देश के रक्षको को नन्हे नन्हे बच्चों ने भेजा रक्षा सूत्र
प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ रॉयल कॉन्वेंट हाई स्कूल दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों द्वारा इस रक्षाबंधन पर देश की सीमा में भारत माता की रक्षा में तैनात हमारे जाबाज़ सैनिकों को अपने हाथों से बहुत ही सुंदर -सुंदर राखियाँ अपने हाथों से बनाकर और साथ ही तिलक करने के लिए देश की मिट्टी ,अक्षत, रोली , और मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट का पैकेट तैयार करके बच्चों ने प्रत्युषा फाउंडेशन को सौपा। गर्व का विषय है कि बच्चों ने यह सब अपने जेब खर्च से तैयार किया, और उनके नाम संदेश और धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप हमारी रक्षा के लिए त्योहारों में भी परिवार के साथ नहीं बल्कि सीमाओं पर पहरा दे रहे होते है और आप सभी फौजी भाइयों की वजह से हम सभी को अपने घरों में त्योहारों की खुशियां मिलती है ये सभी संदेश फौजी भाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने ली है।