छत्तीसगढ़ / मुंगेली

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृ़क्षारोपण

 विधायक, कलेक्टर, एसएसपी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया  का पौधारोपण

मुंगेली, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं एसएसपी श्री भोजराम पटेल, डीएफओ श्री अभिनव कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
           विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और मुंगेली जिले को हराभरा बनाने में सहभागी बनें। एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने भी पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image