छत्तीसगढ़ / रायपुर

ग्राम पंचायत सांकरा की राशन दुकान में बच्चों के राशन को लेकर नया मामला, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

 सांकरा। ग्राम पंचायत सांकरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 442001018 में राशन वितरण को लेकर एक नया मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन कार्ड में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें उनके हिस्से का राशन नहीं दिया जा रहा है।

 
ग्रामीणों के अनुसार, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट अपडेट नहीं होने के कारण उनसे ई-केवाईसी या फिंगरप्रिंट की प्रक्रिया को लेकर सवाल ही नहीं उठता। इसके बावजूद दुकान में बच्चों के नाम पर राशन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
 
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण व्यवस्था में इस तरह की अनियमितता की जांच की जानी चाहिए और पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार का पूरा राशन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी से जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
 
अब ग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 442001018 में राशन वितरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पात्र सभी हितग्राहियों को उनका राशन दिलाया जाए तथा यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
 
मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image