छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

नवा बिहान योजना के तहत भृत्य संविदा पद की पात्र-अपात्र सूची जारी

 22 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्ति

गरियाबंद, 14 अगस्त 2026

घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संचालित नवा बिहान योजना के अंतर्गत भृत्य के एक अनारक्षित संविदा पद पर भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गई है। जिला स्तर पर जारी विज्ञापन के अनुसार उक्त पद के लिए 18 जून से 30 जून 2026 तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में कुल 450 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटिनी एवं दस्तावेज परीक्षण के बाद जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार की गई है।
सूची को गरियाबंद जिले की अधिकारिक वेबसाइट गरियाबंर डॉट जीओवी डॉट इन पर प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद के सूचना पटल पर भी सूची का अवलोकन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई आपत्ति है। वे 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक शाम 5 बजे तक जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित गूगल लिंक फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image