छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ, जहां राज्यसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राष्ट्रीय गीत के बाद सांसद राठिया ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय धुन के बीच परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट में शामिल जवानों का उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिससे पूरे मैदान में उत्सव का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

बच्चों ने प्रस्तुत की देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां
समारोह में शासकीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और पूरा खेलभांठा मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Leave Your Comment

Click to reload image