इस छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image