छत्तीसगढ़ / कोरिया

आगामी 19 अगस्त को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक

 कोरिया । कोरिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सबसे बड़ी इकाई जिला पंचायत की सामान्य सभा की आगामी बैठक 19 अगस्त को अपरान्ह आयोजित होगी। इस संबंध में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योगेन्द्र श्रीवास ने सर्व संबंधितों को सूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत के अध्यक्ष  मोहित राम पैकरा सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्षता करेंगे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक जानकारी सहित समय पर जिला पंचायत मंथन कक्ष में उपस्थित होने को कहा है। साथ ही गत सामान्य सभा की समीक्षा बैठक में सदस्यों के द्वारा सदन के पटल पर रखे गए जनहितकारी विषयों पर की गई कार्यवाही का लिखित प्रतिवेदन समय पर जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image