छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

 रायपुर, 14 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननायक, आदिवासी संस्कृति के रक्षक और घर वापसी अभियान के नायक श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।  

         वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना जीवन समाज सेवा, जनजातीय समुदायों के हितों और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी का व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाई तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

               श्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी के विचार और सेवा कार्य आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है। वित्त मंत्री ने स्व दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave Your Comment

Click to reload image